UN सुरक्षा परिषद में भारत की पक्की जगह के लिए मोदी की BRICS में हुंकार, नेहरू के इनकार से रूस-चीन के इकरार तक
नेहरू से लेकर मोदी के दौर तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की कहानी कहती है ये तस्वीर.
BRICS Gala Dinner Menu: PM मोदी के डिनर में दिखा भारत का शाही स्वाद, जलेबी से गुच्ची तक खास रहा मेन्यू
नई दिल्ली। भारत मंडपम में शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित भव्य डिनर में BRICS देशों के नेता और दूसरे विदेशी मेहमान शामिल हुए। BRICS Summit के पहले दिन की व्यस्त बैठकों के बाद मेहमानों के लिए खास भारतीय मेन्यू तैयार किया गया। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक स्वाद को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया।
स्टार्टर में खास
डिनर की शुरुआत खंडवी मिलेफ्यू से हुई। इसे सरसों, नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ तैयार किया गया था। इसके साथ केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग परोसी गई। इसके बाद खुंब गलौटी स्टार्टर था, जिसमें पैन-ग्रिल्ड मशरूम कबाब को पुदीने के मोती और शीर्माल ब्रेड के साथ परोसा गया।
मेनकोर्स की डिशेस
मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार और गुच्ची मार्मिक खास आकर्षण रहे। पनीर को शैलोट और टमाटर की गाढ़ी ग्रेवी में पकाया गया था, जबकि हिमालयी गुच्ची मशरूम और एस्पैरेगस को केसर, किशमिश और जेमरा बादाम के साथ तैयार किया गया।
मेन्यू में कैरेट बीन पोरियल भी शामिल था, जिसमें गाजर और हरी बीन्स को दक्षिण भारतीय मसालों और नारियल तेल में तैयार किया गया। इसके साथ थक्काली बेले सारू, यानी तूर दाल, टमाटर और करी पत्ते से बना हल्का शोरबा, और बाजरे से तैयार मिलेट पुलाव परोसा गया। बीटरूट रायता और अलग-अलग तरह की भारतीय रोटियां भी मेहमानों को दी गईं।
डेजर्ट में भी भारतीय स्वाद का खास अंदाज दिखा। ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी और शहतूत फिरनी मेन्यू का हिस्सा रहे। फिरनी को धीमी आंच पर दूध और चावल से तैयार किया गया था और ऊपर से मीठे शहतूत व गोल्ड लीफ से सजाया गया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin and other world leaders at Bharat Mandapam
— ANI (@ANI) September 12, 2026
PM Modi has hosted gala dinner for global leaders and delegates here
(Source: DD) pic.twitter.com/lOlKp0W7Df
‘ब्रिक्स सिम्फनी’ ने बढ़ाया रंग
डिनर के दौरान करीब 160 कलाकारों ने ‘ब्रिक्स सिम्फनी’ पेश की। भारतीय कलाकार इस प्रस्तुति का मुख्य हिस्सा रहे। भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्यों के जरिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति दिखाई गई। भारतीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ BRICS देशों के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। ICCR की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में बीच-बीच में गायन भी शामिल रहा और इसकी अवधि करीब 20-25 मिनट रही।
डिनर से पहले BRICS Summit के पहले दिन नई दिल्ली घोषणा-पत्र अपनाया गया। पीएम मोदी ने वैश्विक शासन में सुधार के लिए 10 सूत्रीय रोडमैप भी पेश किया और संकट के समय नाविकों की सुरक्षा के लिए ‘Seafarers' Emergency Support Network’ का प्रस्ताव रखा। नेताओं ने भारत मंडपम में ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का दौरा किया और पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार BRICS की अध्यक्षता संभाली है। इस साल BRICS की स्थापना के 20 साल भी पूरे हो रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi










