Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स में 250 अंक का उछाल; आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुला. सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 393 अंक या 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,178 और निफ्टी 103 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,495 पर था.  

शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था. वहीं, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयलएंडगैस हरे निशान में थे. निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी प्राइवेट बैंक लूजर्स थे.

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, टाटा स्टील, सन फार्मा और ट्रेंट गेनर्स थे. बीईएल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, टाइटन, पावर ग्रिड, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और इटरनल लूजर्स थे. 

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है. शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि टेक्यो हरे निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ डोन्स 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

वैश्विक बाजारों में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में लगातार बढ़ता युद्ध है, जिससे पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इसके चलते डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 107 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है. 

इससे दूसरी तरफ सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. खबर लिखे जाने तक कॉमैक्स पर सोना 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,344 डॉलर प्रति औस और चांदी आधा प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63 डॉलर प्रति औंस पर थी.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

PM मोदी के जन्मदिन पर सुरेश पचौरी ने बताया क्यों हैं वे ‘कर्मयोगी’, किसान से महिला सशक्तिकरण तक गिनाईं उपलब्धियां

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने उनके राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। ‘कर्मयोगी नरेन्द्र मोदी: संकल्प से सिद्धि तक राष्ट्रसेवा की यात्रा’ शीर्षक से लिखे लेख में पचौरी ने मोदी सरकार के पिछले वर्षों के कामकाज का जिक्र करते हुए गरीब कल्याण, किसान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े फैसलों और योजनाओं को प्रमुखता से रखा है।

सुरेश पचौरी ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘कर्मयोगी’ बताते हुए लिखा कि उन्होंने अपना जीवन ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के भाव के साथ राष्ट्र को समर्पित किया है। उनके मुताबिक ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प और रिफॉर्म, परफॉर्म एवं ट्रांसफॉर्म की नीति के साथ केंद्र सरकार ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को अपने कामकाज के केंद्र में रखा है।

स्वच्छ भारत से जन-धन तक का किया जिक्र

पचौरी ने 2 अक्टूबर 2014 को शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए इसे जन आंदोलन बताया। इसके साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना को भी केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया।

किसानों को लेकर क्या बोले सुरेश पचौरी?

पचौरी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि खेती केवल आजीविका का साधन न रहे, बल्कि किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बने। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6 हजार रुपए की सहायता के साथ MSP में बढ़ोतरी, पीएम फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और परंपरागत कृषि विकास योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने देश में रेल नेटवर्क के विस्तार को भी मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल किया।

महिलाओं के लिए 33% आरक्षण से लखपति दीदी तक

सुरेश पचौरी ने महिला सशक्तिकरण को मोदी सरकार के विकास एजेंडे का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने मातृवंदन योजना, नारी शक्ति वंदन, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य का जिक्र किया। इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और तीन तलाक से जुड़े कानून को भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा की दिशा में उठाए गए कदमों के रूप में रखा।

रामलला से महाकाल लोक तक विरासत का जिक्र

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पचौरी ने देश में 2 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर और कोरोना काल में स्वदेशी वैक्सीन का जिक्र किया। वहीं सांस्कृतिक विरासत को लेकर उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन के महाकाल लोक, केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ क्षेत्र के विकास, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, हेमकुंड साहिब और गिरनार में रोपवे तथा नमामि गंगे योजना जैसे काम गिनाए।

‘विकास से वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा भारत’

सुरेश पचौरी ने अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी चिंतन देश के आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास का आधार बन रहा है। उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के विजन को निवेश के मॉडल से जोड़ते हुए ब्रिक्स 2026 शिखर सम्मेलन का भी उल्लेख किया। पचौरी के मुताबिक आज देश जिस बढ़ते भारत को देख रहा है, वह ‘संकल्प से सिद्धि’ का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रसेवा यात्रा को विकास से वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ते भारत की यात्रा बताया।

Continue reading on the app

  Sports

Dec 2022 से Test शतक को तरसे Babar Azam, फॉर्म पाने 7 साल बाद खेलेंगे Domestic Cricket

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आज़म सात साल बाद घरेलू क्रिकेट में लौट रहे हैं, ताकि वे लंबे फ़ॉर्मेट में अपनी लंबे समय से चली आ रही मुश्किलों को दूर कर सकें। क्रिकइन्फो के अनुसार, आज़म मौजूदा प्रेसिडेंट्स ट्रॉफ़ी ग्रेड 1 फ़र्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) के लिए गेस्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। इस बल्लेबाज़ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से गुज़ारिश की थी कि उन्हें किसी घरेलू टीम में शामिल किया जाए, ताकि वे टेस्ट क्रिकेट से जुड़े रह सकें और अपने खेल को बेहतर बना सकें। PCB ने OGDCL के साथ उनके खेलने का इंतज़ाम किया।

इसे भी पढ़ें: Team India में Comeback पर बोले Bhuvneshwar Kumar, कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा

हाल के सालों में टेस्ट मैचों में आज़म के फ़ॉर्म में गिरावट आई है। उनका आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में कराची में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 161 रन का था। 2023 की शुरुआत से, टेस्ट में उनका औसत 30.43 रहा है, जो उनके करियर के औसत से 12 रन से भी कम है। इस दौरान 39 पारियों में उन्होंने सिर्फ़ आठ अर्धशतक लगाए हैं। इसमें 18 पारियों का एक चिंताजनक दौर भी शामिल है, जिसमें वे 41 रन से ज़्यादा नहीं बना पाए।

हालांकि, उन आठ अर्धशतकों में से चार उनके पिछले पांच टेस्ट मैचों में आए हैं, लेकिन आखिरी शतक के बाद उनका सबसे बड़ा स्कोर 88 रन रहा है। यह स्कोर उन्होंने पिछले महीने वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जीत के दौरान बनाया था। उस जीत ने पाकिस्तान की लगातार आठ विदेशी टेस्ट हार का सिलसिला तोड़ा और जुलाई 2023 के बाद उनकी पहली विदेशी टेस्ट जीत थी। फिर भी, अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में न बदल पाना आज़म के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

पाकिस्तान के क्रिकेट जगत में आज़म की गिरती फ़ॉर्म पर काफ़ी चर्चा हो रही है; पूर्व खिलाड़ी और एनालिस्ट अक्सर उनकी तकनीक की समीक्षा करते हैं और उनके संघर्ष पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाते हैं। इंग्लैंड में पाकिस्तान की हालिया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दौरान, जिसे वे 3-0 से हार गए, यह जांच और बढ़ गई। लॉर्ड्स और एजबेस्टन में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों ने बार-बार आज़म की शॉर्ट-पिच गेंदों के ख़िलाफ़ कमज़ोरी का फ़ायदा उठाया। चोट के कारण आज़म हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।

Tue, 15 Sep 2026 14:17:00 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case: क्या दिशा सालियान के साथ हुई थी हैवानियत? चश्मदीदों और गार्ड्स के दर्ज होंगे बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T09:15:11+00:00

Gurugram Hit And Run Case: सिया केस में बड़ा एक्शन, गुरुग्राम पुलिस का शिकंजा | Gurugram Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T09:14:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers