Responsive Scrollable Menu

हनुमान अंश मेकर्स की अगली फिल्म राम बोला पर विवाद:एक ही टॉपिक पर एक साथ दो फिल्में अनाउंस, कोर्ट जाएगा टाइटल विवाद; जानिए पूरा मामला

फिल्म हनुमान अंश डायरेक्ट करने वाले डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अगली फिल्म राम बोला की घोषणा की है। उनकी ये फिल्म महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी, लेकिन इसी दिन, इसी टाइटल पर दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गई, जिससे दो मेकर्स के बीच टाइटल का विवाद शुरू हो गया है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ राम बोला अनाउंस की। इसी समय डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी फिल्म राम बोला की घोषणा की। पोस्ट में बताया गया कि इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे, जबकि मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी इसे प्रोड्यूस करेंगी। एक ही टाइटल और एक ही टॉपिक पर दो फिल्में अनाउंस होने पर विवाद हो गया। इस विवाद पर महावीर जैन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि फिल्म राम बोला का टाइटल डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर है। वह कुछ समय पहले महावीर जैन के पास इस फिल्म का आइडिया लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू हुआ। फिल्म बनाने के राइट्स विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन प्रोडक्शन के पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने विशाल चतुर्वेदी द्वारा फिल्म की घोषणा करने पर आपत्ति जताई और कहा कि इस फिल्म के टाइटल के राइट्स उनके पास हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने महावीर जैन से इस फिल्म पर बातचीत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद इस फिल्म पर अधिकार जताते हुए इसकी घोषणा कर दी, जबकि राइट्स उनके पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि वो पिछले कुछ महीनों से महावीर जैन से इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने महावीर जैन को एक मेल और 8 मिनट का एक वीडियो भी भेजा था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि अब इस विवाद का फैसला राइटर एसोसिएशन और अदालत में होगा। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही फिल्म हनुमान अंश पहले हफ्ते डिजास्टर घोषित होने वाली फिल्म हनुमान अंश रिलीज के 38 दिनों बाद भी बंपर कमाई कर रही है। इसने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को 8 करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 279 करोड़ हो चुका है। 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हनुमान अंश इस कलेक्शन के साथ ये 2026 में रिलीज हुई तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। कमाई के मामले में इसने मिर्जापुर, आवारापन 2, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और बंटवारा 1947 जैसी फिल्मों को भी पीछे कर दिया है।

Continue reading on the app

'हनुमान अंश' के बाद आ रही है एक और महागाथा, पर्दे पर दिखेगा गोलू देवता के न्याय का चमत्कार

After Hanuman Ansh Another Epic Saga Bala Goriya: सिनेमाघरों में इन दिनों सिर्फ ग्लैमर और मसाला नहीं, बल्कि मिट्टी से जुड़ी कहानियां भी दर्शकों को खींच रही हैं. आस्था और लोकविश्वास की इस कड़ी में अब उत्तराखंड की एक ऐसी गाथा पर्दे पर आने वाली है, जिसे पहाड़ों में न्याय और विश्वास से जोड़ा जाता है. एक राजकुमार की जिंदगी, अपनों की साजिश, मौत के बाद चमत्कार और फिर देवता के रूप में पूजा... कहानी न्याय के देवता गोलू देवता की. ये फिल्म भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद क्यों किया ओम नमः शिवाय सेलिब्रेशन? ये है वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों मं 108 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने शतक लगाते ही खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया. Thu, 17 Sep 2026 21:06:37 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday : PM मोदी के जन्मदिन पर CM Yogi ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शिरकत किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:33:28+00:00

Tamannaah Bhatia ने Chhath Puja और Chhath Geet पर क्या कहा?| #shorts #tamannaahbhatia #chhathpuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers