Responsive Scrollable Menu

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने कसा शिकंजा, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का जलवा; साउथ जोन की आधी टीम पवेलियन लौटी 

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पकड़ बना ली है। मैच के तीसरे दिन ईस्ट जोन की पहली पारी के स्कोर 708 के जवाब में साउथ जोन की पारी लड़खड़ा गई। साउथ जोन की आधी टीम 200 के अंदर पवेलियन लौट गई है। देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 रन की पारी खेली।

पड्डिकल के अलावा नारायन जगदीशन 32, शेख रसीद 27 रन बनाकर चलते बने। श्रेयस गोपाल 26 रन बनाकर आउट हो गए।कप्तान तिलक वर्मा 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। साउथ जोन ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं। अब टीम की पूरी जिम्मेदारी कप्तान तिलक वर्मा पर है। उनकी कोशिश होगी कि चौथे दिन लंबी पारी खेलकर टीम को फॉलोऑन से बचाया जाए। हालाकि अब साउथ जोन के पास ज्यादा बल्लेबाजी मौजूद नहीं है। साउथ जोन को फॉलोऑन से बचने के लिए 350 रन अधिक का स्कोर बनाना होगा।

चेपॉक के मैदान में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद गेंदबाजी में भी जबरदस्त परफॉर्म किया। ईस्ट जोन की तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी ने साउथ जोन की शुरुआती झटके दिए। इससे टीम ऊबर नहीं पाई और 174 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। शमी और मुकेश कुमार दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। शिखर मोहन और मोहम्मद कुरैशी को एक-एक विकेट मिला। 

इससे पहले ईस्ट जोन की तरफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए। सलामी बल्लबाजों में वैभव सूर्यवंशी ने 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए थे। जबकि लोअर ऑर्डर में अंकुल रॉय ने 45 और मोहम्मद कुरैशी ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, साउथ जोन की तरफ से त्रिपुर्णा विजय ने 4 विकेट लिए जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट चटकाए।

Continue reading on the app

Capsicum Rice Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं चटपटा कैप्सिकम राइस, 15 मिनट में तैयार होगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद!

Capsicum Rice Recipe: कई बार घर में चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उन्हें दोबारा किस तरह स्वादिष्ट बनाया जाए। ऐसे में कैप्सिकम राइस एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। शिमला मिर्च, प्याज और कुछ मसालों के साथ तैयार होने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ झटपट भी बन जाती है।

अगर आपको लंच या डिनर में कुछ ऐसा खाना है जो सामान्य चावल से थोड़ा अलग हो, तो कैप्सिकम राइस ट्राई कर सकते हैं। इसमें रंग-बिरंगी शिमला मिर्च डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती।

कैप्सिकम राइस बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 1 हरी शिमला मिर्च
  • 1 लाल शिमला मिर्च
  • 1 पीली शिमला मिर्च
  • 1 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया

कैप्सिकम राइस बनाने का तरीका

सबसे पहले चावल तैयार करें
कैप्सिकम राइस के लिए ठंडे और अलग-अलग दाने वाले पके चावल बेहतर रहते हैं। अगर ताजे चावल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें। चावल को ज्यादा नरम रखने से राइस मिलाते समय वह टूट या चिपक सकता है।

शिमला मिर्च को करें फ्राई
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें।

इसके बाद हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च डालें। इन्हें तेज आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। शिमला मिर्च को बहुत ज्यादा गलाने की जरूरत नहीं है। हल्का क्रंच बना रहे तो कैप्सिकम राइस का स्वाद बेहतर लगता है।

मसाले डालकर मिलाएं चावल
अब हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें सोया सॉस डालकर एक बार फिर चलाएं। ध्यान रखें कि सोया सॉस में भी नमक होता है, इसलिए नमक मात्रा के अनुसार ही डालें।

अब ठंडे चावल कड़ाही में डालें और सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं। तेज आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि मसालों और शिमला मिर्च का स्वाद चावल में अच्छी तरह मिल जाए।

ऐसे करें सर्व
गैस बंद करने के बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। गर्मागर्म कैप्सिकम राइस को रायता, दही, चटनी या किसी इंडो-चाइनीज ग्रेवी के साथ सर्व किया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Eyes Care Tips: मोबाइल की स्क्रीन से आंखों में जलन और दर्द? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

Suji Upma Recipe: नाश्ते में परोसें सूजी से तैयार उपमा, बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे पसंद, जानें रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम ज़म्पा 19 सितंबर को हरारे में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे मैच के दौरान 200 वनडे इंटरनेशनल (ODI) विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बन गए। उन्होंने इस उपलब्धि में दिवंगत शेन वॉर्न की बराबरी की; उन्होंने नौ ओवर में 62 रन देकर 2 विकेट लिए और इनोसेंट काइया और क्रेग इरविन को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 357 रनों के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए सीरीज़ जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

ज़म्पा कुल मिलाकर 200 वनडे विकेट लेने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ हैं। ग्लेन मैक्ग्रा 249 मैचों में 380 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई वनडे विकेट-टेकरों की सूची में सबसे आगे हैं, जबकि शेन वॉर्न 193 वनडे मैचों में 291 विकेट के साथ सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर हैं और कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर हैं। ज़म्पा ने 123 वनडे मैचों में 29.48 की औसत से 201 विकेट लिए हैं, जिसमें बारह बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड भी फॉर्म में लौट आए और उन्होंने 112 रन बनाकर अपना आठवां वनडे शतक लगाया। इस पारी के दौरान हेड ने 9,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए; उन्होंने 201 मैचों और 243 पारियों में 40.31 की औसत और 87.08 के स्ट्राइक रेट से कुल 9,111 रन बनाए हैं। उनके करियर में 20 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन है।

इसे भी पढ़ें: एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर

इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने 63 गेंदों पर 53 रन बनाए (जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे) और ट्रैविस हेड के साथ 130 रनों की साझेदारी की। हेड ने कूपर कोनॉली के साथ भी 60 रनों की साझेदारी की; कोनॉली ने 69 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। ओलिवर पीक ने 18 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की तेज़ पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 356 रन बनाए। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 56 रन देकर 3 विकेट लिए।
 

Sat, 19 Sep 2026 15:01:00 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Indore: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंचे राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:46:01+00:00

Houthis Attack Saudi Arabia LIVE: हूती हमलों से दहला सऊदी अरब, कई देशों से मांगी मदद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers