Responsive Scrollable Menu

Celina Jaitley: 'हमेशा तुम्हारी मां...' बेटे की कब्र से लिपटकर रो पड़ीं सेलिना जेटली, इमोशनल कर देगा ये Video

Celina Jaitley: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं। पति पीटर हाग से कानूनी तलाक की कार्रवाई के बीच वह अपने दिवंगत बेटे शमशेर की याद में भावुक होकर टूट गईं। एक्ट्रेस ने बेटे की जन्मतिथि पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने बेटे की कब्र के पास बैठकर उसे गले लगाती और चूमती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं।

बेटे के साथ आखिरी यादों को संजोकर रख रही हैं सेलिना
सेलिना ने बताया कि अप्रैल में जब वह ऑस्ट्रिया गई थीं, तब उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि वह अगली बार अपने बेटे की कब्र पर कब आ पाएंगी। इसलिए उन्होंने इस पल को एक ऐसी याद के रूप में अपने पास सुरक्षित कर लिया, जिसे वह जरूरत पड़ने पर अपने बेटे के करीब महसूस करने के लिए देख सकें।

उन्होंने लिखा कि वह अपने बेटे को बहुत याद करती हैं और भले ही शमशेर उनके साथ ज्यादा समय तक नहीं रह सका, लेकिन वह कभी उनके दिल से दूर नहीं हुआ।

‘मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी राख मेरे बेटे के पास रखी जाए’
अपने भावुक संदेश में सेलिना ने अपनी एक इच्छा भी साझा की। उन्होंने कहा कि जब उनकी जिंदगी स्वाभाविक रूप से समाप्त हो, तो उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जाए और उनकी अस्थियां ऑस्ट्रिया में उनके बेटे शमशेर के पास रखी जाएं।

भाई की कमी महसूस करता है शमशेर का जुड़वां भाई
सेलिना ने अपने दूसरे बेटे अर्थु को भी याद किया, जिसका जन्म शमशेर के साथ ही हुआ था। उन्होंने कहा कि शमशेर भले ही बहुत जल्दी इस दुनिया से चला गया, लेकिन उसकी मौजूदगी आज भी उनके परिवार के बीच महसूस होती है।

अभिनेत्री ने लिखा कि उन्होंने अर्थु की आंखों में अपने भाई के लिए तड़प देखी है और उसकी बातों में भी शमशेर की कमी महसूस की है। सेलिना का मानना है कि शमशेर कहीं न कहीं अपने भाई और मां को देख रहा है।

‘शमशेर, जब तक हम फिर नहीं मिलते…’
अपने संदेश के अंत में सेलिना ने शमशेर और अर्थु दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन दोनों की मां रहेंगी, क्योंकि दोनों बच्चे उसी दिन उनकी जिंदगी में आए थे।

उन्होंने अपने दिवंगत बेटे से कहा कि वह अपने भाइयों का ख्याल रखे, जबकि उनकी मां खुद को संभालते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करती रहेगी।

फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं सेलिना
वर्कफ्रंट की बात करें तो सेलिना जेटली लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2011 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘थैंक यू’ में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। 

Continue reading on the app

Bleeding Gums: मसूड़ों से बार-बार खून आना नहीं है मामूली बात! हार्ट के मरीज हो जाएं सतर्क

Bleeding Gums: ब्रश करते समय या कुछ खाते वक्त मसूड़ों से कभी-कभार खून आना कई लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, मसूड़ों में सूजन या लालिमा है और मुंह से दुर्गंध भी आती है तो यह मसूड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है। खासकर पहले से हृदय रोग से जूझ रहे लोगों के लिए ओरल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है।

मसूड़ों की बीमारी और हृदय संबंधी समस्याओं के बीच संभावित संबंध को लेकर कई शोध हुए हैं। हालांकि, इससे यह साबित नहीं होता कि मसूड़ों की बीमारी सीधे तौर पर हार्ट डिजीज का कारण बनती है। फिर भी हार्ट के मरीजों को मुंह की सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और लगातार खून आने पर डेंटिस्ट से जांच करानी चाहिए।

मसूड़ों से खून आने की क्या वजह हो सकती है?

मसूड़ों से खून आने की सबसे आम वजहों में प्लाक जमा होना और मसूड़ों में सूजन यानी जिंजिवाइटिस शामिल है। अगर लंबे समय तक इसका इलाज न कराया जाए तो समस्या बढ़कर पीरियडोंटाइटिस का रूप ले सकती है। इसमें मसूड़ों के साथ दांतों को सहारा देने वाले ऊतकों पर भी असर पड़ सकता है।

कभी-कभी बहुत जोर से ब्रश करने, गलत तरीके से फ्लॉस करने या मुंह की पर्याप्त सफाई न रखने से भी खून आ सकता है।

हार्ट के मरीजों को क्यों रहना चाहिए सावधान?

मसूड़ों की गंभीर बीमारी में शरीर में सूजन और संक्रमण से जुड़ी प्रक्रियाएं बढ़ सकती हैं। इसी वजह से वैज्ञानिकों ने ओरल हेल्थ और हृदय स्वास्थ्य के बीच संभावित संबंध का अध्ययन किया है। कुछ अध्ययनों में दोनों के बीच संबंध देखा गया है, लेकिन कारण और प्रभाव का सीधा संबंध अभी पूरी तरह स्थापित नहीं माना जाता।

इसलिए हार्ट के मरीजों को मसूड़ों से लगातार खून आने, सूजन या संक्रमण जैसे लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

डेंटल चेकअप क्यों है जरूरी?

अगर मसूड़ों से बार-बार खून आता है तो डेंटिस्ट इसकी वजह की जांच कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दांतों की सफाई, प्लाक और टार्टर हटाने या मसूड़ों के इलाज की सलाह दी जा सकती है।

हार्ट के मरीजों को डेंटिस्ट को अपनी बीमारी और चल रही दवाओं के बारे में जरूर बताना चाहिए। खासतौर पर अगर वे खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं तो कोई भी डेंटल प्रक्रिया कराने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। ऐसी दवाएं अपनी मर्जी से बंद नहीं करनी चाहिए।

ओरल हेल्थ बेहतर रखने के आसान तरीके

दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से धीरे-धीरे ब्रश करें। दांतों के बीच की सफाई के लिए फ्लॉस या इंटरडेंटल क्लीनिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। तंबाकू और धूम्रपान से दूरी बनाना भी मसूड़ों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।

अगर खून आने की समस्या लगातार बनी हुई है, मसूड़ों में दर्द या सूजन है, दांत हिल रहे हैं या मुंह में घाव ठीक नहीं हो रहा है तो डेंटिस्ट से जांच कराएं।

ध्यान रखें, स्वस्थ मसूड़े केवल खूबसूरत मुस्कान के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हार्ट की बीमारी होने पर नियमित मेडिकल जांच के साथ ओरल हेल्थ की देखभाल भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहतर है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Eyes Care Tips: मोबाइल की स्क्रीन से आंखों में जलन और दर्द? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

Suji Upma Recipe: नाश्ते में परोसें सूजी से तैयार उपमा, बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे पसंद, जानें रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

Aichi Nagoya Asian Day 1 Live: एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज, इवेंट से पहले एथलीट परेशान

Aichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. हालांकि, इवेंट के शुरू होने से पहले ही यह विवादों में आ चुका है. विवाद एथलीटों के लिए की गई खराब व्यवस्थाओं को लेकर है. एशियन गेम्स के पहले दिन की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ. Sat, 19 Sep 2026 10:38:46 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers