Responsive Scrollable Menu

अमेज़न सेल में Gaming का सामान सस्ता! ₹579 से शुरू डील्स, कीबोर्ड से लेकर Headset तक पर 65% तक छूट

Amazon Great Freedom Sale में Gaming और PC Accessories खरीदने वालों के लिए कई शानदार डील्स मिल रही हैं. Elgato, Portronics, Cosmic Byte, HP और HyperX के इन प्रोडक्ट्स पर 65% तक का डिस्काउंट है. Sale Price सिर्फ ₹579 से शुरू हो रही है.

Continue reading on the app

BJP के निंदा प्रस्ताव पर महापौर का पलटवार, मांगे सबूत, जिला अध्यक्ष ने दी अफसरों का मुंह काला करने की चेतावनी

सड़कों की बदहाली को लेकर पूरे देश में बदनामी झेल चुके ग्वालियर के हालात के लिए BJP ने ग्वालियर की नगर सरकार, महापौर डॉ शोभा सिकरवार और मेयर इन काउन्सिल को दोष देते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया, इसपर पलटवार करते हुए महापौर ने भाजपा सांसद से सबूत मांगे हैं और पूछा है कि ऐसे कौन कौन से काम हैं जिनके लिए केंद्र या राज्य सरकार से राशि मिली और मैंने यानि महापौर ने उसपर रोक लगा दी,  उधर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए  कहा कि नगर निगम के जो अफसर और कर्मचारी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करते है जल्दी ही ऐसे लोगों का मुंह काला किया जायेगा।

दरअसल कल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस की महापौर डॉ. शोभा सिकरवार और एमआईसी को निशाने पर लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की अध्यक्षता में बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के माध्यम से महापौर और एमआइसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा गया, जिसे कार्यसमिति ने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित कर दिया। भाजपा सांसद भारत सिंह चौहान ने मंच से कहा कि केंद्र से कई योजनाओं का पैसा आया , राज्य से भी फंड आता है लेकिन महापौर और उनकी एमआईसी रोड़े अटकाती है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर रोड के चौडीकरण का प्रस्ताव मैंने दिया था, जो स्मार्ट सिटी के माध्यम से किया जाता लेकिन उसपर कोई बात आगे नहीं बढ़ी, फिर उतने ही मार्ग को उसी अवस्था में सुधारा जा रहा है।

BJP के निंदा प्रस्ताव पर कांग्रेस का पलटवार 

भाजपा के निंदा प्रस्ताव से कांग्रेस आक्रोशित हो गई, एक दिन बाद आज कांग्रेस ने मीडिया को बुलाकर प्रेस कांफ्रेंस की और महापौर द्वारा कराये गए कार्यों सहित एमआईसी द्वारा स्वीकृत कामों की जानकारी दी, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर पलटवार करते हुए उनके नेताओं पर विकास कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप लगाये, कांग्रेस ने कहा ग्वालियर की बदहाली के लिए भाजपा की सरकार और उनके नेता जिम्मेदार हैं, नगर निगम में उनके इशारे पर काम होता है, अफसर पार्षदों की सुनते नहीं है, भाजपा के पार्षद खुद इसकी कई बार परिषद् में शिकायत कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसद भारत सिंह से कहा कि वे जनता को गुमराह करना बंद करें।

महापौर बोलीं- कौन से काम रोके सबूत से BJP सांसद 

महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने सांसद भारत सिंह कुशवाह से कहा कि वे सार्वजनिक करें कि कौन कौन सा फंड केंद्र सरकार ने दिया और कितना फंड राज्य सरकार ने दिया, वे ये भी बताये कि इस फंड से कौन से कार्य होने थे जिनपर महापौर ने और मेयर इन काउन्सिल ने रोक लगा दी। उन्होंने कहा सांसद और भाजपा सूची बनाकर जनता के सामने पेश करे ऐसे हवा में आरोप लगाकर निंदा  प्रस्ताव पारित करने  से कुछ नहीं होता, यदि सबूत हाँ तो दें वर्ना माफ़ी मांगें।  महापौर ने शहर की बदहाली के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार और उनके नेताओं और अफसरों को बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर होने से सौतेला व्यवहार  हो रहा है , जितना फंड आना चाहिए नहीं मिल रहा भाजपा नेता रोड़े अटका रहे है और दोष महापौर और एमआईसी को दे रहे हैं।

भाजपा सांसद का घेराव, अफसरों का मुंह काला करेगी कांग्रेस 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि 50 साल से ज्यादा ग्वालियर में महापौर भाजपा का रहा है फिर भी शहर का ये हाल तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है भाजपा सांसद और भाजपा बताये विकास के मामले में क्यों शहर पिछड़ा रह गया।  पहली बार कांग्रेस की महापौर बनी है तो शहर के साथ ये  सौतेला व्यवहार हो रहा है, जिला अध्यक्ष ने कहा हम जल्दी ही भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह  के बंगले का घेराव करेंगे और उन अधिकारियों कर्मचारियों का मुंह काला करेंगे जो भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करते हैं उन्होंने कहा जल्दी ही सबकी कलई खोली जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में महा-किचन... 80 शेफ और 450 व्यंजन, एक दिन में खप रहे 60 हजार केले और 2 टन चिकन

एशियन गेम्स 2026 की आज से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. शनिवार को एशियाई खेलों के लिए ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इस इवेंट में खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ समेत 17000 से ज्यादा लोग जापान पहुंचे हैं. ऐसे में हर दिन उनके लिए भारी मात्रा में खाने की जरूरत भी होगी, जिसे 80 शेफ मिलकर तैयार कर रहे हैं. Sat, 19 Sep 2026 08:28:22 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers