Responsive Scrollable Menu

Rohit Chandel: रोहित चन्देल को POCSO केस में मिली जमानत, करीब 2 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चन्देल को POCSO केस में कोर्ट से राहत मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को उनकी जमानत मंजूर कर दी गई। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद एक्टर के जल्द जेल से बाहर आने की उम्मीद है। Rohit करीब दो महीने से हिरासत में थे।

नाबालिग को-एक्ट्रेस की शिकायत पर केस
रोहित के खिलाफ जुलाई 2026 में एक नाबालिग को-एक्ट्रेस की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में एक्टर पर कथित तौर पर परेशान करने और पीछा करने जैसे आरोप लगाए गए थे। इसके बाद घाटकोपर पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद रोहित की तरफ से जमानत के लिए कोशिश की गई, लेकिन शुरुआती याचिकाओं पर उन्हें राहत नहीं मिली। अब सितंबर में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके परिवार और करीबियों को राहत मिली है।

रिकॉर्ड में गलतियों का उठा था मुद्दा
इस केस में रोहित चन्देल की लीगल टीम ने पुलिस और मेडिकल दस्तावेजों में दर्ज कुछ जानकारियों पर सवाल उठाए थे। वकीलों का कहना था कि आधिकारिक रिकॉर्ड में एक्टर की कुछ जानकारी गलत दर्ज की गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस रिकॉर्ड में उनका पेशा एक्टर की जगह बिजनेसमैन लिखा गया था। वहीं, चार्जशीट में उनके धर्म की जानकारी भी गलत होने की बात सामने आई थी। मेडिकल रिकॉर्ड में उनकी वैवाहिक स्थिति शादीशुदा दर्ज थी, जबकि रोहित ने खुद को अविवाहित बताया था। रोहित के वकील ने दलील दी थी कि सरकारी दस्तावेजों में हुई इन गलतियों का असर उनके केस पर नहीं पड़ना चाहिए।

पहले दो बार नहीं मिली थी राहत
रोहित चन्देल की शुरुआती जमानत याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद उनकी दूसरी जमानत याचिका भी 22 जुलाई को खारिज कर दी गई थी। इस दौरान नाबालिग शिकायतकर्ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। अब करीब दो महीने बाद कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रोहित चन्देल की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

कौन हैं रोहित चन्देल?
रोहित महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहादा से हैं। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने साइंस की पढ़ाई की और क्रिकेट भी खेला। इसके बाद वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए। रोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें काम पाने के लिए करीब 90 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें पहला कमर्शियल मिला और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाने लगे।

यह भी पढ़े- तारा सुतारिया के साथ पैपराजी ने की हद पार? एक्ट्रेस ने करीब आए कैमरे को हटाया; वीडियो वायरल

Continue reading on the app

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा की प्रेग्नेंसी थी सरप्राइज, बोलीं- बच्चों को लेकर Raj संग पहले ही ले लिया था बड़ा फैसला!

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर बेबी बंप से लेकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां शेयर कर रही हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी उनके और राज निदिमोरू के लिए पूरी तरह अचानक आई खुशखबरी थी।

बच्चे को लेकर कोई दबाव नहीं था

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सामंथा ने बताया कि प्रेग्नेंट होने से पहले वह और राज इस बात को लेकर पूरी तरह सहज थे कि उनके बच्चे हों या न हों। एक्ट्रेस के मुताबिक, दोनों इस बात को स्वीकार कर चुके थे कि अगर उन्हें बच्चा नहीं होता, तब भी वे ठीक रहते। उन्होंने कहा, “राज  और मैं दोनों इस बात के लिए तैयार थे कि शायद हमारे बच्चे न हों या शायद हों। मैं दोनों ही चीजों के लिए ठीक थी और वह भी। इसलिए यह हमारे लिए एक सरप्राइज है।”

गाने की शूटिंग के दिन मिली खुशखबरी
सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह खबर गाने की शूटिंग के पहले दिन मिली थी। उस समय उन्हें थोड़ी तबीयत खराब लग रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गाने के डांस स्टेप्स करने थे। सामंथा ने बताया कि उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव आने वाला है।

अब वह इस नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें पता है कि बच्चे के आने के बाद पूरी जिंदगी बदल जाती है और वह इस बदलाव के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं प्रेग्नेंसी जर्नी
सामंथा ने जून में अपनी फिल्म मा इंटी बंगाराम की रिलीज के एक दिन बाद प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर इस खास दौर से जुड़े कई पल शेयर कर रही हैं। कभी वह बेबी बंप की तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो कभी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले बदलावों के बारे में फैंस से बात करती हैं।

वजन बढ़ने पर भी की बात

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इंस्टाग्राम के Ask Me Anything सेशन में सामंथा ने प्रेग्नेंसी के दौरान हो रहे बदलावों को लेकर भी बात की। एक फैन ने वजन बढ़ने का जिक्र किया तो एक्ट्रेस ने बताया कि उनका वजन अब तक 11 किलो बढ़ चुका है। वहीं, एक महिला ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम और नींद लेने की सलाह दी। इस पर प्रेग्नेंट सामंथा ने भी इस नए फेज को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।

यह भी पढ़े- बिपाशा बसु के न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में मिले 'कीड़े'! वीडियो शेयर कर FDA अधिकारी से की शिकायत

Continue reading on the app

  Sports

Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता?

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर, कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई खत्म कर ली है. जानिए कौन हैं आकृति और क्या थी सगाई टूटने की वजह.

The post Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता? appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 18 Sep 2026 00:20:00

  Videos
See all

LIVE : Middle East Conflict जंग में बेकाबू हुआ Houthi? | Mecca Under Attack | Houthis | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:36:31+00:00

Vikasnagar में बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिरा, VIDEO वायरल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers