Responsive Scrollable Menu

उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती में 8 तरह के विवाद निपटाएगा सुप्रीम कोर्ट

69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट केवल आरक्षण विवाद ही नहीं कुल आठ तरह के मामलों का निस्तारण करेगा। शीर्ष अदालत ने आठ प्रकार की मांग को लेकर दायर याचिकाओं को श्रेणीवार संकलित करने के आदेश दिए हैं।

Continue reading on the app

Hanuman Ansh BO: ₹2 करोड़ की 'हनुमान अंश' ने कमाए ₹200 करोड़, 'मिर्जापुर' और 'हैवान' भी पड़ी फीकी

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस समय एक ऐसी फिल्म ने सबका ध्यान खींच लिया है, जिसकी शुरुआत बेहद मामूली रही थी। आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है। महज 2 करोड़ रुएप के बजट में बनी इस फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि इसने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म को मात दे दी।

पहले दिन सिर्फ 10 लाख, फिर बदली पूरी कहानी
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘हनुमान अंश’ भारतीय सिनेमा की ₹200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे कम बजट की फिल्मों में सबसे आगे निकल गई है। फिल्म की कमाई उसके शुरुआती प्रदर्शन के बिल्कुल उलट रही, क्योंकि रिलीज के पहले कुछ दिनों में इसे दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में पहले दिन महज करीब ₹10 लाख की कमाई की थी। रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में भी फिल्म की रफ्तार धीमी रही और 14 दिनों के बाद इसका नेट कलेक्शन लगभग ₹1.48 करोड़ तक ही पहुंच पाया था।

₹2 करोड़ के बजट से ₹200 करोड़ क्लब तक
फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ को लगभग ₹2 करोड़ में बनाया गया है। ऐसे में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई इसे बेहद असाधारण बॉक्स ऑफिस सफलता बनाती है।

फिलहाल फिल्म की विदेशों में रिलीज नहीं हुई है। इस वजह से इसका मौजूदा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन भी घरेलू कमाई के आसपास ही बताया जा रहा है, जो करीब ₹205 करोड़ है।

नई रिलीज फिल्मों को भी छोड़ा पीछे
छठे सप्ताह में पहुंच चुकी ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को अपनी अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई दर्ज की। फिल्म ने उस दिन ₹10.50 करोड़ कमाए, जो इसके चौथे और पांचवें शुक्रवार की कमाई से भी ज्यादा है।

दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन फिल्म ने नई रिलीज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को भी पीछे छोड़ दिया। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शुक्रवार को करीब ₹9.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं, अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर नई फिल्म ‘हैवान’ का ओपनिंग डे कलेक्शन करीब ₹3 करोड़ रहा। इस तरह छठे सप्ताह में चल रही ‘हनुमान अंश’ ने दोनों नई फिल्मों से ज्यादा कमाई करके सबको चौंका दिया।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां की मौत के बाद गहरे दुख में डूब जाता है। जीवन, मृत्यु और इंसानी पीड़ा से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है।

उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसका सामना अलग-अलग अनुभवों और आध्यात्मिक विचारों से होता है। इसी सफर के जरिए कहानी आगे बढ़ते हुए उसे उस व्यक्तित्व तक ले जाती है, जिसे बाद में श्रद्धालु नीम करोली बाबा के नाम से जानते हैं। ‘हनुमान अंश’ का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले 5 कप्तान, 127 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Oldest captains in Test: टेस्ट क्रिकेट के डेढ़ सौ साल के इतिहास में कई दिग्गजों ने उम्र को मात देकर अपनी टीमों की कमान संभाली. पचास वर्ष की उम्र में इंग्लैंड की अगुआई करने वाले डब्ल्यूजी ग्रेस से लेकर गबी एलन, डब्लूआर हैमंड, ऑस्ट्रेलिया के वारेन बार्ड्सले और मॉडर्न दौर में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक तक, इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि कप्तानी केवल शारीरिक फुर्ती का खेल नहीं, बल्कि अनुभव और मानसिक दृढ़ता का संगम है. Sat, 19 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers