Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत के कुछ केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के अनुसार नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484, नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338, नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 तथा नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या चार के बूथ संख्या 05 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। आयोग को इन मतदान केंद्रों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों की जांच के बाद आयोग ने पाया कि इन मतदान केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित मतों की संख्या निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच मतों के अंतर से अधिक है।

इसे देखते हुए आयोग ने पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है। आयोग के निर्देशानुसार इन मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा। पुनर्मतदान की मतगणना 17 सितंबर को सुबह आठ बजे से निर्धारित स्थान पर की जाएगी।

इस बीच आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर राज्य के बाकी सभी 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की सार्वजनिक सूचना मंगलवार सुबह जारी कर दी। ये चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 और 22 सितंबर को होंगे।

Continue reading on the app

विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला

Ambani Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है और आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सितारों ने अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया है. इसी बीच अंबानी परिवार ने भी मुंबई में अपने घर 'एंटीलिया' में गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सज-धजकर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. तो चलिए जामते हैं, र मुकेश अंबानी के घर सेलिब्रेशन में कौन-कौन सितारें नजर आए.

करीना-सैफ और करिश्मा कपूर

अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने बच्चों के साथ शामिल हुए. इस दौरान करीना ने येलो शूट पहना थाऔर सैफ रेड कलर के कुर्ते में नजर आए. साथ ही बच्चों ने ब्लैक और ब्लू कलर का आउटफिट पहना था. इनके अलावा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भी  शामिल हुईं.

सिर पर रूमाल बांधे दिखें सलमान खान

सलमान खान (Salman Khan) भी अपने स्वैग के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. इस दौरान उन्होंने डेनिम जींस और लाइट कलर शर्ट पहनी थी. साथ ही सिर पर रूमाल बांधा था,जिसमें वो कमाल के हैंडसम लग रहे थे. वहीं, करीना कैफ (Katrina Kaif) भी पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. कैटरीना ने ग्रीन कलर का हैवी सूट पहना था. वहीं, विक्की व्हाइट कलर के कुर्ता और पायजामा में नजर आए.

जेनेलिया-रितेश भी दिखे साथ 

वहीं, एक्ट्रेस जेनेलिया (Genelia Deshmukh) भी पति रितेश (Riteish Deshmukh) का हाथ थामे नजर आईं. जेनेलिया ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था और ब्लू दुप्ट्टा कैरी किया था. उन्होंने पर्ल जूलरी और फूलों से अपना लुक कंप्लीट किया था साथ ही रितेश को ब्लैक कलर के धोती- कुर्ते में देखा गया. एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी हैवी येलो कलर की साड़ी में दिखीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आसिफ खान ने उदिति सिंह के साथ की बदतमीजी, जानबूझकर छूने पर भड़कीं हसीना

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड के शानदार कपल में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी इस दौरान एक साथ नजर आए और दोनों को ही ट्रेडिशनल लुक में देखा गया. आलिया ने सी-ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी तो वहीं, रणबीर हैवी पर्पल कुर्ता पजामा में दिखें. इनके अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. 

रेखा का लुक भी चर्चा में

इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) भी पहुंची थी, जिनके लुक पर हर किसी की नजरें ठहर गईं. हमेशा की तरह इस बार भी रेखा ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. रेखा ने साड़ी के साथ बहुत सारी ज्वैलरी कैरी की थी और इस लुक में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं.

इन सेलेब्स ने भी किए बप्पा के दर्शन

  Videos
See all

Delhi Rekha Gupta News : '10 हजार छात्रों के लिए बनाए जाएंगे हॉस्टल' #delhinews #rekhagupta #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T19:47:56+00:00

UP News: गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर बड़ी खबर! | Gurugram | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:00:37+00:00
Top publishers