AIMIM प्रमुख ओवैसी के काफिले में बड़ा हादसा, भोपाल में भिड़ी आपस में भिड़ी गाड़ियां
AIMIM chief Owaisi Convoy: मध्य प्रदेश के भोपाल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में शामिल कई बाइकें आपस में टकरा गईं. हादसा VIP रोड पर उस समय हुआ, जब ओवैसी का काफिला एयरपोर्ट से होटल की ओर जा रहा था. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, ओवैसी मंगलवार को एक जनसभा में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे थे. दोपहर करीब 4 बजे उनका काफिला एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुआ था. इसी दौरान VIP रोड पर यह हादसा हो गया. काफिले में बड़ी संख्या में समर्थक कार और बाइक से चल रहे थे. VIP रोड पर अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद पीछे आ रही कई बाइकें एक-दूसरे से टकरा गईं. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि हादसे में 4 से 5 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और बाइक सवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. खास तौर पर बिना हेलमेट बाइक चलाने और काफिले के दौरान ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ हुए एफटीए को दी मंजूरी, अधिकतर निर्यात पर जीरो ड्यूटी
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को 93-29 (पक्ष-विपक्ष) की मत से मंजूरी दे दी है। यह जानकारी व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की ओर से दी गई।
मैक्ले ने कहा कि वोट से इस समझौते और इससे होने वाले संभावित आर्थिक फायदों के लिए संसद का मजबूत समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा कि एफटीए से न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भारत में ज्यादा पहुंच मिलेगी, जो दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
मैक्ले के अनुसार, जब यह समझौता लागू होगा, तो भारत को होने वाले न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
पूरी तरह लागू होने पर, 95 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क हटा दिए जाएंगे या काफी कम कर दिए जाएंगे।
मंत्री ने यह भी बताया कि अकेले कीवीफ्रूट इंडस्ट्री को पांच वर्षों में शुल्क के तौर पर लगभग 125 मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर की बचत होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से बॉर्डर पर तेजी से क्लीयरेंस मिलेगी और भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जो भोजन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, पर्यटन, प्रोफेशनल सेवाओं और अन्य उत्पादों की मांग बढ़ा रहा है।
मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड-भारत के बीच बातचीत की घोषणा मार्च 2025 में की गई थी और सरकार को उम्मीद है कि यह समझौता इस साल के आखिर तक लागू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि एफटीए से न्यूजीलैंड के निर्यातकों को अपने बिजनेस संबंध बढ़ाने में मदद मिलेगी और इससे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को भी समर्थन मिलेगा।
यह समझौता तब लागू होगा जब दोनों देश अपनी-अपनी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
अगस्त में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत उसे न्यूजीलैंड के लिए एक रणनीतिक साझेदार बनाती है और दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से बड़े फायदे होने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया के वेस्टपैक इंस्टीट्यूशनल बैंक की एक रिपोर्ट में भारत के बड़े आकार और विकास की संभावनाओं पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस एफटीए से अगले दशक में न्यूजीलैंड की जीडीपी में लगभग 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और यह 1.4 अरब लोगों के बाजार तक पहुंच प्रदान करता है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










