Responsive Scrollable Menu

Rahu Gochar 2026: राहु का शनि की राशि में होगा गोचर, मिलेगा इन 5 राशियों को लाभ ही लाभ, जानें लकी राशियां

Rahu Gochar 2026: राहु को पाप ग्रह माना जाता है. इस समय वह कुंभ राशि में बैठे हुए हैं. पंचांग के अनुसार, राहु 5 दिसंबर को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करने वाला है. इसके बाद राहु करीब डेढ़ साल तक इसी राशि में रहने वाले हैं. मकर राशि शनि के स्वामित्व वाली राशि है. मकर राशि में गोचर करने के बाद राहु का अगला महागोचर 23 जून 2028 को होगा. ऐसे में जब मकर राशि में राहु का गोचर होगा तो अगले गोचर तक 5 राशियों को जमकर धनलाभ होगा और यश प्राप्त होगा. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

राहु गोचर से इन 5 राशियों को होगा लाभ (Rahu Gochar 2026 Benefits to Lucky Zodiac Signs)

1.मेष राशि

मकर राशि में राहु के गोचर से मेष राशि के जातकों को बड़ा धनलाभ होगा. इन लोगों को राजयोग जैसे फल प्राप्त होंगे. इन लोगों को अपने हर काम में नई गति मिलने वाली है. अगर कोई काम सालों से रुके हुए हैं तो अब बनने लगेंगे. वर्क प्लेस पर अधिकारियों के साथ और कलीग्स के साथ भी काम करने में दिलचस्पी बढ़ेगी. उनका सहयोग भी प्राप्त होगा. नई नौकरी या मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है. नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छे योगों को निर्माण हो रहा है. अचानक भाग्य का साथ मिलेगा. कई आर्थिक लाभ से जुड़ी खुशखबरी आपको मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

2.सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर सफलता लेकर आ रहा है. आपके लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है. गुप्त शत्रु परास्त होंगे और कोई गुप्त मित्रता भी शुरू होने के संकेत बन रहे हैं. आपके विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं कर पाएंगे. आपका कोई पुराना कर्ज भी चुकता हो सकता है. कोई बड़ी आर्थिक सहायता आप लोगों को प्राप्त हो सकती है. इस राशि के जातकों को कानूनी मामलों में भी राहत मिलने वाली है. जमीन-जायदाद के मामलों में भी गुडन्यूज मिल सकती है.

3.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को कुंभ राशि में राहु के गोचर से लाभ मिलने वाला है. इन लोगों के लिए समय शानदार साबित होने वाला है. इन लोगों की धार्मिक कार्यों में रुची बढ़ सकती है. आप लोगों को मानसिक शांति प्राप्त होगी. छात्रों के लिए यह समय विशेष तौर पर स्पेशल रहने वाला है क्योंकि इन लोगों का पढ़ाई में मन लगेगा. इसके साथ ही परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन से रिजल्ट भी अच्छे आएंगे. ये लोग हर कार्य को पूरे जोश के साथ खत्म करेंगे. लोग आपके कार्यों की प्रशंसा भी करेंगे, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. पेशेवर जीवन में भी फायदे हो सकते हैं.

4.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को राहु के गोचर से खूब फायदा होने वाला है. सुख और ऐश्वर्य में इन लोगों की वृद्धि होने वाली है. घर से जुड़े सुख संसाधन मिलने वाले हैं और बाहरी संसाधनों में भी लाभ होगा. खानदानी जमीन का मसला सुलझने वाला है. परिवार के बड़ों और रिश्तेदारों की मदद मिलने वाली है. इन लोगों को नया मकान खरीदने के अवसर मिलेंगे. अच्छे योग है, जो प्रॉपर्टी खरीदने में भी मदद करेंगे. शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के लिए भी आप लोगों के अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले हैं.

5.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को भी राहु के गोचर से खूब लाभ होने वाला है. इन लोगों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत हो रही है. मकर राशि वाले जातकों की पर्सनालिटी में एक अलग सा निखार आने वाला है. ये लोग दूसरों को अपने चार्म से आकर्षित करेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. सामाजिक प्रभावों से आप लोगों की बढ़ोतरी होने वाली है. इन लोगों की महत्वकांक्षाएं चर्म पर होंगी. ये लोग ऐसे निर्णय लेगें, जो दूरगामी और सफलता दिलाने वाले होंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: बुधवार को विशाखा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, इन राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

कौन हैं सीमा पाहुजा? दिशा सालियान केस में आया बड़ा मोड़! 'गुड़िया' से आरजी कर तक रहा है कनेक्शन...

दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.इस इस मामले की जल्दी जांच के लिए एसपी सीमा पाहुजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें ये वही अफसर हैं जिनका नाम देश के कई सबसे उलझे हुए और चर्चित मामलों से जुड़ा रहा है.

इस केस को छह साल से भी अधिक समय हो चुका है. अब दिशा सालियान मौत मामले ने पूरी तरह नया रुख ले लिया है. आइए आपको समझाते हैं कि केस में अब तक क्या नया मोड़ आया और किस वजह से ये केस अब सुर्खियों में है.

14 सितंबर को मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज हुई है

दरअसल, 2 सितंबर 2026 को बॉम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस सारंग कोटवाल और जस्टिस रंजीतसिंह राजा भोसले की खंडपीठ ने यह मामला सीबीआई के हवाले करने का आदेश सुनाया था. इतना ही नहीं सुनवाई के दौरान अदालत ने मुंबई पुलिस को कड़े शब्दों में आड़े हाथ लिया और कहा कि छह साल तक एफआईआर तक न होना और जांच का ऐसा तरीका जवाब देने के बजाय नए सवाल पैदा करता है. इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले में ये भी निर्देश दिया कि जांच किसी वरिष्ठ व अनुभवी सीबीआई अफसर की निगरानी में आगे बढ़नी चाहिए और इसके बाद एजेंसी ने डीएसपी पूरन कुमार को विशेष जांच अधिकारी बनाया और 14 सितंबर को मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज हुई है.

कौन हैं सीमा पाहुजा? जिनके नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है...

अब आपको बताते हैं कि सीबीआई अधिकारी सीमा पाहुजा कौन हैं? दरअसल, सीबीआई के भीतर सीमा पाहुजा की गिनती उन गिने-चुने अफसरों में होती है जिन्हें सबसे मुश्किल केस सौंपे जाते हैं उनकी सबसे बड़ी पहचान हिमाचल प्रदेश के कोटखाई में हुए 'गुड़िया कांड' से जुड़ी है. बता दें इस मामले में एक स्कूली छात्रा स्कूल से घर लौटते वक्त लापता हो गई थी और दो दिन बाद उसका शव जंगल में मिला था हिमाचल पुलिस जब गुत्थी नहीं सुलझा पाई तो केस सीबीआई को गया और एजेंसी ने डीएनए प्रोफाइलिंग समेत अन्य तकनीक से जांच के बाद करीब 250 लोगों के डीएनए सैंपल लिए और फिर आरोपी पकड़ा गया. जिसके बाद उसे उम्रकैद हुई थी. 
उनके नाम और कौन से बड़े केस दर्ज हैं

उन्नाव दुष्कर्म मामले की जांच टीम में भी अहम भूमिका निभाई  

सीमा पाहुजा ने हाथरस गैंगरेप कांड की जांच भी की थी. उस वक्त वे गाजियाबाद स्थित सीबीआई यूनिट में तैनात थीं इसके अलावा उन्नाव दुष्कर्म मामले की जांच टीम में भी वे अहम भूमिका निभा चुकी हैं. इतना ही नहीं कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामला भी वह देख रही हैं. 

सीमा पाहुजा की छवि और उपलब्धियां 

सीमा पाहुजा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक मिल चुका है. एक रिपोर्ट के अनुसार बेहतरीन जांच कार्य के लिए उन्हें दो बार गोल्ड मेडल से भी नवाजा गया है. सीबीआई के अंदर उनकी पहचान ऐसी अफसर की है जिन पर किसी तरह का बाहरी दबाव असर नहीं डालता और उनका करियर रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग माना जाता है. 

सीबीआई की एफआईआर में किन बड़े नामों की एंट्री हुई है

एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती के साथ-साथ पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे और परमबीर सिंह जैसे नाम दर्ज किए गए हैं हालांकि अदालत पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि एफआईआर में नाम आने का मतलब किसी को दोषी या आरोपी मान लेना नहीं है, यह तभी तय होगा जब जांच में पर्याप्त आधार सामने आएं

आखिर यह पूरा मामला है क्या

8 जून 2020 की रात मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद 28 वर्षीय सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत हो गई थी. इसके ठीक छह दिन बाद 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी अपने बांद्रा स्थित घर में मृत मिले. दिशा सुशांत की पूर्व मैनेजर रह चुकी थीं. दोनों मौतों के बीच के कम अंतराल ने उस वक्त तमाम तरह की अटकलों को हवा दी थी. मुंबई पुलिस ने शुरुआत में इसे एक्सीडेंटल डेथ बताकर आत्महत्या का मामला माना. अक्टूबर 2020 में जांच बंद कर दी गई. फिर दिसंबर 2023 में केस दोबारा खोला गया और एसआईटी बनी, लेकिन पुलिस आत्महत्या की थ्योरी पर ही कायम रही थी.

ये भी पढ़ें-  सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: अक्षय की 'हैवान' हुई फ्लॉप, तो 'हनुमान अंश' ने की धुआंधार कमाई, 'मिर्जापुर' का ऐसा रहा हाल

 

Continue reading on the app

  Sports

42 मैच में 13 शतक, दुनिया में बेस्ट एवरेज, फिर देवदत्त पडिक्कल को क्यों नहीं मिली जगह?

Team India Selection: वनडे सीरीज का सेलेक्शन इस बार खास था क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में बैटिंग ऑर्डर में एक स्थान खाली था. उनकी जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. Wed, 16 Sep 2026 23:54:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ई रिक्शा चालक से मारपीट का VIDEO | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:50:15+00:00

Jammu की Burma Basti में अब नहीं दिखेंगे ये घर-दुकान? प्रशासन के Action के बाद बदली तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:50:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers