Responsive Scrollable Menu

कार लोन 8% से भी कम ब्याज पर मिल रहा:यूनियन बैंक 7.50% पर दे रहा कर्ज, लोन लेते समय इसकी अवधि का ध्यान रखें

इन दिनों अगर आप कार लेने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपका ये जानना जरूरी है कि कौन-सा किस ब्याज दर पर लोन दे रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI इस समय 9.10% सालाना ब्याज पर कार लोन दे रहा है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.90% से शुरू है। हम आपको बता रहे हैं कि देश के प्रमुख बैंक किस ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं... ज्यादा समय के लिए लोन लेने पर देना होता है ज्यादा ब्याज जितना हो सके उतनी कम अवधि के लिए लोन लेना चाहिए, लोन को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहिए। आमतौर पर कार लोन अधिकतम 8 साल के लिए लिया जा सकता है, लेकिन ज्यादा समय, यानी 7 से 8 साल के लिए लोन लेने पर आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। ये ब्याज दर कम समय (3 से 4 साल) वाले लोन की ब्याज दर से 0.50% तक ज्यादा हो सकती है। 8% ब्याज पर कार लोन लेने पर कितना पैसा चुकाना होगा नोट: ये कैलकुलेशन अनुमानित तौर पर किया गया है। क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है लोन की ब्याज दर कार लोन की ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है। यदि क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा रेगुलर इनकम सोर्स वालों को भी बैंक आमतौर पर कम ब्याज दर पर लोन दे देते हैं। लोन लेते समय इन 4 बातों का भी रखें ध्यान 1. कम डाउन पेमेंट करने से बचें शुरुआत में कम डाउन पेमेंट करना काफी आकर्षक लगता है, क्योंकि बैंक खाते में ज्यादा नकदी बची रहती है। लेकिन डाउन पेमेंट कम होने का सीधा मतलब है- बड़ा लोन। लोन की रकम जितनी ज्यादा होगी, आपको उतना ही ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा और आपकी EMI भी बड़ी होगी। 2. प्री क्लोजर पेनल्टी पर ध्यान दें कार लोन लेते समय आपको यह जांचना चाहिए कि आप जिस बैंक से लोन ले रहे हैं क्या वह प्री-क्लोजर पेनल्टी लेता है। प्री क्लोजिंग का मतलब है कि टेन्योर से पहले ही लोन राशि का पेमेंट करना। पेनल्टी रेट सभी बैंकों के लिए एक जैसे नहीं होती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही बैंक चुनें। उन बैंकों पर विचार करें जो या तो पेनल्टी नहीं लेते हैं या बहुत कम लेते हैं। 3. प्रोसेसिंग फीस चेक करें लगभग हर बैंक कार लोन एप्लिकेशन को प्रोसेस करने के लिए एक निश्चित राशि लेता है। कभी-कभी ऐसा भी देखा जाता है कि, जहां कुछ बैंक और एजेंसियां ​​कम ब्याज दरों पर कार लोन देते हैं, लेकिन लोन देते समय वे काफी ज्यादा प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं। इसलिए लोन लेन से पहले बैंक से पता करना चाहिए कि वो लोन प्रोसेस करने के लिए कितनी प्रोसेसिंग फीस लेगा। 4. स्पेशल ऑफर्स और स्कीम्स ज्यादातर बैंक त्योहारी सीजन या साल की एक निश्चित अवधि के दौरान कार लोन पर स्पेशल ऑफर देते हैं। ऐसे ऑफर्स का फायदा उठाना चाहिए। इन ऑफर्स में प्रोसेसिंग शुल्क और प्री-क्लोजर पेनल्टी पर छूट, वाहन पर 100% फंडिंग, कम या 0% ब्याज दर, स्पेशल गिफ्ट वाउचर आदि शामिल हैं। जिन लोगों की क्रेडिट प्रोफाइल अच्छी है, उन्हें बेस्ट डील मिल सकती है।

Continue reading on the app

Video : आत्महत्या या हादसा..! न्यूयॉर्क में मेट्रो की चपेट में आए भारतीय मूल के युवक-युवती की मौत पर सवाल

NYC Subway Tragedy : न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर 24 वर्षीय दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. हादसे से पहले का वीडियो सामने आने के बाद मामला गहरा गया है. पुलिस नशे और आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.

The post Video : आत्महत्या या हादसा..! न्यूयॉर्क में मेट्रो की चपेट में आए भारतीय मूल के युवक-युवती की मौत पर सवाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: तीसरे टी20 में भी पानी पिलाते रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया प्लेइंग XI का प्लान

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने हिंट दिया है कि वह प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का भी मौका मिले. Wed, 16 Sep 2026 14:51:17 +0530

  Videos
See all

Shahzad Bhatti Gang | Amit Shah: शहजाद भट्टी गैंग आतंकी संगठन घोषित #shorts #ytshorts #shahzadbhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:39+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Ajmer : खरीद-फरोख्त की आशंका, कांग्रेस पार्षदों की बेंगलुरु में बाड़ेबंदी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers