भारत पर आ रही भयंकर आफत? US में 100 फीसदी टैरिफ वाला बिल पास होना तय
भारत पर टैरिफ की मार फिर से पड़ सकती है। इसकी वजह अमेरिका में लाए गए विधेयक लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट है। इस बिल में संशोधन के साथ खासतौर पर भारत का नाम जोड़ा गया है। अब इसपर अंतिम वोटिंग की तैयारी है।
IMD Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर, बिहार और यूपी समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक नए मौसमी तंत्र के सक्रिय होने से उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। गोरखपुर, बहराइच, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, जौनपुर और पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर में बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।
बिहार में ऑरेंज अलर्ट और मूसलाधार बारिश की संभावना
बिहार में मानसून का असर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है, जहां कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पटना, गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और भागलपुर जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। तेज बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के कारण निचले इलाकों में प्रशासनिक अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर और पर्वतीय राज्यों का हाल
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में हवा की गति 40 से 50 किमी/घंटे तक रह सकती है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi










