यूपी के लखीमपुर में 7 मकान नदी में बहे:बिहार में 50 लाख आबादी प्रभावित, पंजाब के 18 जिलों में बारिश के आसार
यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित है। वहीं, लखीमपुर में शारदा नदी का कटान तेज होने से 24 घंटे में 7 मकान नदी में समा गए हैं। बिहार में 15 जिलों के 575 पंचायतों में करीब 49.67 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में बने रहे सिस्टम से पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजस्थान के पाली में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद तेज बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग जयपुर ने राज्य में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबर हटके- ग्रीस में सूअरों के साथ तैरने का ट्रेंड:चीन के लिए जासूसी करेगी ‘मछली’; कबाड़ से बना दी टेस्ला की साइबरट्रक
ग्रीस के अटोकॉस आईलैंड पर लोग सूअरों के साथ तैरने पहुंच रहे हैं। वहीं, चीन ने पानी के अंदर जासूसी के लिए रोबोटिक मछली बनाई है। उधर, नाइजीरिया में एक शख्स ने कबाड़ से टेस्ला की साइबरट्रक जैसी दिखने वाली कार बना दी। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गुस्सा निकालने के लिए 100 से ज्यादा लोग समुद्र किनारे एक साथ चीखे। वहीं, चीन में बच्चे ऐसे स्नैक खा रहे हैं, जो किताब और कॉपी जैसा दिखता है। बच्चे इसे ‘होमवर्क’ कहते हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








