Google Pay, PhonePe और Paytm से पेमेंट किया तो कटेंगे एक्स्ट्रा पैसे! लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा 1 भी रुपया, जानें कैसे?
UPI MDR New Rule: UPI पेमेंट को लेकर सरकार का नया नियम 15 अक्टूबर से लागू हो रहा है. क्या अब डिजिटल पेमेंट पर एक्स्ट्रा पैसे लगेंगे? जानें पर्सन-टू-पर्सन और पर्सन-टू-मर्चेंट पेमेंट पर MDR का क्या असर होगा.
The post Google Pay, PhonePe और Paytm से पेमेंट किया तो कटेंगे एक्स्ट्रा पैसे! लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा 1 भी रुपया, जानें कैसे? appeared first on Prabhat Khabar.
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा में सीएम योगी ने की पूजा, कहा- अयोध्या की तरह मथुरा-वृंदावन में भी वैसा ही भव्य परिसर तैयार होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मथुरा पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की, उन्होंने यहाँ पहुंचे भक्तों को जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी, योगी ने कहा आज से 5200 वर्ष पूर्व धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए भगवान विष्णु के अवतार योगीश्वर कृष्ण इसी धरती पर प्रकट हुए थे और ये ब्रज भूमि, यहाँ के लोग आज भी सैकड़ों साल पुरानी उन स्मृतियों को जीवित रखे हुए हैं।
योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत और भारत के विकास का जो अद्भुत समन्वय हम देख रहे हैं चाहें काशी, अयोध्या उसके प्रमाण हैं , आज से 10 वर्ष पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि काशी विश्वनाथ धाम ऐसा हो सकता है लेकिन आज वहां भव्य परिसर है, आज अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है वहां ऐसा लगता है जैसे भगवान श्री राम वहां साक्षात पधार चुके हैं एक नई, भव्य अयोध्या दिखाई देती है।
अयोध्या काशी की तरह ही मथुरा-वृंदावन में भी बनेगा भव्य परिसर
योगी ने कहा अयोध्या में भव्य राममंदिर बन गया है दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है लेकिन जिन लोगों को ये अच्छा नहीं लगता वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं और जिन्हें अच्छा लगता है उन्हें वहां रामलला के विराजमान होने से प्रसन्नता होती है । मुख्यमंत्री ने कहा ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस ब्रज भूमि के अध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहाँ मंदिरों को भव्य स्वरुप देने का काम कर रही है, अब हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे अयोध्या और काशी में हुए हैं।
जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में वो अयोध्या को बदनाम करते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा भारी संख्या में यहाँ श्रद्धालु रहे हैं मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन में भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं अब उनके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं योगी ने कहा ये सरकार तो कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्री राम, बाबा विश्वनाथ और माँ विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में हो वो क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे? बाबर और औरंगजेब के अनुयाई फिर से जहर घोलने का कम करने जा रहे हैं वे आदत से मजबूर हैं हमें उनसे सावधान रहना होगा ।
श्री अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है…
हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे श्री अयोध्या धाम और काशी में हुए हैं… pic.twitter.com/CNlbk3r0m3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2026
यह सरकार तो कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्री राम, बाबा विश्वनाथ और माँ विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है… pic.twitter.com/rItLZY5kmd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Mp Breaking News










