Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में आज आंधी-बारिश बरपाएगी कहर! IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है. लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले करीब 8 घंटों के भीतर 18 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी आशंका है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की बरतने को कहा है.
आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को देश के 18 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में, उत्तर प्रदेश, बिहार राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है. इस दौरान 75 किमी की रफ्तार से आंधी आ सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है. जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जबकि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Box Office Collection: अक्षय की 'हैवान' हुई फ्लॉप, तो 'हनुमान अंश' ने की धुआंधार कमाई, 'मिर्जापुर' का ऐसा रहा हाल
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है. एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब नहीं हो पाई, तो दूसरी तरफ नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. वहीं, 'मिर्जापुर: द मूवी' भी दूसरे हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और करोड़ों का कारोबार कर रही है. ऐसे में जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का क्या हाल है.
हैवान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई रिलीज फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भी अहम रोल प्ले किया है. रिलीज से पहले इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिला था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई. दरअसल मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश के आगे 'हैवान' को दर्शक नहीं मिले. इसी के साथ ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप की कैटीगरी में पहुंच गई है.
'हैवान' ने 5वें दिन कितनी कमाई की?
'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 5 दिनों में ही दम तोड़ चुकी है. इसने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.85 करोड़ की कमाई की जबकि चौथे दिन तो 'हैवान' ने 70 लाख रुपये ही कमाए. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हैवान' ने रिलीज के 5वें दिन (Haiwaan Box Office Collection Day 5) भी 70 लाख रुपये कमाए हैं और इसी के साथ भारत में ये 5 दिनों की कुल नेट कमाई बस 8.75 करोड़ रुपये ही कर पाई है. फिल्म का बजट 100 से 130 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में मेकर्स का बड़ा नुकसान पहुंचा है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा को दी विदाई, अनन्या पांडे ने भी घर में किया विसर्जन
मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मिर्जापुर द मूवी ने भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की. हनुमान अंश की सफलता के बीच इसे दर्शक देखने पहुंचे. अब ये दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है और इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन, (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12) 'मिर्जापुर द मूवी' ने 5.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 195.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ हो गया है.
हनुमान अंशे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसे ऑडियंल नहीं मिली रही थी. नौबत ये आ गई थी कि फिल्म को फ्लॉप करार दिया जा रहा था. लेकिन फिर वर्ड ऑफ माउथ की वजह से तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. वहीं, 11 सितंबर को ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई और वहां से भी अच्छी कमाई कर रही है.
हनुमान अंश ने 40वें दिन कितनी कमाई की?
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन पूरे हो गए है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 40वें दिन 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40) ने 8.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ हो गया है, वहीं इसकी कुल ग्रॉस कमाई 272.90 करोड़ पहुंच गई है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291.40 करोड़ की कमाई कर डाली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











