Responsive Scrollable Menu

मराठा आरक्षण आंदोलन: पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद जरांगे ने मुंबई के लिए कूच किया

मराठा आरक्षण आंदोलन: पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद जरांगे ने मुंबई के लिए कूच किया

Continue reading on the app

Soni Razdan: ‘रणबीर बहुत अच्छे पिता हैं’, सोनी राजदान ने दामाद की तारीफ में कही ये बात; आलिया का भी किया जिक्र

Soni Razdan On Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने रणबीर की पिता के तौर पर खूब तारीफ की है। सोनी ने बताया कि आज की पीढ़ी के माता-पिता बच्चों की परवरिश में पहले से ज्यादा शामिल रहते हैं। इसी दौरान उन्होंने रणबीर को राहा के लिए एक शानदार पिता बताया।

रणबीर की सास ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में सोनी राजदान ने आज की पैरेंटिंग में आए बदलाव पर बात की। उनका कहना था कि मौजूदा दौर के माता-पिता बच्चों को ज्यादा समय देते हैं और उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करते हैं। इसी बातचीत में जब उन्होंने रणबीर का जिक्र किया तो एक्टर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। सोनी ने उन्हें राहा के लिए बहुत अच्छा पिता बताया और कहा कि वह आलिया के लिए भी मजबूत सहारा हैं।

पहले से बदली है पैरेंटिंग
सोनी के मुताबिक, उनके समय में बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना पैरेंटिंग का जरूरी हिस्सा नहीं माना जाता था। बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी अक्सर मां पर ज्यादा होती थी। उन्होंने कहा कि आज के पिता भी बच्चों की परवरिश में बराबर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके मुताबिक, अब माता-पिता बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी जिंदगी का हिस्सा बनने को ज्यादा महत्व देते हैं।

राहा के जन्म के बाद बदले रणबीर
आलिया और रणबीर ने 2022 में शादी की थी। उसी साल दोनों बेटी राहा के माता-पिता बने। राहा के जन्म के बाद रणबीर की जिंदगी में काफी बदलाव देखने को मिला है। आलिया पहले भी बता चुकी हैं कि रणबीर अपनी बेटी के लिए समय निकालते हैं। शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद वह काम खत्म करके जल्द घर पहुंचने की कोशिश करते हैं।

रणबीर की ‘रामायण’ पर नजर
रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म का पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर रिलीज होने की बात कही गई है। वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़े- सामंथा की गोद भराई की तस्वीरें आईं सामने, राज निदिमोरु ने बरसाए फूल; एक्ट्रेस बोलीं- ये अनुभव बेहद खास था

Continue reading on the app

  Sports

3 साल बाद भारत में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, आईपीएल ऑक्शन की घर वापसी, बीसीसीआई गवर्निंग काउंसिल का बड़ा फैसला

IPL Auction 2027: बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 मिनी-ऑक्शन को विदेश के बजाय भारत में आयोजित करने का फैसला किया है. लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते फ्रेंचाइजी की मांग पर यह बदलाव हुआ है. ऑक्शन का वेन्यू 5-स्टार होटलों की उपलब्धता के आधार पर तय होगा, क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर में शादियों का सीजन रहता है. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अंतिम फैसला बोर्ड अगले महीने होने वाली बैठक में लेगा. Wed, 16 Sep 2026 15:53:49 +0530

  Videos
See all

Shahzad Bhatti Gang | Amit Shah: शहजाद भट्टी गैंग आतंकी संगठन घोषित #shorts #ytshorts #shahzadbhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:39+00:00

Breaking News | अमित शाह का शहजाद भट्टी गैंग पर बहुत बड़ा एक्शन! | Amit Shah | Shahzad Bhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:46:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers