Responsive Scrollable Menu

IIT JAM 2027 Online Form – Apply Now

Indian Institute of Technology IIT Kharagpur JAM Admission 2027 Apply for Online Form 2026 Post Update Date: 15-09-2026 Short Description : Indian Institute of Technology (IIT Kharagpur) has released the Information Brochure for Joint Admission Test for Masters JAM 2027. Various Institute are participating in JAM 2027. Those Candidates Are Interested in JAM 2027 Exam ...

Continue reading on the app

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत के कुछ केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के अनुसार नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484, नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338, नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 तथा नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या चार के बूथ संख्या 05 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। आयोग को इन मतदान केंद्रों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों की जांच के बाद आयोग ने पाया कि इन मतदान केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित मतों की संख्या निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच मतों के अंतर से अधिक है।

इसे देखते हुए आयोग ने पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है। आयोग के निर्देशानुसार इन मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा। पुनर्मतदान की मतगणना 17 सितंबर को सुबह आठ बजे से निर्धारित स्थान पर की जाएगी।

इस बीच आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर राज्य के बाकी सभी 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की सार्वजनिक सूचना मंगलवार सुबह जारी कर दी। ये चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 और 22 सितंबर को होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

10 जीत… भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, अफगानिस्तान के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ सालों से चला आ रहा विजय रथ अभी भी जारी है. भारत ने इस टीम के खिलाफ अब बिना कोई मैच हारे 10 जीत दर्ज कर ली हैं. Tue, 15 Sep 2026 23:25:02 +0530

  Videos
See all

Bansuri Swaraj On Rahul | हरिश रावत के PA के घर ED रेड, बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी से पूछे सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T19:33:02+00:00

Weather News Today | 25 राज्यों में भयंकर बारिश? | Weather Today | Monsoon | Red Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T19:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers