पीएम से मुलाकात के बाद स्कूलमेट को जमीन वापस मिली:BJP विधायक ने कब्जा छोड़ने और प्लॉट का निर्माण परमिट लौटाया, केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड निवासी 81 वर्षीय असगरअली वोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिन बाद अपने जमीन विवाद में राहत मिलने की बात कही है। वोहरा का दावा है कि वे गुजरात के वडनगर में पीएम मोदी के स्कूलमेट रहे हैं। उन्होंने 8 सितंबर को मोदी से मुलाकात कर जमीन विवाद में सीबीआई जांच की मांग की थी। विवाद भयंदर ईस्ट के नवघर की 2,810 वर्गमीटर जमीन से जुड़ा है। वोहरा का कहना था कि उन्होंने यह जमीन 1989 में खरीदी थी और बाद में उस पर कब्जा कर लिया गया। विवाद में भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता से जुड़ी निर्माण कंपनी का नाम सामने आया था। अब मेहता ने विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने और प्लॉट के लिए मिली निर्माण अनुमति सरेंडर करने की बात कही है। वोहरा ने इससे पहले आरोप लगाया था कि उनकी जानकारी के बिना जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और 2015 में इस मामले में पुलिस शिकायत भी दर्ज हुई थी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई आगे बढ़ी। अब निर्माण अनुमति वापस करने के फैसले के बाद जमीन विवाद में नया मोड़ आया है। 1989 में खरीदी थी जमीन वोहरा के मुताबिक, उन्होंने 1989 में नवघर में 2,810 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदा था। उनका आरोप था कि बाद में दो कंपनियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। कंपनी ने निर्माण अनुमति सरेंडर करने का फैसला लिया टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नरेंद्र मेहता ने कहा है कि वह विवादित जमीन का कब्जा छोड़ रहे हैं। साथ ही प्लॉट पर मिली निर्माण की मंजूरी भी सरेंडर की जाएगी। PM मोदी से 8 सितंबर को मिले थे वोहरा वोहरा ने 8 सितंबर को पीएम मोदी से मुलाकात कर मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। क्या है पूरा विवाद? वोहरा का आरोप है कि जमीन पर उनके अधिकार के बावजूद उस पर कब्जा किया गया। उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने का भी आरोप लगाया था। मामले में पहले पुलिस शिकायत दर्ज हुई थी और विवाद लंबे समय से चला आ रहा था।
ग्रेटर नोएडा में चोरी के शक में दोस्त की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद; आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में चोरी के शक में दोस्त की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद; आरोपी गिरफ्तार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









