Kareena Kapoor Photos: पेस्टल साड़ी में करीना कपूर का किलर अंदाज, डायमंड ज्वेलरी और ग्लॉसी मेकअप ने खूबसूरती में लगाए चार चांद
Kareena Kapoor Photos: बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान अपने ग्लैमर अंदाज के लिए खूब पसंद की जाती हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रमोशनल इवेंट में करीना के लेटेस्ट लुक ने फैंस को घायल कर दिया। पेस्टल शेड की खूबसूरत साड़ी पहनकर जब करीना स्टेज पर उतरीं तो लोगों की निगाहें उनपर थम गईं। देखिए उनकी लेटेस्ट तस्वीरें...
पेस्टल रंगों की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
करीना की साड़ी में सॉफ्ट पिंक, पाउडर ब्लू, मिंट ग्रीन और हल्के पीले रंग का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला। हल्के और शीयर फैब्रिक ने उनके पूरे लुक को फ्लोइंग इफेक्ट दिया।
साड़ी को करीना ने बेहद सहज अंदाज में ड्रेप किया। उनके आउटफिट की खासियत यह रही कि इसमें ग्लैमर के साथ-साथ सादगी भी बरकरार रही। यही वजह है कि उनका यह लुक ट्रेडिशनल होने के बावजूद काफी कंटेम्पररी नजर आया।
डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई चमक
करीना ने अपने लुक को निखारने के लिए लेयर्ड डायमंड नेकलेस और स्टेटमेंट ईयररिंग्स का चुनाव किया। चमकदार ज्वेलरी ने पेस्टल साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा दिया, लेकिन लुक को ओवरडू नहीं किया।
अभिनेत्री ने कुछ रिंग्स भी पहनीं, जिससे उनका एक्सेसरीज गेम पूरा हुआ। कुल मिलाकर ज्वेलरी और साड़ी का कॉम्बिनेशन बेहद बैलेंस्ड नजर आया।
ग्लोइंग मेकअप ने पूरा किया लुक
करीना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने इस बार भी अपने सिग्नेचर सॉफ्ट और नेचुरल अंदाज को चुना। चेहरे पर फ्रेश बेस के साथ हल्का ब्लश लगाया गया था, जबकि आंखों को बेहद सूक्ष्म तरीके से डिफाइन किया गया।
न्यूड-म्यूट लिप शेड ने उनके मेकअप को सटल रखा। उनका पूरा ब्यूटी लुक ऐसा था, जो साड़ी की नाजुक पेस्टल टोन के साथ आसानी से मेल खा रहा था।
खुले बालों में दिखा एलिगेंट अंदाज
हेयरस्टाइल के लिए करीना ने अपने लंबे बालों को खुला रखा। हल्की और सॉफ्ट वेव्स में सेट किए गए बालों ने उनके पूरे लुक को एक रिलैक्स्ड और एफर्टलेस फील दी।
साड़ी की फ्लोइंग ड्रेपिंग और खुले वेवी बालों का कॉम्बिनेशन करीना के लुक को और आकर्षक बना रहा था।
प्रमोशन में साथ नजर आए पृथ्वीराज और मेघना गुलजार
इस प्रमोशनल इवेंट में करीना कपूर खान के साथ उनके को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी मौजूद थीं। दिग्गज गीतकार गुलजार भी इस मौके पर नजर आए। वह मेघना गुलजार के पिता हैं।
18 सितंबर को रिलीज होगी ‘दायरा’
करीना कपूर खान की फिल्म दायरा 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के बीच करीना के फैशन लुक्स भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
'क्या पाकिस्तान या बांग्लादेश में है गुजरात?': पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहे 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड पर बोले परेश रावल
72nd National Film Awards: इस साल 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा। ये पहली बार है जब ये प्रतिष्ठित समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है। कई लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए जिसपर अब अभिनेता परेश रावल ने अपनी राय रखी है। उन्होंने समारोह के गुजरात में होने का समर्थन करते हुए कहा कि देश के बड़े आयोजनों को अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाना चाहिए।
‘गुजरात भारत का ही हिस्सा है’
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान परेश रावल ने कहा कि गुजरात में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किए जाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? यह हमारे ही देश का हिस्सा है। यह कार्यक्रम गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? गुजरात में भी कार्यक्रम होने चाहिए... मेरा कहना है कि ऐसे कार्यक्रम हर राज्य में होने चाहिए। इसमें कोई बुराई नहीं है।"
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On the controversy surrounding the hosting of the 72nd National Film Awards ceremony in Gujarat, actor Paresh Rawal says, "Is Gujarat in Bangladesh or Pakistan? It is also a part of our own country. Why shouldn't this event be held in Gujarat?… pic.twitter.com/mqvuXzeZ6v
— ANI (@ANI) September 11, 2026
पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा समारोह
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन इस बार गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में किया जाएगा। अब तक यह प्रतिष्ठित समारोह लंबे समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होता रहा है। इस साल समारोह 22 सितंबर को प्रस्तावित है।
केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित करने की पहल की है। मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कार समारोह को दिल्ली से बाहर ले जाने का उद्देश्य देश की विविध सांस्कृतिक और सिनेमाई विरासत को व्यापक मंच देना है। गुजरात में होने वाला इस साल का समारोह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी दर्शाएगा।
कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' में उनके अभिनय के लिए यह सम्मान दिया गया है।
वहीं, 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है। यामी गौतम को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलेगा।
रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार
अभिनेता रणदीप हुड्डा को स्वातंत्र्य वीर सावरकर के निर्देशन के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा भंगार को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री चुना गया है। कई चर्चित फिल्मों को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिले हैं, जिनमें कल्कि 2898 एडी, अमरन, पुष्पा: द रूल पार्ट-02, भूल भुलैया 3 और स्त्री 2 शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









