Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीदारी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला. सेंसेक्स 242.54 अंक या 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,246.36 और निफ्टी 83 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,201.60 पर था.  

एफएमसीजी स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी

शुरुआती कारोबार में तेजी का नेतृत्व एफएमसीजी स्टॉक्स कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप गेनर था. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी आईटी के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे. केवल निफ्टी इंडिया डिफेंस ही लाल निशान में था.

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 95 अंक या 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,975 और निफ्टी स्मॉलकैप 5 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 19,416 पर था.

सूचकांकों में आईटीसी, एमएंडएम, बीईएल, एसबीआई, एचयूएल, एचसीएल टेक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस गेनर्स थे. वहीं, एनटीपीसी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और इटरनल लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में थे. टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था. वहीं, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

जानकारों ने कहा कि यूएस बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. जब तक ये दोनों अहम मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर प्रतिकूल बने रहेंगे, तब तक बाजार में बड़ी रिकवरी की उम्मीद करना सही नहीं होगा. पिछले 5 दिनों से एफआईआई बाजार में बिकवाली कर रहे हैं और यूएस 10-साल के बॉन्ड यील्ड के 5 प्रतिशत पर होने के कारण, बाजार में आने वाली हर छोटी तेजी पर उनके बिकवाली करने की संभावना है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी का तीसरे T20 खेलना कंफर्म! खुद श्रेयस अय्यर ने लगा दी मुहर, बोले- 'मौका देने के लिए एक अच्छा मैच होगा...'

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले और दूसरे मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए बैक टू बैक जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासल की. हालांकि, इन दोनों ही मैचों की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी निराश हुए. मगर, दूसरे मैच के खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो बयान दिया है, उसमें उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आ सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा...

वैभव सूर्यवंशी के खेलने के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिए हिंट?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर इशारा किया. उनका कहना है कि जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, उन्हें मौका देने का अच्छा मौका होगा. इसका मतलब है कि तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आ सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि दूसरे मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन क्या बेंच पर बैठेंगे या फिर टीम मैनेजमेंट किसी और खिलाड़ी की जगह वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में खिलाएगा.

अय्यर ने प्लेइंग-11 में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लें. इसलिए यह उन खिलाड़ियों को मौका देने के लिए एक अच्छा मैच होगा, खासकर जो बाहर बैठे हैं, और साथ ही टीम कॉम्बिनेशन में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकता है."

बता दें, इस सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में सिर्फ अब तक वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिला है. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को अंतिम ग्यारह में मौका दिया जा सकता है.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और एक बार अगर वो सेट हो जाते हैं, तो फिर धुंआधार रन बनाते हैं. ऐसे में अब अगर वैभव को तीसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और वह इस मैच में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड गुस्ताव मैककॉन के नाम दर्ज है. उन्होंने 18 साल, 280 दिन की उम्र में फ्रांस की ओर से स्विट्जरलैंड के खिलाफ 25 जुलाई, 2022 को शतक लगाया था.

अब वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल 168 दिन है. ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. ये मैच भी शुरुआती 2 मैचों की तरह अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. वैभव सूर्यवंशी अगर ये मैच खेलते हैं, तो यकीनन एक बार फिर हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी होंगी.

ये भी पढ़ें: 'उन्होंने हम पर दबाव बनाया...', दूसरा T20 हारने के बाद ये क्या बोल गए अफगानिस्तानी कप्तान, टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान

Continue reading on the app

  Sports

Umpires Match Fees: BCCI ने अंपायरों की मैच फीस दोगुनी की, अब एक मुकाबले में मिलेगा इतना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने घरेलू अंपायरों की मैच फीस दोगुनी कर दी है. जानिए अब भारतीय अंपायरों को कितना पैसा मिलेगा? Thu, 17 Sep 2026 18:56:51 +0530

  Videos
See all

क्या अपनी लोकप्रियता के सहारे एएफडी को रोक सकेंगी श्वेजिष [Who is Manuela Schwesig] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:09:33+00:00

डॉ सुरेश चव्हाणके जी के आवास प्रांगण में गजानन जी के दर्शन करने पहुँचे भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:08:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers