सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
Salman Khan Ganesh Aarti: बॉलीवुड सेलेब्स धूमधान से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मना रहे हैं. देर रात कई सितारों ने अपने बप्पा को विदा किया. ऐसे में सलमान खान की अपने भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के घर गणपति विसर्जन में शामिल होने पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन वीडियो में सलमान गलत तरीके से आरती करते नजर आए, जिसके बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सलमान ने की गलत तरीके से आरती
दरअसल, सोहेल खान के घर पहुंचे सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती में शामिल हुए. इस दौरान सलमान से एक छोटी सी गलती हो गई. जब व आरती कर रहे थे तो वो थाल को गलत दिशा में घुमा रहे थे. ये देखकर उनकी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने उन्हें आवाज देकर रोका और आरती करने का ठीक तरीका बताया. बहन की बात समझने के बाद सलमान के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान नजर आई और फिर उन्होंने ठीक तरीके से आरती की.
ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
वहीं, सलमान का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा- 'भाई साही कर रहे थे.' दूसरे ने लिखा- 'सलमान भाई को बस बहन ही बोल सकती है.' वहीं, एक ने तो ये सवाल किया कि भाई हर साल पूजा करते हैं और उन्हें अब तक आरती करना नहीं आया. वहीं, कुछ ने मजाक करते हुए कहा- 'सलमान इट्स डन ब्रो.' वहीं, कई लोगों को अर्पिता और सलमान की बॉन्डिंग पसंद आई.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: अक्षय की 'हैवान' हुई फ्लॉप, तो 'हनुमान अंश' ने की धुआंधार कमाई, 'मिर्जापुर' का ऐसा रहा हाल
वरुण के साथ मस्ती करते दिखें सलमान
वहीं, सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक्टर वरुण की टांग खिंचाई करते दिखें. दरअसल, वरुण शर्मा सलमान से पहले बप्पा का आशीर्वाद ले रहे थे, तभी सलमान ने मजाकिया अंदाज में उनकी तरफ देखते हुए कहा- 'और कितनी विश मांगेगा?' सलमान की ये बात सुनकर वरुण शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए.' बता दें, इस खास मौके पर सलमान खान की फुल फैमिली नजर आई. डेढ़ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद परिवार ने श्रद्धा और खुशी के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी.
Salman Bhai to Varun Sharma - "Itni wishes mat maang, Bappa itna nahi denge!"
— Sohail. (@BeingSohail__) September 15, 2026
Bhai being Bhai! ????
Bhai never misses a chance to whisper his wishes into Bappa’s ear and seek his blessings. #SalmanKhan pic.twitter.com/hR1Vhe3DPI
सलमान खान की जिंदगी पर बात
वहीं, इससे एक दिन पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें खुशी, दुख और जरूरत की बात लिखी हुई है. सलमान की इस पोस्ट में लिखा था, 'जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तब रात नहीं थी. अब वक्त है तो नींद नहीं. जब भूख लगी थी खाना नहीं, अब खाना है तो भूख नहीं. साला ये कैसी जिंदगी है, जो मिले वो कम लगे, जो ना मिले वो याद आए, जो मिल जाए वो कम लगे. जब नहीं खाना था तब भूख बड़ी थी, अब मिला है तो भूख नहीं.'
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाली है. हालांकि फिल्म को CBFC से फिलहाल राहत नहीं मिली है. ऐसे में इसकी रिलीज टल गई है. वहीं, भाईजान नयनतारा के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो निर्देशक राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की चर्चा है. इसके अलावा उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत-प्रेरित फिल्म 'कर्ण' से भी जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा को दी विदाई, अनन्या पांडे ने भी घर में किया विसर्जन
Stock Market Today: लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीदारी
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला. सेंसेक्स 242.54 अंक या 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,246.36 और निफ्टी 83 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,201.60 पर था.
एफएमसीजी स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी
शुरुआती कारोबार में तेजी का नेतृत्व एफएमसीजी स्टॉक्स कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप गेनर था. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी आईटी के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे. केवल निफ्टी इंडिया डिफेंस ही लाल निशान में था.
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 95 अंक या 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,975 और निफ्टी स्मॉलकैप 5 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 19,416 पर था.
सूचकांकों में आईटीसी, एमएंडएम, बीईएल, एसबीआई, एचयूएल, एचसीएल टेक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस गेनर्स थे. वहीं, एनटीपीसी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और इटरनल लूजर्स थे.
एशियाई बाजारों में भी आज तेजी
ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में थे. टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था. वहीं, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.
जानकारों ने कहा कि यूएस बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. जब तक ये दोनों अहम मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर प्रतिकूल बने रहेंगे, तब तक बाजार में बड़ी रिकवरी की उम्मीद करना सही नहीं होगा. पिछले 5 दिनों से एफआईआई बाजार में बिकवाली कर रहे हैं और यूएस 10-साल के बॉन्ड यील्ड के 5 प्रतिशत पर होने के कारण, बाजार में आने वाली हर छोटी तेजी पर उनके बिकवाली करने की संभावना है.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









