Responsive Scrollable Menu

BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, आज PM मोदी के साथ होगी अहम बैठक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार देर रात BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे। दरअसल रात करीब 3 बजे उनका विमान नई दिल्ली पहुंचा जहां विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका काफिला मौर्या शेरटन होटल के लिए रवाना हुआ। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के बाहर आयोजित किसी BRICS समिट में पुतिन की यह पहली व्यक्तिगत भागीदारी है।

दरअसल उनकी यात्रा को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है क्योंकि BRICS कार्यक्रम से पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक तय है।

मोदी-पुतिन बैठक में रक्षा सौदों पर रहेगी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की बैठक में कई रक्षा परियोजनाओं पर बातचीत हो सकती है। इनमें Su-57 फाइटर जेट, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की बाकी खेप और SU-30MKI लड़ाकू विमानों के अपग्रेड जैसे मुद्दे शामिल हैं। रूस पहले ही भारत को Su-57 फाइटर जेट की बिक्री के साथ भारत में उत्पादन और तकनीक साझा करने की पेशकश कर चुका है। भारत चाहता है कि इस सहयोग से भविष्य में स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाने में भी तकनीकी मदद मिल सके। इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल के नए और हल्के संस्करण ब्रह्मोस-NG पर भी चर्चा हो सकती है। यह मिसाइल मौजूदा ब्रह्मोस से हल्की होगी और इसे तेजस जैसे लड़ाकू विमानों से भी दागा जा सकेगा।

BRICS समिट से पहले व्यापार पर भी फोकस

वहीं पुतिन के भारत पहुंचने से पहले उनके काफिले की बख्तरबंद Aurus Senat लिमोजिन और अन्य सुरक्षा वाहन तीन रूसी ट्रांसपोर्ट विमानों से भारत लाए गए। उनके साथ आया IL-96-300PU विमान रूस का विशेष राष्ट्रपति विमान है जिसे चलता-फिरता कमांड सेंटर माना जाता है। रूस की एफएसओ सुरक्षा एजेंसी पुतिन की अंदरूनी सुरक्षा संभाल रही है, जबकि बाहरी सुरक्षा भारतीय एजेंसियों के जिम्मे है। उनके भोजन की अलग सुरक्षा जांच की व्यवस्था भी की गई है और रूस अपने रसोइयों का इस्तेमाल करेगा।

Continue reading on the app

पीएम मोदी वर्ल्ड लीडर्स के साथ करेंगे डिनर:मेन्यू में यूपी के गलौटी कबाब, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी शामिल

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS लीडर्स समिट होगा। यह आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा। कल पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग समेत कई वर्ल्ड लीडर्स को होस्ट करेंगे। डिनर के मेन्यू में यूपी के गलौटी कबाब, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी शामिल हैं। वहीं, लग्ज़री होटलों में मेहमानों के स्वागत की तैयारी कई हफ्तों से चल रही है। इसमें क्षेत्रीय भारतीय खान-पान, खास मेन्यू, पारंपरिक उपहार और कस्टमाइज्ड व्यक्तिगत सुविधाएं शामिल हैं। ITC मौर्या में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ताज पैलेस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठहरने की उम्मीद है। वहीं, UAE के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल द लीला पैलेस और मिस्र का प्रतिनिधिमंडल शेरेटन नई दिल्ली में ठहरेगा। समिट से होटलों में मांग बढ़ी समिट के बीच राजधानी के लग्जरी होटलों में कमरों की मांग तेजी से बढ़ी है। कई प्रमुख होटलों में समिट की तारीखों के आसपास कमरे बहुत कम बचे हैं या उपलब्ध नहीं हैं। प्रतिनिधिमंडलों, सुरक्षा कर्मियों, मीडिया और दूसरे अधिकारियों की मांग के कारण कमरों के किराए में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। समिट के दौरान द ललित के 460 कमरों में करीब 90% कमरे भरे होंगे। होटल का औसत दैनिक किराया सामान्य से 30 से 40% ज्यादा रहेगा। द लीला पैलेस के मेन्यू में दाल मखनी, बिरयानी, दिल्ली स्टाइल चाट और भारतीय फलों के साथ सत्तू, बाजरा व रागी डोसा जैसे मिलेट व्यंजन शामिल हैं। यहाँ मिलेट्स कुकीज, ग्रेनोला बार और खास गुलाब, केसर व इलायची से बना खाने योग्य कमल भी परोसा जा रहा है। द ललित और ताज महल होटल में भी खास मेन्यू ताज महल होटल ने देश भर के मशहूर स्नैक्स पेश कर रहा है। इसमें कश्मीर के मसालेदार अखरोट, पुरानी दिल्ली का मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौड़ी, बंगाल की कूचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू शामिल हैं। द ललित में गलौटी कबाब, तंदूरी रोटियां और दक्षिण भारतीय डोसा व अप्पम के साथ बाजरा-ज्वार के मिलेट व्यंजन मिल रहे हैं। यहां मिलेट्स कुकीज, ग्रेनोला बार और खास गुलाब, केसर व इलायची से बना खाने योग्य कमल भी परोसा जा रहा है। डिनर डिप्लोमेसी के की अहमियत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे बड़े आयोजनों में 'डिनर डिप्लोमेसी' का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना। एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है। कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है। भारत मंडपम में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टॉल ब्रिक्स सम्मेलन में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश भर के 70 अनोखे कला और हथकरघा उत्पाद दिखाए गए हैं। यह प्रदर्शनी 770 जिलों के 1,200 से अधिक अनोखे उत्पादों को दुनिया के सामने लाने की मुहिम का हिस्सा है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कार डिप्लोमेसी, मोदी-पुतिन फिर कार में बैठे:12 दिनों में दूसरी बार; 2014 से मोदी 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ गाड़ी में बैठ चुके दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद एक तस्वीर ने फिर ध्यान खींचा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी में मचाया गदर, अब इंग्लैंड में 'डेब्यू' करेगा भारतीय तेज गेंदबाज, कहा- नई टीम के लिए खेलने की खुशी है

mukesh kumar county championship: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद मुकेश कुमार अब इंग्लैंड में अपना जलवा दिखाएंगे. भारतीय तेज गेंदबाज नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दो मुकाबले खेलेंगे. यह पहला मौका होगा, बिहार का यह तेज गेंदबाज विदेशी जमीन पर कोई घरेलू मैच खेलेगा. Tue, 15 Sep 2026 00:09:20 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : महायुद्ध की सबसे बड़ी खबरें! | Donald Trump Hormuz War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T22:30:38+00:00

Hindi News | ‘दुनिया को गुमराह कर रहा PAK!’ Masood Azhar को लेकर Ex-DGP SP Vaid का बड़ा खुलासा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T22:39:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers