Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन-अभिषेक और ईशान का तहलका, भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 31 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 39 रन बनाए. वहीं ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई थी 88 रनों की तूफानी साझेदारी

अफगानिस्तान के दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही अफगानी गेंदबाजों को तारे दिखा दिए थे. संजू और अभिषेक ने शुरुआती 6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी थी.  

संजू सैमसन ने खेली 57 रनों की विस्फोटक पारी

हालांकि इसके बाद, 7वें ओवर में राशिद खान ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पवेलियन भेज कर रनों की गति पर थोड़ी देर के लिए लगाम लगाई. उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर पवेलियन भेजा. अभिषेक ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर संजू सैमसन को चलता किया. संजू सैमसन ने सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले.  

टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे ईशान और तिलक

इसके बाद राशिद खान ने श्रेयस अय्यर को आउट कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया है. इब्राहिम जारदान ने उनका शानदार कैच पकड़ा. श्रेयस अय्यर 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. ईशान ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं तिलक वर्मा 14 गेंद पर 1 चौके की मदद से नाबाद 15 रन बनाए. 

ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ इस दूसरे टी20I मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली थी. वहीं राशिद खान ने 28 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा दरविश रसूली ने 26 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 20 रनों का योगदान दिया. आखिरी में नूर अहमद 7 रन और मुजीब-उर-रहमान 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने घातक गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

Continue reading on the app

UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर कितना देना होगा शुल्क? दो हजार रुपये पार होने पर इतना प्रतिशत होगा MDR

UPI से महीने में एक लाख रुपये ज्यादा का भुगतान लेने वाले छोटे दुकानदारें पर किसी तरह अतिरिक्त शुक्ल नहीं लगेगा. रेलवे, बीमा, संचार और ईंधन जैसे खास सेवाओं को लेकर भुगतान पर 2 हजार रुपये से ऊपर सिर्फ पांच रुपये का फ्लैट शुल्क होगा. वहीं बड़े व्यापारिक लेनदेन पर 2 हजार रुपये पार होने के बाद 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगेगा. मगर 75 हजार रुपये से अधिक की राशि के भुगतान को लेकर शुल्क की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है. यह जानकारी मंगलवार को राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI ने दी. इसके बाद वित्त मंत्रालय की ओर से इस बारे में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया. 

UPI ट्रांजैक्शन को लेकर नियम?

इसमें कहा गया है,'आम ग्राहक बगैर अतिरिक्त बोझ के भुगतान करते रहेंगे. दो हजार रुपये तक से अधिक सौदे भी शुल्क से बाहर रहेंगे. नया ढांचा 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला है.' वित्त मंत्रालय ने बताया, 'जरूरी सेवाओं पर सरकार ने शुल्क कम रखा है. रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, ईंधन और कृषि इनपुट जैसी श्रेणियों में दो   रुपये से ऊपर के यूपीआई भुगतान पर सिर्फ 5 रुपये का फ्लैट एमडीआर लगेगा.'

मंत्रालय ने बताया,'मकसद यह है कि सार्वजनिक सेवाओं और कम मार्जिन वाले कारोबार में लागत न बढ़े. इनका कुल यूपीआइ के तहत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को होने वाले भुगतान (पर्सन टू मर्चेंट-पी2एम) को कुल लेनेदेन की संख्या का 17 फीसद और इनके व्यापारिक मूल्य का करीब 46 फीसद का भाग होता है. पूंजी बाजार के भुगतान अलग श्रेणी में रखे गए हैं.'

वित्त मंत्रालय ने बताया, 'म्यूचुअल फंड, प्रतिभूति, स्टॉक ब्रोकर और डीलरों को दिए जाने भुगतान पर 0.02 प्रतिशत का मामूली एमडीआर लगेगा. इसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये तक होगी.'सरकार या एनपीसीआई ने इस बात का जवाब नहीं दिया कि कंपनियां क्या उपभोक्ताओं पर बढ़े हुए एमडीआर पर भार डालेंगी या नहीं.

सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा शुल्क

वित्त मंत्रालय के अनुसार,'ग्राहकों की सुरक्षा इंतजाम मजबूत किया गया है. यूपीआई एप चलाने कंपनियां प्लेटफॉर्म शुल्क या छिपा चार्ज नहीं लगा सकेंगी. बैंकों को सलाह दी गई है. व्यापारी एमडीआर का बोझ ग्राहक पर न डालें. आम उपयोगकर्ता के लिए मुफ्त यूपीआई पर कोई मासिक कोटा, मात्रा सीमा या स्लैब नहीं होगा.'वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी, 'बैंक और एनपीसीआई की ओर से लगने वाले रोजाना सीमा श्रेणी के हिसाब एक से पांच लाख रुपये तक, सिर्फ सुरक्षा और जोखिम नियंत्रण को लेकर शुल्क वसूलने का जरिया नहीं.'

यह साफ है कि इस बारे में कारोबारी संस्थानों को सलाह दी गई. कई दुकानदार डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लेते हैं. इसकी वजह आरबीआई ने उन्हें साफ तौर पर ऐसा करने से मना नहीं किया है. एनपीसीआई ने अपनी इस बात को दोहराते हैं. एमडीआर की नई व्यवस्था से करीब 95 प्रतिशत छोटे यूपीआई लेनदेन पर असर नहीं पड़ेगा. छोटे व्यापारियों और छोटे बाजारों के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए  एक अलग फंड भी बनाने का ऐलान किया है. 

ये भी पढ़ें: NPCI ने जारी किया नया MDR फ्रेमवर्क, UPI पेमेंट पर दो हजार तक का भुगतान होगा फ्री

Continue reading on the app

  Sports

जुआ और सट्टेबाजी में फंसे मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तानी क्रिकेटर के खिलाफ जांच, कोर्ट से भी झटका

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान के खिलाफ इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार के बाद से ही जांच चल रही है. उन्हें दौरे के बीच से ही पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था. Thu, 17 Sep 2026 17:50:35 +0530

  Videos
See all

असम में जाल में फंसा रॉयल बंगाल टाइगर! मौके पर पहुंची फॉरेस्ट टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:45:29+00:00

Dangal With Sahil Joshi: UPI Charges का किस पर पड़ेगा भार? | UPI Payments | US Tariff | MDR | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T12:38:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers