Owaisi Uniform Civil Code Debate: ओवैसी के UCC वाले बयान पर केया घोष की खरी-खरी, गरमाई सियासत
Owaisi Uniform Civil Code Debate: ओवैसी के UCC वाले बयान पर केया घोष की खरी-खरी, गरमाई सियासत #timesnownavbharat #keyaghosh #asaduddinowaisi #uniformcivilcode #bjpvsaimim #uccdebate #indianpolitics #breakingnews #livenews #hindinews #nationalnews #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Gaurav Khanna: फिनाले से पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए गौरव खन्ना, बोले- ‘आगे जा सकता था, लेकिन...’
Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बीच में ही बाहर होने के अपने फैसले पर अब खुलकर बात की है। शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए वापसी करने वाले गौरव ने आखिरकार अपनी सेहत को ज्यादा जरूरी समझा और शो छोड़ दिया। हाल ही में अपने व्लॉग में गौरव ने बताया कि उनके लिए यह फैसला लेना बिल्कुल आसान नहीं था। वह शो में आगे जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें डर था कि ज्यादा स्टंट करने से उनकी चोट की रिकवरी प्रभावित हो सकती है।
कोहनी के दर्द ने बढ़ाई परेशानी
गौरव ने बताया कि शो के दौरान उनके दाएं बाजू में चोट लगी थी। चोट के बावजूद उन्होंने दवा लेकर दोबारा स्टंट करना शुरू कर दिया था। लेकिन बाद में दर्द फिर बढ़ने लगा। एक्टर के मुताबिक, अगर आगे किसी स्टंट में बिजली से जुड़ा टास्क आता, तो उनकी परेशानी और बढ़ सकती थी। ऐसे में वह अपने दाएं हाथ का इस्तेमाल पूरी ताकत से नहीं कर पाते। गौरव ने कहा कि उन्हें लगा कि अब इस दर्द को और सहना उनके लिए सही नहीं होगा।
शो छोड़ना ज्यादा दर्दनाक था
गौरव ने अपने व्लॉग में माना कि चोट से ज्यादा तकलीफ उन्हें शो छोड़ने के फैसले से हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता था कि वह शो में और आगे जा सकते हैं। लेकिन उस समय ज्यादा जोखिम लेने से उनकी रिकवरी पर असर पड़ सकता था। इसलिए उन्होंने खुद को रोकने का फैसला किया। गौरव ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए काफी अच्छा रहा, लेकिन वह अपनी रिकवरी के दौरान कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्हें सुरक्षित तरीके से यात्रा करने की सलाह भी दी गई थी।
रोहित शेट्टी के सामने हुए भावुक
शो में गौरव ने जब बाहर जाने का फैसला लिया, तो वह काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने साथी कंटेस्टेंट्स से माफी मांगी और होस्ट रोहित शेट्टी से भी अपने फैसले के लिए माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने रोहित को गले लगाया और उनके पैर भी छुए। रुहानिका धवन ने भी गौरव को अपना फैसला बदलने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन एक्टर अपने फैसले पर कायम रहे। गौरव ने अपनी जगह रुहानिका को सुरक्षित करने का फैसला भी लिया था।
शो में वाइल्ड कार्ड से की थी वापसी
गौरव खन्ना को शो से पहले ही बाहर कर दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर दोबारा शो में एंट्री की। वापसी के बाद उन्होंने कई खतरनाक स्टंट किए, लेकिन चोट की परेशानी दोबारा बढ़ने के बाद उन्हें शो से दूरी बनानी पड़ी।
फिनाले की शूटिंग हो चुकी है
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इस बार ‘ओल्ड वर्सेज न्यू: डर का नया दौर’ थीम पर आधारित है। शो में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स को एक साथ मुकाबला करते हुए दिखाया गया।
फिनाले की शूटिंग 13 सितंबर को हो चुकी है। अब फैंस को शो के विजेता का इंतजार है।
निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में गौरव
गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरें सामने आई हैं। इन खबरों के बीच दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और साथ की कई तस्वीरें भी हटा दी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









