Responsive Scrollable Menu

mohammed shami: शमी ने गेंद पर लगाया पसीना तो अंपायर ने रोक दिया, जानिए MCC का नियम क्या कहता है

mohammed shami in duleep trophy: दलीप ट्रॉफी फाइनल में मंगलवार को उस समय आजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने गेंद लेकर गेंदबाजी से रोक दिया और चेतावनी देने लगे। मामला गेंद पर जरूरत से ज्यादा पसीने के इस्तेमाल से जुड़ा था। घटना मुकाबले के तीसरे दिन के आखिरी सेशन की है, जब साउथ जोन ईस्ट जोन के 708 रन के विशाल स्कोर का पीछा कर रहा था।

साउथ जोन की दूसरी पारी के 60वें ओवर में दोनों ऑन-फील्ड अंपायरों ने शमी से गेंद मांगी। शमी गेंद बदलने की उम्मीद कर रहे थे। शुरुआत में लगा कि अंपायर गेंद की स्थिति देख रहे हैं और शायद इसे बदला जाएगा, लेकिन रिप्ले में तस्वीर कुछ और सामने आई। अंपायर गेंद बदलने के बजाय फील्डिंग टीम को गेंद पर अत्यधिक पसीने के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दे रहे थे। इसके बाद ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने भी अलग-अलग समय पर अंपायरों से इस मामले को लेकर बातचीत की।

गेंद पर पसीना लगाना क्या नियम के खिलाफ है?

MCC के Law 41.3 में मैच बॉल की स्थिति बदलने से जुड़े नियम हैं। इसके मुताबिक खिलाड़ी ऐसा कोई काम नहीं कर सकता, जिससे गेंद की स्थिति बदले, जब तक नियम में उसकी अनुमति न हो। हालांकि इसी नियम के Law 41.3.2.1 में पसीने के इस्तेमाल की अनुमति है। फील्डर कपड़ों पर गेंद को पॉलिश कर सकता है। बशर्ते किसी आर्टिफिशियल पदार्थ का इस्तेमाल न किया जाए और प्राकृतिक पदार्थ के तौर पर सिर्फ पसीने का इस्तेमाल हो। साथ ही इसमें समय बर्बाद नहीं होना चाहिए।

यानी शमी का गेंद पर पसीना लगाना अपने आप में गलत नहीं था। नियम में यह भी साफ तौर पर नहीं बताया गया है कि कितना पसीना अधिक माना जाएगा। लेकिन अगर अंपायरों को लगे कि गेंद की स्थिति को नियम की अनुमति से आगे जाकर बदलने की कोशिश हो रही है, तो वे हस्तक्षेप कर सकते हैं।

Law 41.3.1 के तहत अंपायर गेंद का बार-बार और अनियमित तरीके से निरीक्षण कर सकते हैं। उन्हें तुरंत गेंद की जांच करनी होती है, अगर उन्हें किसी खिलाड़ी द्वारा गेंद की स्थिति बदलने का शक हो।

इस मामले में रिप्ले में अंपायरों और खिलाड़ियों के बीच हुई पूरी बातचीत साफ नहीं दिखी। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि चेतावनी की सटीक वजह क्या थी।

अगर अंपायर यह तय करते कि गेंद की स्थिति अनुचित तरीके से बदली गई है, तो Law 41.3.4 के तहत विपक्षी कप्तान गेंद बदलने की मांग कर सकता था। नई गेंद को पुरानी गेंद जितना ही घिसा हुआ होना जरूरी होता। इसके अलावा गेंदबाज के छोर वाले अंपायर को विपक्षी टीम के खाते में 5 पेनल्टी रन भी देने होते।

इस मुकाबले में ईस्ट जोन ने दो दिन बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने शतक और अभिमन्यु ईश्वरन व शिखर मोहन ने अर्धशतक लगाए। जवाब में शमी और मुकेश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहन को एक सफलता मिली। ईस्ट जोन ने साउथ जोन को 174/5 पर पहुंचा दिया था, लेकिन तिलक वर्मा के अर्धशतक ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

Continue reading on the app

Shehnaaz Gill: 'मोटी...अनपढ़-गंवार' शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' के दिनों में झेली ट्रोलिंग का दर्द किया बयां

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल अपनी बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने बिग बॉस 13 के दिनों को याद किया और बताया कि शो के दौरान उन्हें किस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

शहनाज के मुताबिक, उस दौर में सिर्फ उनके शरीर को लेकर ही टिप्पणियां नहीं की गईं, बल्कि उनके बोलने के तरीके और भाषा को लेकर भी उन्हें निशाना बनाया गया।

बिग बॉस में बॉडी को लेकर हुई ट्रोलिंग
'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक हालिया बातचीत में, एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग उनके बर्ताव की वजह से उन्हें "अनपढ़-गंवार" कहते थे। उन्होंने कहा, "बिग बॉस में मेरे शरीर की वजह से मुझे बहुत ट्रोल किया गया। मेरी भाषा को लेकर भी मुझे काफी ट्रोल किया गया। अगर आप अपने शरीर को लेकर सहज हैं और आपको लगता है कि आप ऐसे ही अच्छे दिखते हैं, तो यह ठीक है।"

 

 

वजन कम किया, लेकिन सवाल फिर भी नहीं रुके
शहनाज़ गिल ने बताया कि वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं और वे उनके हर काम पर सवाल उठाते हैं, चाहे उनका वज़न बढ़ना हो या कम होना। दुनिया के अपने प्रति बेरहम रवैये, खासकर अपने लुक्स को लेकर, शहनाज़ ने कहा, "जब मैं थोड़ा वजन कम करती हूं, तो लोग कहते हैं, 'तुमने वजन क्यों कम किया? यह अच्छा नहीं लग रहा।' जब मेरा वजन बढ़ जाता है, तो वे कहते हैं, 'तुम मोटी हो गई हो। तुम्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए।' और मैं कहती हूं, 'आखिर दुनिया चाहती क्या है?' अगर आपकी सेहत ठीक है, तो सब कुछ ठीक है।"

बिग बॉस 13 ने बदली शहनाज की पहचान
शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से देशभर में बड़ी पहचान मिली। शो में उनका चुलबुला और बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया और वह सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में शामिल रहीं।

रियलिटी शो के बाद शहनाज ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा वह हौंसला रख और थैंक यू फॉर कमिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

शहनाज एक अभिनेत्री और सिंगर होने के साथ-साथ अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज’ को भी होस्ट करती हैं, जिसमें वह कई लोकप्रिय हस्तियों से बातचीत करती दिखाई देती हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: एयरपोर्ट पर फंसे एथलीट, होटल रूम की कमी… अब खेल मंत्रालय-IOA ने संभाला मोर्चा, बनाया बैकअप प्लान

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारतीय दल को काफी परेशानों का सामना करना पड़ रहा है. जिसके चलते खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने बड़ा कदम उठाया है. Sat, 19 Sep 2026 12:59:30 +0530

  Videos
See all

HPU Student Clash: हिमाचल यूनिवर्सिटी में बवाल, कई छात्र गंभीर रूप से घायल | Himachal University #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T08:40:38+00:00

US 100% Tariff Impact | World News | US News: Trump का बड़ा फैसला, 100% Tariff को मिली मंजूरी Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T08:42:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers