न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ हुए एफटीए को दी मंजूरी, अधिकतर निर्यात पर जीरो ड्यूटी
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को 93-29 (पक्ष-विपक्ष) की मत से मंजूरी दे दी है। यह जानकारी व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की ओर से दी गई।
मैक्ले ने कहा कि वोट से इस समझौते और इससे होने वाले संभावित आर्थिक फायदों के लिए संसद का मजबूत समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा कि एफटीए से न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भारत में ज्यादा पहुंच मिलेगी, जो दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
मैक्ले के अनुसार, जब यह समझौता लागू होगा, तो भारत को होने वाले न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
पूरी तरह लागू होने पर, 95 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क हटा दिए जाएंगे या काफी कम कर दिए जाएंगे।
मंत्री ने यह भी बताया कि अकेले कीवीफ्रूट इंडस्ट्री को पांच वर्षों में शुल्क के तौर पर लगभग 125 मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर की बचत होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से बॉर्डर पर तेजी से क्लीयरेंस मिलेगी और भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जो भोजन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, पर्यटन, प्रोफेशनल सेवाओं और अन्य उत्पादों की मांग बढ़ा रहा है।
मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड-भारत के बीच बातचीत की घोषणा मार्च 2025 में की गई थी और सरकार को उम्मीद है कि यह समझौता इस साल के आखिर तक लागू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि एफटीए से न्यूजीलैंड के निर्यातकों को अपने बिजनेस संबंध बढ़ाने में मदद मिलेगी और इससे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को भी समर्थन मिलेगा।
यह समझौता तब लागू होगा जब दोनों देश अपनी-अपनी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
अगस्त में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत उसे न्यूजीलैंड के लिए एक रणनीतिक साझेदार बनाती है और दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से बड़े फायदे होने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया के वेस्टपैक इंस्टीट्यूशनल बैंक की एक रिपोर्ट में भारत के बड़े आकार और विकास की संभावनाओं पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस एफटीए से अगले दशक में न्यूजीलैंड की जीडीपी में लगभग 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और यह 1.4 अरब लोगों के बाजार तक पहुंच प्रदान करता है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
Salman Khan Ganesh Aarti: बॉलीवुड सेलेब्स धूमधान से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मना रहे हैं. देर रात कई सितारों ने अपने बप्पा को विदा किया. ऐसे में सलमान खान की अपने भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के घर गणपति विसर्जन में शामिल होने पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन वीडियो में सलमान गलत तरीके से आरती करते नजर आए, जिसके बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सलमान ने की गलत तरीके से आरती
दरअसल, सोहेल खान के घर पहुंचे सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती में शामिल हुए. इस दौरान सलमान से एक छोटी सी गलती हो गई. जब व आरती कर रहे थे तो वो थाल को गलत दिशा में घुमा रहे थे. ये देखकर उनकी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने उन्हें आवाज देकर रोका और आरती करने का ठीक तरीका बताया. बहन की बात समझने के बाद सलमान के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान नजर आई और फिर उन्होंने ठीक तरीके से आरती की.
ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
वहीं, सलमान का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा- 'भाई साही कर रहे थे.' दूसरे ने लिखा- 'सलमान भाई को बस बहन ही बोल सकती है.' वहीं, एक ने तो ये सवाल किया कि भाई हर साल पूजा करते हैं और उन्हें अब तक आरती करना नहीं आया. वहीं, कुछ ने मजाक करते हुए कहा- 'सलमान इट्स डन ब्रो.' वहीं, कई लोगों को अर्पिता और सलमान की बॉन्डिंग पसंद आई.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: अक्षय की 'हैवान' हुई फ्लॉप, तो 'हनुमान अंश' ने की धुआंधार कमाई, 'मिर्जापुर' का ऐसा रहा हाल
वरुण के साथ मस्ती करते दिखें सलमान
वहीं, सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक्टर वरुण की टांग खिंचाई करते दिखें. दरअसल, वरुण शर्मा सलमान से पहले बप्पा का आशीर्वाद ले रहे थे, तभी सलमान ने मजाकिया अंदाज में उनकी तरफ देखते हुए कहा- 'और कितनी विश मांगेगा?' सलमान की ये बात सुनकर वरुण शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए.' बता दें, इस खास मौके पर सलमान खान की फुल फैमिली नजर आई. डेढ़ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद परिवार ने श्रद्धा और खुशी के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी.
Salman Bhai to Varun Sharma - "Itni wishes mat maang, Bappa itna nahi denge!"
— Sohail. (@BeingSohail__) September 15, 2026
Bhai being Bhai! ????
Bhai never misses a chance to whisper his wishes into Bappa’s ear and seek his blessings. #SalmanKhan pic.twitter.com/hR1Vhe3DPI
सलमान खान की जिंदगी पर बात
वहीं, इससे एक दिन पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें खुशी, दुख और जरूरत की बात लिखी हुई है. सलमान की इस पोस्ट में लिखा था, 'जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तब रात नहीं थी. अब वक्त है तो नींद नहीं. जब भूख लगी थी खाना नहीं, अब खाना है तो भूख नहीं. साला ये कैसी जिंदगी है, जो मिले वो कम लगे, जो ना मिले वो याद आए, जो मिल जाए वो कम लगे. जब नहीं खाना था तब भूख बड़ी थी, अब मिला है तो भूख नहीं.'
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाली है. हालांकि फिल्म को CBFC से फिलहाल राहत नहीं मिली है. ऐसे में इसकी रिलीज टल गई है. वहीं, भाईजान नयनतारा के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो निर्देशक राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की चर्चा है. इसके अलावा उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत-प्रेरित फिल्म 'कर्ण' से भी जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा को दी विदाई, अनन्या पांडे ने भी घर में किया विसर्जन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









