Responsive Scrollable Menu

सऊदी ने मक्का के पास हूती ड्रोन मार गिराया:यह इस्लाम का सबसे पवित्र शहर; हूती बोले- मक्का को कोई खतरा नहीं

सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार को मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बुधवार को बताया कि ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही मार गिराया गया। सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए रेड लाइन है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हूतियों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगा। वहीं हूति विद्रोहियों ने मक्का या दूसरे पवित्र स्थलों को निशाना बनाने की बात से इनकार किया है। हूतियों की समाचार एजेंसी SABA के मुताबिक, संगठन से मक्का या अन्य पवित्र स्थलों को कोई खतरा नहीं है। मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र शहर मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र शहर है। यहां मुस्लिमों के प्रमुख पवित्र स्थल हैं और हर साल दुनिया भर से लाखों लोग हज के लिए पहुंचते हैं। हज इस्लाम के पांच प्रमुख धार्मिक कर्तव्यों में शामिल है। अल-मलिकी ने इस घटना को मक्का को निशाना बनाने की हूतियों की दूसरी कोशिश बताया। इससे पहले जुलाई 2017 में गठबंधन ने हूतियों पर मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप लगाया था। सऊदी अरब के कई हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट मंगलवार को सऊदी अरब के कई हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए। इनमें मक्का और अन्य शहर शामिल थे। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब पिछले एक सप्ताह में ईरान समर्थित लड़ाकों के हमलों के बाद सऊदी अरब क्षेत्रीय संघर्ष से और ज्यादा प्रभावित हुआ है। हूतियों के हमलों से सऊदी अरब के उन तेल निर्यात मार्गों पर भी जोखिम बढ़ा है, जिन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हटाकर वैकल्पिक रास्तों से इस्तेमाल किया जा रहा है। हूतियों ने सऊदी एयरबेस पर हमले का दावा किया हूतियों ने पिछले एक सप्ताह में सऊदी अरब के खिलाफ कई हमलों का दावा किया है। सोमवार को संगठन ने एक एयरबेस को निशाना बनाने की बात कही थी। हूतियों के मुताबिक, यह कार्रवाई यमन पर हुए हवाई हमलों के जवाब में की गई। सऊदी पक्ष ने मक्का के पास ड्रोन को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले नष्ट करने की बात कही है। वहीं, हूती पक्ष ने पवित्र शहर को किसी खतरे से इनकार किया है।

Continue reading on the app

एक शापित गजल जिसे लिखने, गाने वाले दुनिया से चल बसे, 50 साल पुरानी इस गजल को गाने से डरते हैं लोग

एक ऐसी गजल जिसे लिखने और गाने वाला इस दुनिया से चल बसा। इस गजल को शापित कहा गया, परिवार के सदस्यों ने सिंगर से इस गजल को नहीं गाने का वादा लिया। 50 साल पुरानी ये गजल मनहूस मानी जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का 'सिक्सर'... लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज कर एशियन गेम्स के लिए कसी कमर

Shreyas Iyer 6th consecutive t20i wins: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. जिम्बाब्वे को 3-0 और फिर अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर टीम इंडिया ने लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अय्यर के शांत संयम, सटीक फैसलों और खिलाड़ियों पर दिखाए भरोसे ने भारतीय क्रिकेट में जीत की नई नींव रखी है. लगातार दो क्लीन स्वीप के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम का अगला बड़ा लक्ष्य एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है. Fri, 18 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

UPI Charges : UPI पेमेंट करने पर नहीं कटेगा पैसा? | UPI Charges | UPI Payment News | Paytm #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:47:29+00:00

Verified video shows wreckage of Saudi fighter jet shot down over Yemen. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:34:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers