Fact Check: पीएम मोदी ने एक झटके में गरीबी खत्म करने की नहीं कही बात, आधा-अधूरा है वीडियो
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कथित रूप से यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह एक झटके में गरीबी खत्म कर देंगे। इस वीडियो को पीएम मोदी का बयान मानकर कई सोशल […]
The post Fact Check: पीएम मोदी ने एक झटके में गरीबी खत्म करने की नहीं कही बात, आधा-अधूरा है वीडियो appeared first on Vishvas News.
रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:शाहरुख 1998 से हुंडई से जुड़े; विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन भी कार ब्रांड्स के फेस
नई दिल्ली में BMW इंडिया ने शुक्रवार को अपनी नई BMW 7 सीरीज रेंज लॉन्च की। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को BMW इंडिया का नया ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया गया। लॉन्च इवेंट में नई BMW 7 सीरीज रेंज से पर्दा रणवीर सिंह ने उठाया। इस मौके पर BMW की फ्लैगशिप 7 सीरीज और रणवीर सिंह की मौजूदगी एक साथ देखने को मिली। रणवीर सिंह ने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इस लॉन्च में हिस्सा लिया। BMW के मुताबिक, यह साझेदारी एक्सीलेंस, एम्बिशन और कुछ असाधारण करने की चाह को दर्शाती है। BMW की फ्लैगशिप सेडान पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। पूरी तरह इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल BMW i7 M70 भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। BMW i7 M70 अब तक की सबसे पावरफुल BMW 7 सीरीज होगी। इन कारों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। रणवीर इससे पहले स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड फेस थे रणवीर इससे पहले स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड फेस थे। फरवरी 2025 में स्कोडा ने उन्हें अपना पहला ‘ब्रांड सुपरस्टार’ घोषित किया था। कंपनी ने रणवीर को अपनी नई ब्रांड स्ट्रेटेजी और कायलाक SUV के प्रमोशनल कैंपेन में शामिल किया था। हालांकि रणवीर का कार कंपनियों से जुड़ाव सिर्फ स्कोडा तक सीमित नहीं रहा है। वह पहले मारुति सुजुकी नेक्सा के भी ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। 2014 में उन्हें नेक्सा रेंज का चेहरा बनाया गया था। खास बात यह है कि रणवीर खुद भी महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में फेरारी 296 जीटीबी, जीएमसी हमर ईवी 3एक्स, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 जैसी गाड़ियां शामिल हैं। रणवीर कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं रणवीर सिंह ने ऑटोमोबाइल के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, खाने-पीने की चीजों, पर्सनल केयर और फैशन समेत कई क्षेत्रों के बड़े ब्रांड्स के लिए टीवी विज्ञापन किए हैं। टेक्नोलॉजी और मनोरंजन की बात करें तो रणवीर डिश टीवी और फास्ट्रैक स्मार्ट के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। खाने-पीने के ब्रांड्स में रणवीर ने चिंग्स सीक्रेट, बिंगो! और थम्स अप के लिए विज्ञापन किए हैं। पर्सनल केयर और लाइफस्टाइल में वह ड्यूरेक्स, कोलगेट मैक्सफ्रेश, फ्लाइट और मान्यवर के विज्ञापनों में नजर आए हैं। इसके अलावा रणवीर वीवो, मिंत्रा और मेकमायट्रिप जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों का भी हिस्सा रहे हैं। यह बॉलीवुड सितारे भी कार कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं शाहरुख खान: शाहरुख खान लंबे समय से हुंडई मोटर इंडिया का चेहरा हैं। हुंडई के साथ उनकी साझेदारी 1998 में सैंट्रो के विज्ञापन से शुरू हुई थी। इसके बाद वह कंपनी के कई प्रचार अभियानों में नजर आए हैं। विक्की कौशल: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल टाटा मोटर्स के पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर हैं। वह टाटा कर्व के प्रचार अभियान में भी नजर आ चुके हैं। कार्तिक आर्यन: कार्तिक आर्यन को मारुति सुजुकी की ब्रेजा के प्रचार अभियान से जोड़ा गया है। वह कंपनी के ‘मोर पावर टू योर प्ले’ अभियान का हिस्सा रहे हैं। रणबीर कपूर: रणबीर कपूर लंबे समय से रेनॉल्ट इंडिया से जुड़े रहे हैं। वह कंपनी की कई कारों के प्रचार अभियानों में नजर आ चुके हैं। आयुष्मान खुराना- आयुष्मान खुराना को टोयोटा इंडिया के साथ ब्रांड पार्टनर के तौर पर जोड़ा गया है। वह कंपनी के प्रचार अभियानों का हिस्सा रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Vishvasnews











