Responsive Scrollable Menu

18 से एशियन गेम्स से भारत खेलेगा अपने क्रिकेट मैच, दांव पर होंगे 2 गोल्ड मेडल, नोट कर लें आज ही पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को लेकर भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर टीम इंडिया पर रहेंगी. जापान के आइची-नागोया में होने वाले इन खेलों में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें दोनों गोल्ड मेडल की दावेदार हैं. भारत दोनों वर्गों में पिछली बार का चैंपियन है, इसलिए इस बार भी खिताब बचाने की चुनौती होगी. महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी, जबकि पुरुष टीम 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगी. पुरुषों का फाइनल 3 अक्टूबर को होगा. ऐसे में क्रिकेट में भारत के सामने दो गोल्ड मेडल दांव पर होंगे.

18 सितंबर से शुरू होंगे महिला टीम के मुकाबले

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया हाल ही में महिला एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज करके लौटी है और अब उसे 16 सितंबर को ही जापान रवाना होना है. एशियन गेम्स में भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी और वह गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार होगी.

तारीख मुकाबला राउंड समय (IST)
18 सितंबर 2026 ???????? भारत vs ???????? जापान क्वार्टर फाइनल 10:30 AM
20 सितंबर 2026 भारत vs सेमीफाइनलिस्ट सेमीफाइनल* 10:30 AM / 5:30 AM
22 सितंबर 2026 भारत vs — गोल्ड/ब्रॉन्ज मेडल मैच* 10:30 AM / 5:30 AM

भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर से खेलेगी मैच

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 ने जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. इस बार भी टीम इंडिया को गोल्ड मेडल का फेवरेट माना जा रहा है. टीम इंडिया 28 सितंबर से अपना पहला मैच खेलेगी. हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि भारत का सामना किससे होगा. चूंकि, भारत को सीधे क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगा.

तारीख मुकाबला राउंड समय (IST)
28 सितंबर 2026 ???????? भारत vs ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम क्वार्टर फाइनल सुबह 10:00 बजे
1 अक्टूबर 2026 भारत vs — सेमीफाइनल सुबह 10:00 बजे
3 अक्टूबर 2026 भारत vs — गोल्ड मेडल मैच सुबह 10:00 बजे

जापान से 22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक मैच

एशियन गेम्स 2026 के बीच भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक मुकाबला खेलने वाली है. यह मैच एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं, बल्कि एक वन-ऑफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. मैच जापान के सैनो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह दोनों देशों के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा.

 भारतीय टीम इस मुकाबले में बड़े सितारों के साथ उतर सकती है, जबकि जापान के लिए दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक भारत के खिलाफ खेलना बेहद खास मौका होगा. यह मैच जापान में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी आज के मैच में बढ़ा सकते हैं टेंशन, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

Continue reading on the app

Meta ने मानी भारत सरकार की बात, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी करेगा शेयर

Meta In India: बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण और आपत्तिजनक कंटेंट से बचाने के लिए भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दबाव बढ़ा दिया है. सरकार की सख्ती के बीच मेटा ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी संबंधित कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ साझा करने पर सहमति जताई है. सरकार अब सोशल मीडिया कंपनियों से सिर्फ शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के बजाय ऐसे कंटेंट की पहले से पहचान और रोकथाम की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दे रही है.

सरकार का मानना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा केवल परिवार या स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की भी बड़ी जिम्मेदारी है. भारत में काम करने वाली कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बच्चों को नुकसान पहुंचाने या उनके शोषण के लिए न हो.

खबर अपडेट की जा रही है....

Continue reading on the app

  Sports

महिला एशिया कप जीतते ही ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, श्रीचरनी टॉप पर मजबूत, शेफाली ने लगाई लंबी छलांग

icc rankings: चरनी ने भारतीय क्रिकेट में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है. 804 रेटिंग प्वाइंट किसी भारतीय महिला खिलाड़ी द्वारा ICC महिला टी20 रैंकिंग में हासिल किए गए सबसे ज्यादा अंक हैं. उन्होंने मिताली राज का 2011 में बनाया 780 रेटिंग प्वाइंट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. चरानी अब महिला टी20 इंटरनेशनल में किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किए गए सर्वाधिक रेटिंग प्वाइंट के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 अंक दूर हैं. ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट ने नवंबर 2018 में 806 रेटिंग प्वाइंट हासिल किए थे Tue, 15 Sep 2026 15:06:26 +0530

  Videos
See all

SSR-Disha Murder Case: अब होगी गिरफ्तारी? दिशा केस में CBI का एक्शन | CBI Probe | Disha Salian #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T09:34:34+00:00

Gurugram Hit & Run: Biker को टक्कर मारने वाला आरोपी Dausa से गिरफ्तार, Sia का आया बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T09:40:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers