Responsive Scrollable Menu

India vs Afghanistan 2nd T20: दिल्ली में आज फिर भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान, टीम इंडिया सीरीज जीतने की दहलीज पर

india vs afghanistan 2nd t20: भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहले मुकाबला 38 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है।

टीम इंडिया में आज एक बदलाव तय है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रैन की इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। ओपनिंग में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम है। टीम मैनेजमेंट सैमसन पर भरोसा कर रही है।   

टीम इंडिया का मजबूत पक्ष 
भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लबाजी की थी। इसके अलावा ईशान किशन के बल्ले ने भी रन उगले थे। भारतीय गेंदबाजों ने भी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। अर्शदीप सिंह 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला था। 

पार्ट-टाइम गेंदबाजों की टेंशन 
हालांकि शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी काफी महंगे साबित हुए थे। शिवम दुबे ने एक ओवर में 21 रन लुटाए और नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने 2 ओवर में 30 रन खर्च किए। ऐसे में भारत की पार्ट टाइम गेंदबाजों से बॉलिंग कराने की रणनीति फेल रही। अगर 51 रन को हटा दे तो अफगानिस्तान को काफी कम स्कोर पर रोका जा सकता था। भारत के नियमित गेंदबाजों ने काफी सधी हुई गेंदबाजी की थी। 

अफगानिस्तान के बल्लबाज अजमतउल्लाह उमरजई ने पिछले मुकाबले में भारत की कमजोर कड़ी का जमकर फायदा उठाया था। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करके दबाव को दूसरे पाले में शिफ्ट किया था। इससे अफगानिस्तान खराब शुरुआत के बावजूद अच्छा और सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही थी। उमरजई के अलावा अफगानिस्तान के पास रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी और गुलब्दीन नाइब जैसे बैटर मौजूद हैं, जो कभी भी बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं और मैच का रुख पलट सकते हैं।

हालांकि अफगानिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर माना जा सकता है। पिछले मुकाबले में गेंदबाजों के अंदर विकेट लेने की भूख दिखाई नहीं पड़ी। उन्होंने बल्लेबाजों के सामने मानो घुटने टेक दिए थे।  

Continue reading on the app

Bangladesh News: शेख हसीना के बाद अवामी लीग के 7 नेताओं को मौत की सजा, ओबैदुल कादर भी शामिल

Bangladesh News: बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 2024 के छात्र आंदोलन से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में आवामी के सात वरिष्ठ नेताओं को मौत की सजा सुनाई है. इनमें पार्टी के महासचिव ओबैदुल कादर भी शामिल हैं.

The post Bangladesh News: शेख हसीना के बाद अवामी लीग के 7 नेताओं को मौत की सजा, ओबैदुल कादर भी शामिल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

250 का स्ट्राइक रेट... 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी, फिर भी सैमसन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, 23 साल का स्टार ले उड़ा अवॉर्ड

ind vs afg 2nd t20i player of the match: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक ठोका. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच वो नहीं बने, बल्कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को यह अवॉर्ड मिला. नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे, जिससे अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. Tue, 15 Sep 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

Rajpal Yadav News | दसवें दीपोत्सव को लेकर तैयारी तेज #ytshorts #shorts #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:26:04+00:00

Ambulance Drug Smuggling | एम्बुलेंस के जरिए ड्रग्स तस्करी का खुलासा#ytshorts #shorts #rajpalyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:22:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers