Responsive Scrollable Menu

Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data

क्या आप भी कुछ हफ्तों में रिचार्ज कराने की झंझट से बचाना चाहते हैं, तो एयरटेल का सालाना प्लान आपके काफी काम आ सकता है। कंपनी की तरफ से 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान के साथ 150GB अतिरिक्त डेटा देना शुरु कर दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि डेटा रोजाना मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त मिलेगा। दरअसल, यह ऑफर सिर्फ कुछ समय के लिए है।

हर दिन 2.5 जीबी डेटा के साथ बोनस डेटा

इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है और वैलिडिटी 365 दिन की है। आपको प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे।

इसके अतिरिक्त ग्राहको को 150GB बल्क डेटा अलग से दिया जाएगा। वैसे यह डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB के अलावा है। जरुरत पड़ने पर ग्राहक इस अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे अन्य फायदे

इस प्लान में 12 महीने का एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम भी दिया गया है। वहीं, एयरटेल सेफ की सुविधा मिलती है, जिसमें स्पैम कॉल की जानकारी, धोखाधड़ी वाले लिंक से सुरक्षा और ओटीपी आधारित बैंकिंग फ्रॉड से बचाव करता है। वहीं, फ्री हैलोट्यून का फायदा उठा सकते हैं।

साल का पूरा खर्च कितना?

यह प्लान 3,999 रुपये का है, जो कि 365 दिनों में बांटें तो रोज का खर्च के मुताबिक करीब 10.96 रुपये है। मतलब कि 11 रुपये का है। प्रतिदिन ग्राहकों को रोज 2.5GB डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और अतिरिक्त 150GB डेटा मिल रहा है।

अन्य कंपनी का प्लान

Jio कंपनी अपने ग्राहकों को 3,599 रुपये वाला सालाना प्लान में 120GB बोनस डेटा मिल रहा है। वहीं, एयरटेल  का नया ऑफर सीधे तौर पर ज्यादा अतिरिक्त डेटा देने वाला एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। लेकिन दोनों प्लान के बाकी फायदे अलग हैं। 

Continue reading on the app

Iran की मदद के फेर में ट्रंप ने चीन को भी लपेट लिया! जिस सैटेलाइट की सहायता से US बेस पर हुआ था हमला, उसे किसने तोड़ दिया?

अंतरिक्ष में ड्रैगन की जासूसी साजिश को बड़ा झटका लगा है। मार्च 2026 में लॉन्च किया गया चीन का अत्याधुनिक सैन्य जासूसी सैटेलाइट याओगन-50 (02) अंतरिक्ष में रहस्यमयी ढंग से तबाह हो गया है। एक असामान्य और जटिल रेट्रोग्रेड कक्षा  में चक्कर काट रहा यह उपग्रह उड़ान भरने के महज डेढ़ महीने के भीतर ही टुकड़ों में बिखर गया। अमेरिकी स्पेस फोर्स की ट्रैकिंग प्रणाली के मुताबिक, इस विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में कम से कम 43 खतरनाक मलबे के टुकड़े तैर रहे हैं। ये टुकड़े पृथ्वी से 600 से 1,100 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैले हैं, जहां वायुमंडलीय खिंचाव नगण्य होने के कारण यह मलबा आने वाले कई दशकों तक अन्य उपग्रहों के लिए सीधा खतरा बना रहेगा। सैटेलाइट के नष्ट की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रक्षा और अंतरिक्ष विश्लेषकों का मानना है कि इसके ऑनबोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम में विस्फोट, बैटरी फेलियर या फिर किसी बाहरी अंतरिक्षीय कचरे से टक्कर इसकी वजह हो सकती है। बीजिंग ने इस बड़े नुकसान पर चुप्पी साध रखी है, हालांकि चीनी स्पेस रडार ने भी मलबे के कुछ हिस्सों की पुष्टि की है। कहने को चीन याओगन सीरीज को जमीन और मौसम सर्वेक्षण का साधन बताता है, लेकिन असल में यह चीनी सेना (PLA) की वह 'आसमानी आंख' है जिसका इस्तेमाल समुद्री जहाजों, मिसाइल बेस और सीमा पर सैन्य गतिविधियों की टोह लेने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

अमेरिकी सरकार ने चीनी कंपनियों से मिली हाई-क्वालिटी सैटेलाइट तस्वीरों का संबंध ईरान के उस घातक बैलिस्टिक मिसाइल हमले से जोड़ा है, जिसमें जुलाई में जॉर्डन के एक मिलिट्री बेस पर तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये खुफिया जानकारी तब सामने आई है जब ट्रंप प्रशासन ने महीनों तक बीजिंग को चेताया था कि चीनी कंपनियाँ तेहरान को टारगेट करने के लिए डेटा सप्लाई कर रही हैं, लेकिन उन चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि अमेरिका ने इस मामले में चीन पर सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन इस खुलासे से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच होने वाली समिट से पहले तनाव बढ़ सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जब उन्होंने 17 जुलाई के हमले से जुड़ी तस्वीरों के बारे में अपने चीनी समकक्षों से सवाल किया, तो उन्होंने सबूत की मांग की। अधिकारियों का दावा है कि चीन वॉशिंगटन की चिंताओं को लगातार खारिज कर रहा है और इस बात से इनकार करता है कि इस गतिविधि में कोई चीनी कंपनी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में संशोधन पेश, रूस से तेल खरीदने पर लेकर भारत को लेकर बड़ा संशोधन

अमेरिका में चीनी दूतावास ने साफ़ किया कि बीजिंग जो मदद तेहरान को देता है, वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक है और आलोचक इस टकराव का फ़ायदा उठाकर दूसरे देशों को बुरी नीयत से इसमें घसीट रहे हैं और उन्हें बदनाम कर रहे हैं। 17 जुलाई को हुए एक हमले में, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने उत्तर-पूर्वी जॉर्डन में मुवाफ़्फ़क साल्टी एयर बेस पर अमेरिकी सैनिकों के रहने की जगह को निशाना बनाया। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में तीन सैनिक मारे गए, चार अन्य घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाना पड़ा और बेस पर मौजूद मानव-संचालित और बिना-मानव वाले (अनमैन्ड) दोनों तरह के विमानों को निशाना बनाया गया। टकराव तब और बढ़ गया जब 24 घंटे के अंदर इस मज़बूत सुरक्षा वाले बेस पर तीन मिसाइल हमले हुए, जिसके कारण अप्रैल में हुए सीज़फ़ायर (युद्धविराम) के बाद पहली बार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। इस घटना ने न सिर्फ़ अच्छी तरह सुरक्षित अमेरिकी ठिकानों की कमज़ोरी को उजागर किया, बल्कि अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की ईरान की तेज़ी से बढ़ती और आधुनिक होती क्षमता को लेकर चिंताएँ भी बढ़ा दीं।

क्या अमेरिका ने बनाया निशाना

दोनों घटनाओं का समय करीब-करीब जुड़ा हुआ लगता है। पहले चीनी इमेजरी का इस्तेमाल अमेरिकी बेस पर हमले में कथित तौर पर हुआ और फिर उसी श्रेणी का एक चीनी टोही सैटेलाइट टूट गया। कोई आधिकारिक पक्ष यह नहीं कह रहा कि अमेरिका ने इसे निशाना बनाया। कोई यह भी नहीं कह रहा कि ऐसा नहीं हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

F1 के लिए भारत ने खोला दरवाजा, 2028 में Grand Prix की वापसी पर सरकार का बड़ा प्लान

भारत में फॉर्मूला वन की वापसी की उम्मीद फिर जगी है. भारत में आखिरी F1 रेस 27 अक्टूबर 2013 को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में हुई थी. केंद्र सरकार ने मोटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और F1 को दोबारा भारत लाने के लिए नीति आयोग की अध्यक्षता में करीब 10 सदस्यीय टास्क फोर्स बनाई है. युगल किशोर जोशी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. Tue, 15 Sep 2026 18:48:23 +0530

  Videos
See all

Disha Salian केस की जांच अब CBI के हवाले, दर्ज हुआ मुकदमा | #DishaSalian #CBI #Investigation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T14:16:28+00:00

Viral Video: सांप ने चुना AC को अपना ठिकाना #Snake #Cobra #SnakeRescue #ViralVideo #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T14:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers