Responsive Scrollable Menu

NDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया:बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा

NDA के 3 सहयोगी दल तेलुगु देशम पार्टी (TDP), शिंदे गुट की शिवसेना और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने UCC के समर्थन की बात कही है। वहीं, JDU ने कहा कि वह बिहार में UCC लागू नहीं होने देगा। दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने 13 सितंबर को कहा था कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले BJP-NDA शासित 21 राज्यों में UCC लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल देश में 22 राज्यों में NDA की सरकार है। इनमें उत्तराखंड में जनवरी 2025 से UCC लागू है। यानी बाकी 21 राज्यों में इसे लागू करने का लक्ष्य है। गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में UCC लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित हो चुका है। अब इन राज्यों में राष्ट्रपति की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ ने UCC का कानून तैयार करने के लिए समितियां गठित की हैं। TDP नेता बोले- पार्टी UCC का समर्थन करेगी लोकसभा में TDP के नेता लावू कृष्ण देवरायुलु ने कहा कि उनकी पार्टी UCC का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा। UCC लागू करने से पहले सभी संबंधित पक्षों से बातचीत की जाएगी। TDP और JDU पहले UCC से जुड़े कानून का विरोध कर चुके हैं। हालांकि, अब TDP ने UCC के समर्थन की बात कही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद TDP के NDA में शामिल होने से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि UCC के मुद्दे पर उनकी पार्टी मुस्लिम समुदाय के साथ खड़ी रहेगी। JDU बोला- देश में समर्थन, लेकिन बिहार में लागू नहीं होने देंगे JDU नेता और पूर्व राज्य मंत्री श्याम रजक ने सोमवार को कहा कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर UCC से जुड़े विधेयक का समर्थन करता है, लेकिन बिहार में इसे लागू नहीं होने देगा। रजक के मुताबिक, जब UCC से जुड़ा विधेयक संसद में आया था, तब पार्टी नेता नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया था कि JDU इसका समर्थन करता है, लेकिन इसे बिहार में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आज भी अपने इसी रुख पर कायम है। बंगाल में भाजपा UCC लागू करने की तैयारी में बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में UCC लागू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। UCC भाजपा के लिए कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है, बल्कि पार्टी की स्थापना के समय से ही यह उसकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ने अभी इस पर अपना रुख तय नहीं किया है। पार्टी के पास लोकसभा में 20 सांसद हैं। पार्टी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि UCC एक गंभीर मुद्दा है और इस पर विस्तार से विचार-विमर्श जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव सामने आने के बाद पार्टी चर्चा करेगी और उसके बाद अपना रुख तय करेगी। शिवसेना और HAM ने भी जताया समर्थन शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने UCC का समर्थन करते हुए कहा कि यह समानता, न्याय और राष्ट्रीय एकता के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि UCC पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की लंबे समय से चली आ रही वैचारिक सोच का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि वैचारिक सहयोगी होने के नाते शिवसेना सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने भी अमित शाह के बयान का स्वागत किया। उन्होंने UCC के प्रति अपनी पार्टी का पूरा समर्थन जताया।न का स्वागत किया और UCC के प्रति पार्टी का पूरा समर्थन जताया।

Continue reading on the app

BMW और Mini की कारें फिर होगी महंगी! इस साल चौथी बार दाम बढ़ाने जा रही कंपनी

BMW और Mini की कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट है. कंपनी 2026 में चौथी बार अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इससे पहले तीन बार कीमतों में इजाफा हो चुका है. रुपये की कमजोरी और कच्चे माल की बढ़ती लागत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है. आखिर कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें और कब से लागू होगा नया रेट? पूरी जानकारी पढ़िए.

Continue reading on the app

  Sports

10 जीत… भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, अफगानिस्तान के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ सालों से चला आ रहा विजय रथ अभी भी जारी है. भारत ने इस टीम के खिलाफ अब बिना कोई मैच हारे 10 जीत दर्ज कर ली हैं. Tue, 15 Sep 2026 23:25:02 +0530

  Videos
See all

UP News: गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर बड़ी खबर! | Gurugram | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:00:37+00:00

Delhi Rekha Gupta News : '10 हजार छात्रों के लिए बनाए जाएंगे हॉस्टल' #delhinews #rekhagupta #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T19:47:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers