गणेश चतुर्थी पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुंबई में लालबागचा राजा के किए दर्शन, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मायानगरी मुंबई में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. इस बीच सोमवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मुंबई पहुंचे. जहां उन्होंने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने लालबागचा राजा की तस्वीरें सोशल मीडिाय प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं. लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान गोर ने भगवान गणपति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी मांगा.
देशभर में मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का पर्व
बता दें कि गणेश चतुर्थी का उत्सव महाराष्ट्र समेत देशभर में मनाया जा रहा है, जहां भक्त घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश का स्वागत कर रहे हैं. इस साल गणेश चतुर्थी का शुभारंभ कल यानी सोमवार (14 सितंबर) को हुआ. गणेश चतुर्थी के पहले दिन प्रतिमा स्थापना की गई. इसी के साथ 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव शुरू हो गया. ये पर्व अनंत चतुर्दशी को समाप्त होगा. इस बार गणेश चतुर्थी 25 सितंबर को मनाई जाएगी. उसी दिन गणपति विसर्जन किया जाएगा.
Delighted to visit Mumbai Cha Raja and Lalbaugcha Raja. A truly vibrant expression of faith and community that brings people together. Wishing everyone celebrating a wonderful Ganesh Chaturthi. pic.twitter.com/32XzTxbzmw
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) September 14, 2026
अमेरिकी राजदूत ने गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वे प्रसिद्ध गणपति पंडाल में आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इतनी जीवंतता वाली जगहें बहुत कम हैं, और यहां की ऊर्जा अद्भुत है. राजदूत ने कहा कि जिन लोगों ने इस अनुभव को महसूस नहीं किया है, उन्हें लालबागचा राजा पंडाल आना चाहिए. "यह सचमुच अद्भुत है. यहां आकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं."
उन्होंने कहा, "आमंत्रित किया जाना बहुत अच्छा लगा. मुझे लगता है कि सभी को यहां आकर इसे देखना चाहिए, क्योंकि इतनी जीवंतता वाली जगहें बहुत कम हैं. ऊर्जा अद्भुत है. अगर आप यहां नहीं आए हैं तो इसके बारे में जानना बहुत मुश्किल है. इसलिए अगर आप यहां नहीं आए हैं, तो जरूर आएं." इसके साथ ही गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मुंबई चा राजा और लालबागचा राजा का दौरा करके बहुत खुशी हुई. यह आस्था और समुदाय की एक जीवंत अभिव्यक्ति है जो लोगों को एक साथ लाती है. गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं."
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़
बता दें कि मुंबई गणेश चतुर्थी उत्सव का पारंपरिक केंद्र है, जहां हजारों भक्त प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में आकर प्रार्थना करते हैं और 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारे लगाते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. गणेश चतुर्थी की शुरुआत होती है लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अपनी जटिल कारीगरी के लिए प्रसिद्ध, लालबागचा राजा मुंबई की सबसे प्रतिष्ठित गणेश प्रतिमाओं में से एक है और यह शहर की आस्था, कलात्मक विरासत और उत्सव की भावना का प्रतीक बन गई है.
1934 में स्थापित की गई थी भगवान गणेश की प्रतिमा
बता दें कि यह प्रतिमा पुतलाबाई चॉल स्थित लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल से जुड़ी है. 1934 में स्थापित यह मंडल तब से मुंबई के वार्षिक गणेश चतुर्थी उत्सव का अभिन्न अंग बन गया है. कांबली परिवार आठ दशकों से अधिक समय से प्रतिमा के रखरखाव और निर्माण की जिम्मेदारी संभालता है. जो इस प्रसिद्ध मंडल से जुड़ी परंपरा को बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें: विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला
पंच, नेक्सन, ब्रेजा की टेंशन बढ़ाने आ रहीं ये 6 SUV, शुरू हुई टेस्टिंग; जानिए कब होंगी लॉन्च
रेनॉल्ट और निसान भारतीय मार्केट में अगले कुछ समय में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं। दोनों कंपनियां खास तौर पर 4 मीटर से छोटी कारों के सेगमेंट में कई नए मॉडल लाने वाली हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan











