Responsive Scrollable Menu

धार में वराह मार्च वाहन रैली की कोशिश रही नाकाम, पुलिस का बड़ा एक्शन, आयोजक अंशुल शर्मा समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया गया

धार शहर में वराह मार्च को लेकर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। दरअसल त्रिमूर्ति चौराहे समेत कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मार्च में शामिल होने पहुंचे लोगों को हिरासत में लिया। वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार गश्त की गई और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि प्रशासन ने पहले ही मार्च और बाइक रैली की अनुमति निरस्त कर दी थी जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

दरअसल वराह मार्च को लेकर शहर के प्रवेश मार्गों पर भी निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया। प्रशासन का कहना रहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

अस्थायी जेल भी बनाई गई

वहीं इससे पहले सुबह वराह मार्च के लिए सनातन प्रहरी समिति से जुड़े लोगों के PG कॉलेज मैदान में जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पूरे परिसर को सील कर दिया। मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। दरअसल कार्रवाई के दौरान समिति के आयोजक अंशुल शर्मा और आशीष बसु को भी हिरासत में लिया गया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों से लोगों को हिरासत में लेने के बाद कुल संख्या करीब 40 तक पहुंच गई। प्रशासन ने कॉलेज परिसर में अस्थायी जेल भी बनाई थी जहां हिरासत में लिए गए लोगों को रखा गया।

पुलिस ने हर स्थिति पर रखी नजर

दरअसल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में करीब 800 से 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी शहर के प्रवेश मार्गों और प्रमुख इलाकों में निगरानी करते रहे। पुलिस टीमों ने पूरे दिन लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी।

ड्रोन और CCTV से पूरे शहर पर नजर

बता दें कि जिस विजय मंदिर तक वराह मार्च ले जाने की घोषणा की गई थी उसे सुरक्षा कारणों से पूरे दिन बंद रखा गया। इस संरक्षित स्मारक को मुस्लिम समाज लाट मस्जिद के नाम से जानता है। संवेदनशीलता को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इसे अस्थायी रूप से आम लोगों के लिए बंद रखा। पूरे शहर में CCTV कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की गई। कई हाईराइज इमारतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, ताकि संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा सके।

Continue reading on the app

SI री-एग्जाम में 2.18 लाख कैंडिडेट्स होंगे शामिल:11 जिलों के 666 सेंटर बनाए; 17 सितम्बर को होंगे एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सितंबर 2026 को प्रदेश के 11 जिलों में उप-निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 का आयोजन होगा। परीक्षा में 2.18 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। इसके लिए 666 सेंटर बनाए गए है। परीक्षा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आरपीएससी अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या डमी अभ्यर्थी बैठाने के प्रयास को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बायोमेट्रिक जांच और फेस रिकग्निशन से फर्जीवाड़े की संभावनाएं पूरी तरह से खत्म होंगी। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर 'राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022' के तहत त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 2 लाख 18 हजार 131 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए अजमेर में 74, अलवर में 48, भरतपुर में 58, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, जयपुर में सर्वाधिक 187, जोधपुर में 81, कोटा में 58, श्रीगंगानगर में 10, टोंक में 16 और उदयपुर में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर होगा, जबकि द्वितीय पारी में दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। ​17 सितंबर को जारी होंगे प्रवेश पत्र परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 17 सितंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने आवश्यक विवरण दर्ज कर समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ​ओएमआर शीट में 5वां विकल्प भरना होगा अनिवार्य वर्तमान नियमानुसार, इस बार अभ्यर्थियों के लिए ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प (अनुत्तरित प्रश्न) भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे यह पांचवां गोला आवश्यक रूप से भरना होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। आयोग द्वारा इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर शुद्धि पत्र भी जारी किया जा चुका है। ​केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, 60 मिनट पहले बंद होंगे प्रवेश द्वार परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पूर्व तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बायोमेट्रिक जांच, मेटा ग्लासेस एवं हाईटेक डिवाइसेज पर पैनी नजर परीक्षा में किसी भी प्रकार की जालसाजी, नकल या डमी अभ्यर्थी को रोकने के लिए थंब इंप्रेशन और फेस रिकॉगनीशन का उपयोग करते हुए सघन बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू किया गया है। प्रवेश के दौरान एचएचएमडी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेटा ग्लासेस एवं ब्लूटूथ डिवाइसेज़ जैसे हाईटेक उपकरणों की रोकथाम के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ​पुलिस और प्रशासन की सघन निगरानी वीसी में मौजूद पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी, रिक्रूटमेंट एवं क्राइम), सहित सभी कलक्टर और एसपी से परीक्षा के निर्बाध एवं शुचितापूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध तथा सघन सुरक्षा व्यवस्था का आग्रह किया गया हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी तथा परीक्षा प्रक्रिया की निर्धारित एसओपी के अनुसार वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पूर्व में डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर एसओजी एवं एटीएस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। पिछली भर्ती में 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट ने किया था आवेदन उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए पहले हुई परीक्षा में 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी पिछली परीक्षा (13 से 15 सितंबर 2021) में शामिल हुए थे। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। जब री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया, तब 8 मई 2025 को पहले केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया था। बाद में सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने की छूट दे दी गई। है।

Continue reading on the app

  Sports

T20I डेब्यू पर 50 प्लस का स्कोर, सिर्फ 4 भारतीय कर पाए हैं ऐसा, धुआंधार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 फॉर्मेट के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए, लेकिन अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने जो किया वह बहुत कम कर पाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने डेब्यू पर ही धुआंधार बल्लेबाजी से इतिहास रचने का काम किया. Wed, 16 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

मेंहदी के लिए कुंवारों में मची मारामारी! आखिर क्यों हो रही है ऐसी दीवानगी? | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:45:31+00:00

Government School Viral Video: सरकारी स्कूल में हंगामा, प्राचार्य पर बरसीं चप्पलें! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers