Responsive Scrollable Menu

ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने जीता बर्मिंघम टेस्ट, 3 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ

ENG vs PAK: बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी है। एक समय मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। लेकिन इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया और चौथे दिन ही मैच को अपनी मुठ्ठी में कर लिया। 

इससे पहले इंग्लैंड की पारी शुरू होते ही मोहम्मद अब्बास ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट कर दिया। इसके बाद एमिलियो गे को LBW कर दूसरा और बड़ा झटका दिया। इन 2 विकेट ने पाकिस्तानी खेमे में नई उम्मीद जगा दी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कोई और विकेट नहीं गंवाते हुए टीम को जीत दिला दी। जॉर्डन कॉक्स 59 और जो रूट 62 रन बनाकर इंग्लैंड को विजेता बना दिया और पाकिस्तान की बची-कुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

इससे पहले पहली पारी में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाकर बड़ी बढ़त हासिल की थी। लेकिन दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने हालांकि शानदार जज्बा दिखाया। 449 रन का स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तानी पारी में कप्तान शान मसूद ने 95 रन की अहम पारी खेली, जबकि बाबर आजम ने 76 रन बनाए। दोनों ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। रजाउल्लाह ने 81 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि मोहम्मद अब्बास ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 42 रन बनाए। रजाउल्लाह ने 81 रन की बेहतरीन पारी में 9 छक्के और 4 चौके लगाए। इसकी बदौलत पाकिस्तान सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। लेकिन इंग्लैंड को उसकी बढ़त काम आई और उसके लिए जीत का लक्ष्य सिर्फ 129 रन ही रहा। जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। 

Continue reading on the app

‘सरकार आपकी WhatsApp कॉल सुन रही है या मैसेज पढ़ रही’… अगर आपको भी आया ये मैसेज तो जान लें पूरा सच

WhatsApp पर सरकार द्वारा कॉल और चैट मॉनिटर करने का मैसेज वायरल हो रहा है। PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है। जानें वायरल मैसेज का पूरा सच।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का 'सिक्सर'... लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज कर एशियन गेम्स के लिए कसी कमर

Shreyas Iyer 6th consecutive t20i wins: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. जिम्बाब्वे को 3-0 और फिर अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर टीम इंडिया ने लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अय्यर के शांत संयम, सटीक फैसलों और खिलाड़ियों पर दिखाए भरोसे ने भारतीय क्रिकेट में जीत की नई नींव रखी है. लगातार दो क्लीन स्वीप के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम का अगला बड़ा लक्ष्य एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है. Fri, 18 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

UPI Charges : UPI पेमेंट करने पर नहीं कटेगा पैसा? | UPI Charges | UPI Payment News | Paytm #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:47:29+00:00

Verified video shows wreckage of Saudi fighter jet shot down over Yemen. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:34:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers