Responsive Scrollable Menu

Eyebrow Growth Tips: आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने के लिए आजमाएं रोजमेरी ऑयल, जानें लगाने का सही तरीका

Eyebrow Growth Tips: चेहरे की सुंदरता, आंखों के ऊपर घनी-करीने से तराशी हुई आइब्रो से और भी निखर उठती है। हालांकि कई वजहों से  बहुत सी महिलाएं अपनी आइब्रोज की अच्छी ग्रोथ न होने से परेशान रहती हैं।

अगर आप भी इस प्रॉब्लम को फेस कर रही हैं तो रोजमेरी का तेल अपनी आइब्रो पर लगा सकती है। इससे आइब्रो घनी होंगी और अच्छा लुक मिलेगा। आपको बताते हैं, रोजमेरी ऑयल के फायदे और इसे लगाने के सही तरीके के बारे में।

1.हेयर ग्रोथ
कई महिलाओं की आइब्रो की ग्रोथ बहुत हल्की होती हैं, जिस वजह से वे आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपकी भी आइब्रोज हल्की हैं तो आप अपनी आईब्रो पर रोजमेरी का तेल लगा सकती हैं। इसमें कार्नोसिन एसिड होता है, जिससे हेयर सेल्स की ग्रोथ होती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है।

2. बाल झड़ने से रोके
गलत खान-पान और खराब एयर क्वालिटी की वजह से आइब्रो के बाल भी झड़ने लगते हैं। इस समस्या में भी रोजमेरी ऑयल लगाना फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आइब्रो के बालों को झड़ने से रोकते हैं।

3.ईचिंग करे कम
पॉल्यूशन में रहने से आइब्रो पर गंदगी जमा हो जाती है, जिस कारण ईचिंग होती है। रोजमेरी ऑयल की मालिश से ईचिंग भी कम होगी।

4. इस तरह लगाएं
रोजमेरी ऑयल को डायरेक्ट आइब्रोज पर ना लगाएं। इसे लगाने से पहले नारियल के तेल या किसी दूसरे तेल में मिक्स करके लगाएं। तेल को लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। रात में सोने से पहले इसे लगाना फायदेमंद होता है।

आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने के लिए रोजमेरी ऑयल को अपनी केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसे सीधे आइब्रो पर लगाने के बजाय किसी कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। 

नोट: रोजमेरी ऑयल को आंखों के बहुत पास या आंख के अंदर जाने से बचाएं। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है। 

निकिता चौहान

यह भी पढ़ें: अदरक को सिर्फ स्वाद के लिए न समझें, रोजाना इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Continue reading on the app

UPCISB Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

UPCISB Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश राज्य के कोऑपरेटिव बैंकों में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

कैसे डाउनलोड करें UPCISB Admit Card 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Notice Board सेक्शन में जाएं।
  • यहां UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • डिटेल सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

17 से 21 सितंबर तक होगी परीक्षा
यूपी कोऑपरेटिव बैंक के विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होगी।

  1. पहली शिफ्ट: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
  2. दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
  3. तीसरी शिफ्ट: शाम 4 बजे से 6 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा।

Continue reading on the app

  Sports

नितीश कुमार रेड्डी एशियन गेम्स स्क्वॉड से बाहर, वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्रज निगम जाएंगे जापान

Nitish Kumar Reddy withdrawn from Asian Games 2026 squad: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी एशियाई खेलों 2026 की टीम से बाहर हो गए हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में शामिल किया गया है. वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन की चोट के कारण एशियाई खेलों और जापान टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने वरुण के विकल्प के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम को 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया है. Wed, 16 Sep 2026 21:30:47 +0530

  Videos
See all

Teachers Vacancy Update : 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती,सरकारी शिक्षक बनने का मौका! |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:15:27+00:00

PM Modi's Friend Land Dispute: पीएम मोदी के दोस्त की जमीन पर किसने कर लिया कब्जा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:15:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers