Responsive Scrollable Menu

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 14 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2026 के तहत पैरामेडिकल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 अक्टूबर 2026 तक का समय है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BSc, Diploma, GNM, D.Pharm, DMLT आदि योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पद की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जरूर जांच लें। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

RRB Paramedical Recruitment 2026: ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Apply विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना अकाउंट क्रिएट करें।
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • निर्धारित वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन की जरूरी तारीखें

  1. आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 सितंबर 2026
  2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 14 अक्टूबर 2026
  3. फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 16 अक्टूबर 2026

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में ध्यान से जांच लें। गलत या अधूरी जानकारी के साथ किया गया आवेदन परेशानी का कारण बन सकता है।

Continue reading on the app

Eyebrow Growth Tips: आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने के लिए आजमाएं रोजमेरी ऑयल, जानें लगाने का सही तरीका

Eyebrow Growth Tips: चेहरे की सुंदरता, आंखों के ऊपर घनी-करीने से तराशी हुई आइब्रो से और भी निखर उठती है। हालांकि कई वजहों से  बहुत सी महिलाएं अपनी आइब्रोज की अच्छी ग्रोथ न होने से परेशान रहती हैं।

अगर आप भी इस प्रॉब्लम को फेस कर रही हैं तो रोजमेरी का तेल अपनी आइब्रो पर लगा सकती है। इससे आइब्रो घनी होंगी और अच्छा लुक मिलेगा। आपको बताते हैं, रोजमेरी ऑयल के फायदे और इसे लगाने के सही तरीके के बारे में।

1.हेयर ग्रोथ
कई महिलाओं की आइब्रो की ग्रोथ बहुत हल्की होती हैं, जिस वजह से वे आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपकी भी आइब्रोज हल्की हैं तो आप अपनी आईब्रो पर रोजमेरी का तेल लगा सकती हैं। इसमें कार्नोसिन एसिड होता है, जिससे हेयर सेल्स की ग्रोथ होती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है।

2. बाल झड़ने से रोके
गलत खान-पान और खराब एयर क्वालिटी की वजह से आइब्रो के बाल भी झड़ने लगते हैं। इस समस्या में भी रोजमेरी ऑयल लगाना फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आइब्रो के बालों को झड़ने से रोकते हैं।

3.ईचिंग करे कम
पॉल्यूशन में रहने से आइब्रो पर गंदगी जमा हो जाती है, जिस कारण ईचिंग होती है। रोजमेरी ऑयल की मालिश से ईचिंग भी कम होगी।

4. इस तरह लगाएं
रोजमेरी ऑयल को डायरेक्ट आइब्रोज पर ना लगाएं। इसे लगाने से पहले नारियल के तेल या किसी दूसरे तेल में मिक्स करके लगाएं। तेल को लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। रात में सोने से पहले इसे लगाना फायदेमंद होता है।

आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने के लिए रोजमेरी ऑयल को अपनी केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसे सीधे आइब्रो पर लगाने के बजाय किसी कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। 

नोट: रोजमेरी ऑयल को आंखों के बहुत पास या आंख के अंदर जाने से बचाएं। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है। 

निकिता चौहान

यह भी पढ़ें: अदरक को सिर्फ स्वाद के लिए न समझें, रोजाना इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत को पहला गोल्ड जिताने वाला खिलाड़ी गंगा नदी में क्यों कूद गया था?

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल स्विमिंग में मिला था. ये पदक सचिन नाग ने जीता था. जानिए कौन था ये खिलाड़ी और क्यों उन्हें गंगा नदी में कूदना पड़ा था. Wed, 16 Sep 2026 19:06:21 +0530

  Videos
See all

Jhiram Ghati massacre case: झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा #nia #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:04:20+00:00

UPI Charges Controversy: 'देश में 100% UPI यूजर में से 96% इस कैटेगरी में हैं ही नहीं' #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers