Responsive Scrollable Menu

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report

Continue reading on the app

Defence Ministry Annual Report: LAC पर चीन ने 2025 में घटाई सैनिकों की तैनाती

रक्षा मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 2025 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैनिकों की तैनाती में कटौती की है। मंत्रालय ने 2025-26 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वर्ष 2025 में उत्तरी सीमाओं के सामने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों की तैनाती में काफी कटौती देखी गई।

एलएसी से लगे क्षेत्रों और पारंपरिक प्रशिक्षण क्षेत्रों में 10-10 संयुक्त सशस्त्र ब्रिगेड आकार की सैन्य टुकड़ियां तैनात थीं।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि एलएसी के सभी क्षेत्रों में भारतीय सेना की तैनाती ‘‘मजबूत है और वह पूरी तरह मुस्तैद है तथा किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।’’ गलवान घाटी में 2020 में हुई जानलेवा झड़पों के बाद भारत और चीन के रिश्ते अत्यधिक तनावपूर्ण हो गए थे। दोनों देशों के संबंध चार साल से अधिक समय तक खराब रहे। अक्टूबर 2024 में रूस के कजान शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने रिश्तों को दुरूस्त करना शुरू किया था।

पिछले साल 31 अगस्त को चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और शी के बीच कई मुद्दों पर वार्ता हुई थी। पिछले कुछ महीनों में, दोनों पक्षों ने अपने रिश्तों को फिर से बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। शनिवार को नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और शी की एक और बैठक हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति से कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता भारत-चीन संबंधों के विकास के लिए ‘‘आवश्यक’’ है। साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में ‘‘हो रही प्रगति’’ का भी स्वागत किया। रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है और कहा गया कि यह न सिर्फ एक अभियानगत सफलता थी, बल्कि एक रणनीतिक संदेश भी था।

Continue reading on the app

  Sports

250 का स्ट्राइक रेट... 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी, फिर भी सैमसन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, 23 साल का स्टार ले उड़ा अवॉर्ड

ind vs afg 2nd t20i player of the match: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक ठोका. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच वो नहीं बने, बल्कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को यह अवॉर्ड मिला. नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे, जिससे अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. Tue, 15 Sep 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

Amit Shah के 21 राज्यों में UCC के ऐलान पर सियासत गरमाई.. Asaduddin Owaisi ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T21:43:30+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Jordan | IRGC | Trump | Hormuz | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T21:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers