King Movie: शाहरुख खान ने 'किंग' को लेकर तोड़ी चुप्पी, चोटिल होने से लेकर रिलीज पोस्टपोन तक, दिया बड़ा अपडेट
Shahrukh Khan King Movie: शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें चल रही थीं। ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि शूटिंग में देरी के चलते फिल्म की रिलीज आगे बढ़ सकती है। अब खुद शाहरुख खान ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
मंगलवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस के साथ ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज और शूटिंग से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं।
‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदलेगी
एक फैन ने शाहरुख से फिल्म को लेकर अपडेट मांगा और पूछा कि आखिर ‘किंग’ का ट्रेलर कब देखने को मिलेगा। जवाब में अभिनेता ने संकेत दिया कि फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शाहरुख ने कहा- "अरे, यह पिक्चर देखो! मैं बेचैन नहीं हूं, मैं एक अच्छा जुड़ाव बना रहा हूं... ताकि दिल को सुकून मिले... सब कुछ 24 दिसंबर से पहले होगा।"
Ab picture hi dekho na! Tarsa nahi raha join acchhi wali bana raha hoon....ke Dil ko tasalli mile....Sab ayega...24th Dec se pehle. https://t.co/ysRYdgMFRP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
इससे साफ है कि फिलहाल ‘किंग’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और फिल्म तय कार्यक्रम के मुताबिक 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
शूटिंग के दौरान शाहरुख को लगी थीं कई चोटें
फिल्म की शूटिंग में हुई देरी की वजह भी शाहरुख खान ने खुद बताई। एक अन्य फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा- "शूटिंग के दौरान कुछ चोटें लगीं, इसलिए कई बार काम रोकना-शुरू करना पड़ा, लेकिन अब सब ठीक हो गया है... और लगभग सारा काम पूरा हो गया है... तो सब बढ़िया है।"
Had a few injuries while shooting so had to start stop many times but now all broken is fixed...and nearly all done...so all good
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
सुहाना खान के साथ पहली बड़ी फिल्म में नजर आएंगे SRK
‘किंग’ को लेकर उत्सुकता की एक बड़ी वजह इसकी स्टारकास्ट भी है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान अहम भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो बड़े स्तर की एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Rajasthan Nikay Chunav Result का सीधा असर UP Election 2027 पर? | BJP vs SP | CM Yogi | Akhilesh
Rajasthan Nikay Chunav Result का सीधा असर UP Election 2027 पर? | BJP vs SP | CM Yogi | Akhilesh राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना के साथ ही मरुधरा से उठा एक बड़ा सियासी संदेश अब उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में सुनाई देने लगा है। राजस्थान में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती तस्वीरों में भारतीय जनता पार्टी कई शहरी इलाकों में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में बीजेपी का प्रदर्शन पार्टी के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। दरअसल, राजस्थान के बाद सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि वहां किस पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा... बड़ा सवाल ये है कि **क्या राजस्थान के ये नतीजे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासत को भी प्रभावित कर सकते हैं? क्योंकि उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। #RajasthanNikayChunav #BJP #RajasthanElection #UPElection2027 #UPPolitics #UPBJP #YogiAdityanath #RajasthanPolitics #ElectionResult #BreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur the movie, shoorveer song controversy
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18











