Responsive Scrollable Menu

कार लोन 8% से भी कम ब्याज पर मिल रहा:यूनियन बैंक 7.50% पर दे रहा कर्ज, लोन लेते समय इसकी अवधि का ध्यान रखें

इन दिनों अगर आप कार लेने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपका ये जानना जरूरी है कि कौन-सा किस ब्याज दर पर लोन दे रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI इस समय 9.10% सालाना ब्याज पर कार लोन दे रहा है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.90% से शुरू है। हम आपको बता रहे हैं कि देश के प्रमुख बैंक किस ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं... ज्यादा समय के लिए लोन लेने पर देना होता है ज्यादा ब्याज जितना हो सके उतनी कम अवधि के लिए लोन लेना चाहिए, लोन को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहिए। आमतौर पर कार लोन अधिकतम 8 साल के लिए लिया जा सकता है, लेकिन ज्यादा समय, यानी 7 से 8 साल के लिए लोन लेने पर आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। ये ब्याज दर कम समय (3 से 4 साल) वाले लोन की ब्याज दर से 0.50% तक ज्यादा हो सकती है। क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है लोन की ब्याज दर कार लोन की ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है। यदि क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा रेगुलर इनकम सोर्स वालों को भी बैंक आमतौर पर कम ब्याज दर पर लोन दे देते हैं। लोन लेते समय इन 4 बातों का भी रखें ध्यान 1. कम डाउन पेमेंट करने से बचें शुरुआत में कम डाउन पेमेंट करना काफी आकर्षक लगता है, क्योंकि बैंक खाते में ज्यादा नकदी बची रहती है। लेकिन डाउन पेमेंट कम होने का सीधा मतलब है- बड़ा लोन। लोन की रकम जितनी ज्यादा होगी, आपको उतना ही ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा और आपकी EMI भी बड़ी होगी। 2. प्री क्लोजर पेनल्टी पर ध्यान दें कार लोन लेते समय आपको यह जांचना चाहिए कि आप जिस बैंक से लोन ले रहे हैं क्या वह प्री-क्लोजर पेनल्टी लेता है। प्री क्लोजिंग का मतलब है कि टेन्योर से पहले ही लोन राशि का पेमेंट करना। पेनल्टी रेट सभी बैंकों के लिए एक जैसे नहीं होती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही बैंक चुनें। उन बैंकों पर विचार करें जो या तो पेनल्टी नहीं लेते हैं या बहुत कम लेते हैं। 3. प्रोसेसिंग फीस चेक करें लगभग हर बैंक कार लोन एप्लिकेशन को प्रोसेस करने के लिए एक निश्चित राशि लेता है। कभी-कभी ऐसा भी देखा जाता है कि, जहां कुछ बैंक और एजेंसियां ​​कम ब्याज दरों पर कार लोन देते हैं, लेकिन लोन देते समय वे काफी ज्यादा प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं। इसलिए लोन लेन से पहले बैंक से पता करना चाहिए कि वो लोन प्रोसेस करने के लिए कितनी प्रोसेसिंग फीस लेगा। 4. स्पेशल ऑफर्स और स्कीम्स ज्यादातर बैंक त्योहारी सीजन या साल की एक निश्चित अवधि के दौरान कार लोन पर स्पेशल ऑफर देते हैं। ऐसे ऑफर्स का फायदा उठाना चाहिए। इन ऑफर्स में प्रोसेसिंग शुल्क और प्री-क्लोजर पेनल्टी पर छूट, वाहन पर 100% फंडिंग, कम या 0% ब्याज दर, स्पेशल गिफ्ट वाउचर आदि शामिल हैं। जिन लोगों की क्रेडिट प्रोफाइल अच्छी है, उन्हें बेस्ट डील मिल सकती है।

Continue reading on the app

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद:भारतीय निर्यात पर ड्यूटी नहीं, 15 साल में 20 बिलियन डॉलर निवेश करेगा न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने 15 सितंबर को यह जानकारी दी। दोनों देशों ने 27 अप्रैल को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसका मकसद वस्तुओं और सेवाओं के कारोबार को बढ़ाना और निवेश को बढ़ावा देना है। इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड, भारत के 100% निर्यात को टैक्स बात भी कही है। समझौते से भारतीय उत्पादों को फायदा फिलहाल न्यूजीलैंड, भारत के प्रमुख उत्पादों पर अधिकतम 10% तक शुल्क लगाता है। इनमें सिरेमिक, कालीन, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट शामिल हैं। FTA लागू होने के बाद इन उत्पादों समेत भारत के सभी निर्यात को न्यूजीलैंड में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य भारत और न्यूजीलैंड ने 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का कारोबार बढ़ाना है। इसके साथ ही, दोनों देशों ने निवेश को बढ़ावा देने पर भी सहमति जताई है। न्यूजीलैंड ने भारत में 15 साल में USD 20 बिलियन निवेश करने की प्रतिबद्धता दी है। क्या है FTA? मुक्त व्यापार समझौता यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दो देशों के बीच ऐसा व्यापारिक समझौता होता है, जिसमें आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क (टैरिफ) और अन्य व्यापारिक बाधाओं को कम या खत्म किया जाता है। इसका उद्देश्य व्यापार बढ़ाना, निवेश आकर्षित करना और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना होता है।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया, रोहित शर्मा मामले की वजह से छोड़ सकते हैं चीफ सेलेक्टर का पद

16 सितंबर यानी आज अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आखिरी बार टीम इंडिया को चुन सकती है. ये सेलेक्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होना है Wed, 16 Sep 2026 07:28:27 +0530

  Videos
See all

UP News: STP से लीक हुई Gas, कई लोग हुए बीमार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:28:32+00:00

Houthis Attack on Makkah Madina Live : मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट? | Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:26:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers