Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: अक्षय की 'हैवान' हुई फ्लॉप, तो 'हनुमान अंश' ने की धुआंधार कमाई, 'मिर्जापुर' का ऐसा रहा हाल

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है. एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब नहीं हो पाई, तो दूसरी तरफ नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. वहीं, 'मिर्जापुर: द मूवी' भी दूसरे हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और करोड़ों का कारोबार कर रही है. ऐसे में जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का क्या हाल है.

हैवान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई रिलीज फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भी अहम रोल प्ले किया है. रिलीज से पहले इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिला था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई. दरअसल मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश के आगे 'हैवान' को दर्शक नहीं मिले.  इसी के साथ ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप की कैटीगरी में पहुंच गई है.

'हैवान' ने 5वें दिन कितनी कमाई की?

'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 5 दिनों में ही दम तोड़ चुकी है. इसने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए.  तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.85 करोड़ की कमाई की जबकि चौथे दिन तो 'हैवान' ने 70 लाख रुपये ही कमाए. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हैवान' ने रिलीज के 5वें दिन (Haiwaan Box Office Collection Day 5) भी 70 लाख रुपये कमाए हैं और इसी के साथ भारत में ये 5 दिनों की कुल नेट कमाई बस 8.75 करोड़ रुपये ही कर पाई है. फिल्म का बजट 100 से 130 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में मेकर्स का बड़ा नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा को दी विदाई, अनन्या पांडे ने भी घर में किया विसर्जन

मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मिर्जापुर द मूवी ने भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की. हनुमान अंश की सफलता के बीच इसे दर्शक देखने पहुंचे. अब ये दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है और इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन, (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12) 'मिर्जापुर द मूवी' ने 5.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 195.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ हो गया है.

हनुमान अंशे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसे ऑडियंल नहीं मिली रही थी.  नौबत ये आ गई थी कि फिल्म को फ्लॉप करार दिया जा रहा था. लेकिन फिर  वर्ड ऑफ माउथ की वजह से तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. वहीं, 11 सितंबर को ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई और वहां से भी अच्छी कमाई कर रही है.

हनुमान अंश ने 40वें दिन कितनी कमाई की?

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को  सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन पूरे हो गए है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक  रिलीज के 40वें दिन  'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40) ने 8.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ हो गया है, वहीं इसकी कुल ग्रॉस कमाई 272.90 करोड़ पहुंच गई है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291.40 करोड़ की कमाई कर डाली है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया से लेकर मैथिली ठाकुर तक को दिया सम्मान, जानिए 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' की कब हुई थी शुरुआत

Continue reading on the app

अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार विदेशी छात्रों के लिए अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना महंगा करने की तैयारी कर रही है। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने के लिए छात्रों को करीब 96 लाख रुपए (1 लाख डॉलर) फीस देनी पड़ सकती है। यह फीस ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) के लिए प्रस्तावित है। OPT के तहत विदेशी छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में नौकरी करने की अनुमति मिलती है। इस प्रस्ताव को व्हाइट हाउस की मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, अभी यह नियम लागू नहीं हुआ है। लागू करने से पहले लोगों और संस्थानों से इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। OPT से विदेशी छात्रों को 12 महीने तक काम की अनुमति OPT यानी ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों को डिग्री पूरी करने के बाद काम करने की अनुमति देता है। इसके तहत ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को आम तौर पर 12 महीने तक नौकरी करने की छूट मिलती है। STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स से जुड़े विषयों के छात्रों को अतिरिक्त 24 महीने का एक्सटेंशन मिलता है। यानी पात्र STEM छात्रों को कुल 36 महीने तक OPT के तहत काम करने का मौका मिल सकता है। OPT के बाद कुछ छात्र अमेरिका में लंबे समय तक नौकरी करने के लिए अन्य वर्क वीजा विकल्पों का इस्तेमाल करते हैं। OPT के लिए फिलहाल 40 हजार रुपए फीस फिलहाल OPT के लिए फीस करीब 40 हजार रुपए है। प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस लागू होने पर छात्रों को मौजूदा फीस से कई गुना ज्यादा रकम चुकानी होगी। अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के लिए यह खर्च ट्यूशन फीस और रहने-खाने के खर्च के अलावा होगा। इससे पढ़ाई के बाद अमेरिका में काम करने की योजना बना रहे छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। 2 लाख से भारतीय छात्र OPT के तहत नौकरी कर रहे अमेरिका में 2 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र OPT के तहत नौकरी कर रहे हैं। विदेशी छात्रों में भारतीय छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। प्रस्तावित फीस लागू होने पर अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। पढ़ाई का खर्च करीब 50 लाख, जॉब के लिए अलग 1 करोड़ अमेरिका में ग्रेजुएशन की फीस करीब 50 लाख रुपए तक हो सकती है। इसके अलावा छात्रों को रहने, खाने और दूसरी जरूरतों पर भी खर्च करना पड़ता है। कई छात्र पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम काम करके अपने रहने-खाने का खर्च निकालते हैं। ऐसे में पढ़ाई पूरी होने के बाद OPT के लिए करीब 96 लाख रुपए की फीस का प्रस्ताव छात्रों की कुल लागत को काफी बढ़ा सकता है। अमेरिका में करीब 10 लाख विदेशी छात्र पढ़ रहे अमेरिका में इस समय करीब 10 लाख विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से जो छात्र पढ़ाई के बाद अमेरिका में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए OPT महत्वपूर्ण रास्ता है। फीस में इतनी बड़ी बढ़ोतरी होने पर अमेरिका के बजाय दूसरे देशों में पढ़ाई और नौकरी के विकल्प तलाशने वाले छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। जर्मनी और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों में विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद काम करने के विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि, अभी यह प्रस्तावित फीस है। इसे लागू करने से पहले संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी और लोगों से आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे। कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों को ईमेल भेजा प्रस्ताव के बीच कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों को ईमेल भेजकर मौजूदा अनिश्चितता को लेकर भरोसा दिलाया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि वह स्थिति को समझती है और इससे जुड़े घटनाक्रम पर नजर रख रही है। OPT में बदलाव का प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब ट्रम्प प्रशासन विदेशी छात्रों और अमेरिका में पढ़ाई के बाद उनके रुकने से जुड़े नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा रहा है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… इजराइल को ₹26 हजार करोड़ के हथियार देंगे ट्रम्प:900 किलो के 40 हजार बम शामिल; बाइडेन ने ज्यादा मौत के डर से सप्लाई रोकी थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन इजराइल को 2.8 अरब डॉलर यानी करीब ₹26 हजार करोड़ के हथियार देने की तैयारी कर रहा है। इस पैकेज में करीब 40 हजार भारी बम शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की वजह से इस टीम पर लगा लाखों का जुर्माना, 27 प्वाइंट भी कटे, अब होगी बाहर

लीस्टरशर क्रिकेट क्लब पर बड़ी कार्रवाई की गई है. एक फिल्म की शूटिंग की वजह से इस टीम को 27 अंक गंवाने पड़े हैं. जानिए क्या है मामला? Thu, 17 Sep 2026 15:22:19 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaza Khabar : Disha Salian Case | PM Modi | UCC |Amit Shah | New UPI Payment Rule | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T10:15:16+00:00

Iran America War : खाड़ी में जंग, तेल के दाम आसमान छुएंगे | Shorts | Oil Prices | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T10:03:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers