Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी-20 मैच जीता। यह भारत का किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीत का रिकॉर्ड है। इसके अलावा मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी देखने को मिले। राशिद खान के एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और सैसमन छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। दूसरे टी-20 मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. बतौर ओपनर संजू सैमसन के टी-20 में हजार रन पूरे संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर हजार रन पूरे करने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 1,026 रन हैं। रोहित शर्मा 3750 रन के साथ इस मामले में पहले स्थान पर हैं। 2. भारत से लगातार 10वां टी-20 हारा अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच हारने वाली टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने 2010 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच गंवाए हैं। 2. नबी 2,500 रन और 100 विकेट पूरा करने वाले पहले अफगानी मोहम्मद नबी टी-20 इंटरनेशनल में 2,500+ रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अफगानी क्रिकेट भी हैं। उनके नाम 2,501 रन और 111 विकेट हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. बुमराह ने पहला ओवर मेडन डाला बुमराह ने मैच के पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। उनके सामने स्ट्राइक ले रहे इब्राहिम जादरान पहली गेंद पर पूरी तरह बीट हो गए। ऐसे ही अगली 5 गेंद पर भी रन नहीं बना। आखिरी गेंद बुमराह ने यॉर्कर डाली, जिसपर जादरान सिर्फ बल्ला ही लगा सके। उन्होंने बैक टू द बॉलर खेला। 2. गुरबाज लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने उन्हें कैच आउट कराया। अर्शदीप सिंह ने ओवर की तीसरी गेंद धीमी और शॉर्ट लेंथ डाली। गुरबाज ने फ्लैट-बैट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टॉप-एज लगा और गेंद मिड-ऑन पर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने आसानी से कैच कम्प्लीट किया। गुरबाज सिर्फ 3 गेंद खेल सके। पिछले मैच में भी वे 2 गेंद पर बिना रन बनाए आउट हुए थे। 3. नीतीश रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया नौवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट किया। उनकी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर जादरान ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप मिड-विकेट की ओर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने बाउंड्री के पास शानदार कैच पकड़ा। जादरान 33 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। 4. अभिषेक ने लगातार 2 चौके लगाकर अपना खाता खोला मुजीब उर रहमान के पहले ओवर में अभिषेक ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। ऑफ-स्टंप से बाहर की गेंद पर अभिषेक ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने पॉइंट पर गेंद को चार रन के लिए भेज दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 5. नबी के ओवर में 27 रन बने पारी के छठे ओवर में मोहम्मद नबी की गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके लगे। इस ओवर में कुल 27 रन बने। अभिषेक ने पहली गेंद पर 93 मीटर का छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर सिंगल आया। इसके बाद संजू सैमसन ने तीसरी गेंद पर छक्का, फिर लगातार 2 चौके लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 6. अभिषेक-सैमसन ने राशिद को छक्का लगाया, फिर आउट हुए पारी का छठा ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर में 17 रन बने, लेकिन 2 विकेट भी गिरे। राशिद खान के इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर सेदीकुल्लाह अटल को कैच दे बैठे। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर सैमसन ने भी छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर मोहम्मद नबी ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ लिया। 7. इब्राहिम ने स्लीप में जबरदस्त कैच पकड़ा 11वें ओवर में इब्राहिम जादरान ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का जबरदस्त कैैच पकड़ा। राशिद खान के ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस ने ऑफ-साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई। वहां खड़े इब्राहिम कैच पकड़ने गए, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। हालांकि दूसरी कोशिश में उन्होंने कैच पकड़ लिया। --------------------------------------------- मैच की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान से जीती टी-20 सीरीज:दूसरा मैच 7 विकेट से जीता, 160 रन का टारगेट 31 बॉल रहते हासिल किया भारत ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 31 बॉल रहते 3 विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पूरी खबर

Continue reading on the app

गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड में गणेश उत्सव का माहौल बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और गोविंदा समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पैपराजी के साथ डांस करके किया। वहीं संजय दत्त ने गणेश दर्शन के दौरान एक घायल पैपराजी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इसके अलावा अमेरिका से लौटे एक्टर गोविंदा ने भी घर पहुंचकर परिवार के साथ बप्पा के दर्शन किए और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। अजय देवगन लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी ने बेटी संग की ट्विनिंग गणेश उत्सव के दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक खास अंदाज देखने को मिला। शिल्पा अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते समय ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया। पूजन के समय शिल्पा और उनकी बेटी समीशा मैचिंग पीले और गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। दोनों मां-बेटी की यह ट्विनिंग काफी सराही जा रही है। पूजा के दौरान शिल्पा के पति राज कुंद्रा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संजय दत्त ने गाड़ी रुकवाकर घायल पैपराजी से पूछा हाल वहीं एक्टर संजय दत्त, समाज सेवी राहुल कनल के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। वहां जाते समय उनकी नजर एक घायल पैपराजी पर पड़ी। बाइक एक्सीडेंट के कारण फोटोग्राफर के पैर में चोट लगी थी। यह देखते ही संजय दत्त ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उसका हाल-चाल जाना। जब फोटोग्राफर ने बताया कि उनका मैनेजर फोन नहीं उठा रहा है, तो संजय दत्त ने भरोसा दिलाया कि वे खुद इस मामले को देखेंगे। इससे पहले साल 2018 और 2019 में भी संजय दत्त पैपराजी की मदद करते देखे गए थे। अमेरिका से लौटकर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा एक्टर गोविंदा अमेरिका का दौरा पूरा कर मुंबई लौटे और सीधे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ आरती की और भगवान गणेश से उनके अच्छे भविष्य की प्रार्थना की। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि उनके घर में गणपति बैठाने की परंपरा उनकी मां के समय से चली आ रही है। गोविंदा ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि बप्पा यश को सफलता और समृद्धि दें ताकि लोग कहें कि वह गोविंदा से भी बेहतर है। वहीं बेटी टीना के लिए एक अच्छे घर और परिवार की कामना करता हूं।" इस बार गोविंदा की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बच्चों के साथ घर पर बप्पा का स्वागत किया था। सुनीता ने बताया था कि बीते साल बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें काफी सफलता और नाम मिला है, इसलिए उन्होंने खुद अपने हाथों से गणपति प्रतिमा घर लाने का फैसला किया। वहीं अजय देवगन अपने बेटे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे अपने बेटे को भीड़ से बचाते नजर आए। ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें सलमान खान ने एंटीलिया में लिया बप्पा का आशीर्वाद:तिलक लगवाकर फूल अर्पण किए, सिद्धार्थ-कियारा ने भी दर्शन किए; राधिका मर्चेंट की भक्तिमय परफॉर्मेंस सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। एंटीलिया में हुए गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत में राधिका मर्चेंट ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027: तारीखों का ऐलान हुआ, 14 जनवरी से शुरू होगा घमासान; 28 अक्टूबर को ऑक्शन

Womens Premier League: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने WPL 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14 जनवरी से शुरू होगा और 7 फरवरी 2027 तक चलेगा। यानी नए साल की शुरुआत महिला क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के साथ होगी।

टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी पांच फ्रेंचाइजी को 28 सितंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस बार मेगा ऑक्शन नहीं, बल्कि मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

पिछले सीजन के मेगा ऑक्शन में दिल्ली में कुल 73 स्लॉट भरे गए थे। अब टीमों को अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ खाली स्लॉट भरने का मौका मिलेगा। WPL की एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं और हर फ्रेंचाइजी के पास 15 करोड़ रुपये का सैलरी कैप होगा। खास बात यह है कि खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

पिछले साल के मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने Melie Kerr को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, जबकि शिखा पांडे के लिए यूपी वॉरियर्ज ने 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

मिनी ऑक्शन की बात करें तो WPL 2024 में काशवी गौतम पर गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वह मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थीं। इसके बाद 2025 के ऑक्शन में यूपी वॉरियर्ज ने सिमरन शेख को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Royal Challengers Bengaluru WPL की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 में भी खिताब जीता था। वहीं दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की संभावना है। लिसा कीटली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड की जिम्मेदारी मिलने के बाद टीम को नया हेड कोच तलाशना पड़ सकता है।

उधर, यूपी वॉरियर्ज ने भी अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर नीतू डेविड को टीम का चीफ स्काउट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बंगाल के ऑलराउंडर राजीव दत्ता की जगह ली है।

Wed, 16 Sep 2026 18:46:25 +0530

  Videos
See all

BRICS से लौटते ही हॉस्पिटल क्यों गए Jinping? Modi ने भाषण रोका,चीन लौटते ही अस्पताल पहुंचने का दावा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:15:11+00:00

Aar Paar: Congress प्रवक्ता Vs Deepti Taneja | UPI MDR Charges | PM Modi | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers