Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी-20 मैच जीता। यह भारत का किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीत का रिकॉर्ड है। इसके अलावा मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी देखने को मिले। राशिद खान के एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और सैसमन छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। दूसरे टी-20 मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. बतौर ओपनर संजू सैमसन के टी-20 में हजार रन पूरे संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर हजार रन पूरे करने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 1,026 रन हैं। रोहित शर्मा 3750 रन के साथ इस मामले में पहले स्थान पर हैं। 2. भारत से लगातार 10वां टी-20 हारा अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच हारने वाली टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने 2010 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच गंवाए हैं। 2. नबी 2,500 रन और 100 विकेट पूरा करने वाले पहले अफगानी मोहम्मद नबी टी-20 इंटरनेशनल में 2,500+ रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अफगानी क्रिकेट भी हैं। उनके नाम 2,501 रन और 111 विकेट हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. बुमराह ने पहला ओवर मेडन डाला बुमराह ने मैच के पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। उनके सामने स्ट्राइक ले रहे इब्राहिम जादरान पहली गेंद पर पूरी तरह बीट हो गए। ऐसे ही अगली 5 गेंद पर भी रन नहीं बना। आखिरी गेंद बुमराह ने यॉर्कर डाली, जिसपर जादरान सिर्फ बल्ला ही लगा सके। उन्होंने बैक टू द बॉलर खेला। 2. गुरबाज लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने उन्हें कैच आउट कराया। अर्शदीप सिंह ने ओवर की तीसरी गेंद धीमी और शॉर्ट लेंथ डाली। गुरबाज ने फ्लैट-बैट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टॉप-एज लगा और गेंद मिड-ऑन पर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने आसानी से कैच कम्प्लीट किया। गुरबाज सिर्फ 3 गेंद खेल सके। पिछले मैच में भी वे 2 गेंद पर बिना रन बनाए आउट हुए थे। 3. नीतीश रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया नौवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट किया। उनकी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर जादरान ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप मिड-विकेट की ओर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने बाउंड्री के पास शानदार कैच पकड़ा। जादरान 33 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। 4. अभिषेक ने लगातार 2 चौके लगाकर अपना खाता खोला मुजीब उर रहमान के पहले ओवर में अभिषेक ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। ऑफ-स्टंप से बाहर की गेंद पर अभिषेक ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने पॉइंट पर गेंद को चार रन के लिए भेज दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 5. नबी के ओवर में 27 रन बने पारी के छठे ओवर में मोहम्मद नबी की गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके लगे। इस ओवर में कुल 27 रन बने। अभिषेक ने पहली गेंद पर 93 मीटर का छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर सिंगल आया। इसके बाद संजू सैमसन ने तीसरी गेंद पर छक्का, फिर लगातार 2 चौके लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 6. अभिषेक-सैमसन ने राशिद को छक्का लगाया, फिर आउट हुए पारी का छठा ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर में 17 रन बने, लेकिन 2 विकेट भी गिरे। राशिद खान के इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर सेदीकुल्लाह अटल को कैच दे बैठे। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर सैमसन ने भी छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर मोहम्मद नबी ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ लिया। 7. इब्राहिम ने स्लीप में जबरदस्त कैच पकड़ा 11वें ओवर में इब्राहिम जादरान ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का जबरदस्त कैैच पकड़ा। राशिद खान के ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस ने ऑफ-साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई। वहां खड़े इब्राहिम कैच पकड़ने गए, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। हालांकि दूसरी कोशिश में उन्होंने कैच पकड़ लिया।

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- बाल झड़ने के 10 बड़े कारण:डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें बालों को कैसे हेल्दी रखें, कैसे केयर करें, डाइट में क्या खाएं

बाल हमारे व्यक्तित्व का अहम हिस्सा हैं। घने, मजबूत और चमकदार बाल न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि अच्छी सेहत की भी निशानी होते हैं। अचानक बालों का झड़ना चिंता का विषय है। अक्सर लोग इसका दोष मौसम, पानी या शैंपू को देते हैं। जबकि कई बार समस्या की जड़ शरीर में होती है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अचानक और ज्यादा बाल झड़ना अक्सर ‘टेलोजन एफ्लुवियम' नाम की हेल्थ कंडीशन से जुड़ा होता है। इसमें स्ट्रेस, पोषक तत्वों की कमी या हार्मोनल बदलाव के कारण बड़ी संख्या में बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं। हालांकि अच्छी बात यह है ज्यादातर मामलों में सही कारण का पता लगाकर और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हेयर फॉल की समस्या को विस्तार से समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. भावुक धीर, कंसल्टेंट- डर्मेटोलॉजी, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली सवाल- अगर अचानक बहुत ज्यादा बाल झड़ने लगें तो इसके पीछे क्या संभावित कारण हो सकते हैं? जवाब- इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हेयर ट्रीटमेंट, बार-बार कलरिंग या हीट स्टाइलिंग से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। वहीं महिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद कुछ समय तक बाल ज्यादा झड़ते हैं। सभी कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- हेयर फॉल के कारण को कैसे पहचानें? जवाब- इसका सबसे सही तरीका है पैटर्न, टाइमिंग और साथ में दिख रहे लक्षणों को जोड़कर देखना। इसे पॉइंटर्स से समझिए- 1) स्ट्रेस/इमोशनल शॉक 2) न्यूट्रिशन की कमी 3) हार्मोनल बदलाव (थायरॉइड/PMOS) 4) बीमारी/इन्फेक्शन के बाद 5) दवाइयों के साइड इफेक्ट 6) स्कैल्प प्रॉब्लम 7) हेयर ट्रीटमेंट/हेयरस्टाइल 8) जेनेटिक कारण 9) मौसम बदलना अगर कुछ हफ्तों के लिए ही हेयर फॉल बढ़े और फिर खुद ठीक हो जाए तो यह सीजनल शेडिंग है। सवाल- हेयरफॉल को रोकने के लिए क्या करें? जवाब- सही हेयर केयर और हेल्दी लाइफस्टाइल से हेयर फॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए? जवाब- इन कंडीशंस में डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना जरूरी है- सवाल- नॉर्मल हेयर फॉल कितना होता है? जवाब- डेली 50-100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है। दरअसल, हमारे बाल ग्रोथ के अलग-अलग फेज (एनाजेन, कैटाजेन , और टेलोजेन) में रहते हैं। हर समय लगभग 10% बाल 'टेलोजन फेज' (शेडिंग फेज) में होते हैं। सवाल- हेयर फॉल और हेयर लॉस में क्या फर्क है? जवाब- इसका अंतर बालों के हेयर ग्रोथ साइकिल और फॉलिकल के पैटर्न से समझा जाता है, जैसेकि- हेयर फॉल हेयर लॉस सवाल- क्या मौसम बदलने पर भी बाल झड़ते हैं? जवाब- हां, इसे ‘सीजनल हेयर फॉल’ कहते हैं। मौसम में बदलाव बालों की ग्रोथ साइकिल को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर 2-6 हफ्तों में अपने-आप ठीक हो जाता है और नए बाल उगने लगते हैं। सवाल- कैसे पहचानें कि स्कैल्प हेल्दी है या नहीं? जवाब- बालों की अच्छी सेहत की जड़ हेल्दी स्कैल्प है। स्कैल्प हेल्दी है या नहीं, इसके सभी संकेत ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या बालों का झड़ना किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है? जवाब- हां, कभी-कभी बाल झड़ना सिर्फ हेयर प्रॉब्लम नहीं, बल्कि किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- हमारी किन खराब आदतों के कारण बालों को नुकसान होता है? जवाब- रोजमर्रा की कुछ खराब आदतें बालों को कमजोर बना सकती हैं। ग्राफिक में ऐसी आदतों की लिस्ट देखिए- सवाल- हेल्दी बालों के लिए क्या खाएं? जवाब- मजबूत और घने बालों के लिए सही पोषण जरूरी है। इसके लिए डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करें। ग्राफिक में देखिए- हेयर फॉल से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या रोज बाल धोना सही है? जवाब- आमतौर पर 2-3 दिन में एक बार बाल धोना बैलेंस्ड माना जाता है। सवाल- क्या बार-बार शैम्पू बदलने से बाल झड़ सकते हैं? जवाब- हां, इससे स्कैल्प का बैलेंस बिगड़ सकता है। सवाल- क्या हार्ड वाटर से बाल ज्यादा झड़ते हैं? जवाब- हां, हार्ड वाटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल ज्यादा होते हैं। ये बालों पर जमा होकर उन्हें रूखा, बेजान और कमजोर बना देते हैं। सवाल- क्या हेयर ग्रोथ के लिए ऑयलिंग जरूरी है? जवाब- बालों की ग्रोथ जड़ों से होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन, हार्मोन और न्यूट्रिशन पर निर्भर होती है। सिर्फ तेल लगाने से नए बाल नहीं उगते। हालांकि ऑयलिंग से बाल हेल्दी होते हैं। सवाल- क्या हेयर कट कराने से बाल गिरना कम होता है? जवाब- नहीं, बालों की ग्रोथ और फॉल दोनों हेयर फॉलिकल्स से कंट्रोल होता है, बालों की लंबाई से नहीं। हालांकि ट्रिमिंग से दोमुंहे बाल हट जाते हैं। ……………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ रही:डॉक्टर से जानें कौन से न्यूट्रिएंट्स जरूरी, कंप्लीट हेल्दी डाइट गाइड, ये 9 चीजें न दें ‘नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे’ (NFHS-5) के मुताबिक, भारत में 5 साल से कम उम्र के लगभग 35.5% बच्चे स्टंटेड हैं। यानी हर 10 में से करीब 4 बच्चे की लंबाई उम्र के हिसाब से कम है। अक्सर लोग मानते हैं कि हाइट सिर्फ जेनेटिक्स पर निर्भर करती है। जबकि हकीकत यह है कि हेल्दी लाइफस्टाइल भी बच्चे की हाइट ग्रोथ में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में हाइट के पीछे का साइंस समझना बेहद जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत को पहला गोल्ड जिताने वाला खिलाड़ी गंगा नदी में क्यों कूद गया था?

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल स्विमिंग में मिला था. ये पदक सचिन नाग ने जीता था. जानिए कौन था ये खिलाड़ी और क्यों उन्हें गंगा नदी में कूदना पड़ा था. Wed, 16 Sep 2026 19:06:21 +0530

  Videos
See all

Jhiram Ghati massacre case: झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा #nia #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:04:20+00:00

UPI Charges Controversy: 'देश में 100% UPI यूजर में से 96% इस कैटेगरी में हैं ही नहीं' #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers