नगर निगम के खिलाफ ABVP ने खोला मोर्चा, इंदौर में DAVV के मुख्य द्वार पर दिया धरना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् यानि ABVP ने आज मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए DAVV यानि देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और धरना दिया, विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता बसों के किराये में वृद्धि को वापस लेने, गेट के सामने टूटे स्पीड ब्रेकर सही कराने, गर्ल्स हॉस्टल के पास की रोड पर कैमरा और लाइट की व्यवस्था की मांग कर रहे थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के छात्र नेता आज इकट्ठा होकर देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित मुख्य परिसर के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की, उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाये, प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा हम तब तक नहीं उठेंगे जब तक निगम अधिकारी यहाँ आकर कोई ठोस आश्वासन नहीं देते।
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
एबीवीपी के महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने कहा हम एक साल पहले भी निगम कमिश्नर को ज्ञापन दे चुके और विद्यार्थियों की समस्या बता चुके लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ, आज भी छात्र परेशान हैं इसलिए अब प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने चतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगें नहीं मानी गई तो फिर कोई बड़ा कदम विद्यार्थी परिषद् उठाएगी।
ABVP की प्रमुख मांगें
- छात्र नेताओं ने मांगें बताते हुए कहा कि पहले बस पास का किराया 200 रुपये था जिसे बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है इसे वापस लिया जाये।
- स्कूल ऑफ़ फार्मेसी के पास सिटी बस स्टॉप बने अजय अभी बस एक किलोमीटर दूर उतार देती है जिससे पैदल चलकर विद्यार्थी को जाना पड़ता है।
- DAVV सहित सभी कॉलेजों के गेट के बाहर लगे स्पीड ब्रेकर टूट चुके हैं जिससे विद्यार्थी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं इन्हें सही कराया जाये।
- गर्ल्स होस्टल के पास वाली सड़क पर कैमर और लाईट की व्यवस्था की जाए क्योंकि अँधेरा होने से असुविधा होती है लड़कियां असुरक्षित महसूस करती हैं।
शकील अंसारी की रिपोर्ट
OnePlus N6 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7,000mAh बैटरी और AI फीचर्स से होगा लैस
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने घोषणा की है कि OnePlus N6 Lite अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने आने वाले हैंडसेट की मुख्य खूबियों और फीचर्स के बारे में जानकारी दी है, जिसमें इसकी बैटरी क्षमता और डिस्प्ले की जानकारी शामिल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Moneycontrol








