Responsive Scrollable Menu

Chef Special Recipe: बटर चिकन में डाल दिया आम! संजीव कपूर की ये रेसिपी देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

बटर चिकन और आम, दोनों का नाम सुनते ही खाने के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी आम के स्वाद वाला बटर चिकन खाया है? मशहूर शेफ संजीव कपूर ने बटर चिकन को एक नया अंदाज देते हुए इसमें पके हुए अल्फांसो आम का स्वाद मिलाया है। इसे मैंगो बटर चिकन कहा जा सकता है।

इस खास व्यंजन में चिकन, मलाईदार ग्रेवी और मसालों के साथ आम की हल्की मिठास मिलती है। आम का स्वाद इसे सामान्य बटर चिकन से अलग बनाता है और खाने में एक नया अनुभव देता है।

मैंगो बटर चिकन बनाने के लिए क्या चाहिए?

चार लोगों के लिए यह व्यंजन बनाने में करीब एक घंटे का समय लगेगा। इसके लिए 8 टुकड़े रेशमी चिकन टिक्का और 2 बड़े पके हुए अल्फांसो आम चाहिए।

ग्रेवी बनाने के लिए मक्खन, तेल, हरी इलायची, जावित्री, काली मिर्च, शाही जीरा, तेजपत्ता, लहसुन, अदरक, प्याज, धनिया की डंठल और टमाटर लें। इसके साथ काजू, मगज, हल्दी, पीली मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी, ताजी क्रीम और पुदीना भी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: न मशीन चाहिए, न महंगे सामान! कुकर में ऐसे बनाएं Restaurant Style Himalayan Thukpa

सबसे पहले तैयार करें मसालेदार ग्रेवी

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें हरी इलायची, जावित्री, काली मिर्च, शाही जीरा और तेजपत्ता डालकर भूनें। मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें लहसुन, अदरक, प्याज, धनिया की डंठल और कटे हुए टमाटर डाल दें।

अब नमक, हल्दी, पीली मिर्च, काजू और मगज डालकर करीब 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। इसके बाद 2 कप पानी डालें और कड़ाही को ढककर करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं। जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे बारीक पीसकर मुलायम ग्रेवी तैयार कर लें।

आम देगा बटर चिकन को खास स्वाद

अब दोनों अल्फांसो आमों को छीलकर उनकी गुठली निकाल लें। कुछ आम के टुकड़े बाद में सजाने के लिए अलग रख दें। बाकी आम को पीसकर गाढ़ा गूदा तैयार कर लें। इसके बाद कड़ाही में तैयार टमाटर की ग्रेवी डालें। इसमें 3 चम्मच मक्खन, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें आम का गूदा डालें और ग्रेवी को अच्छी तरह पकने दें।

यही इस व्यंजन का सबसे खास हिस्सा है। आम ग्रेवी में हल्की मिठास और अपनी खास खुशबू जोड़ता है, जिससे बटर चिकन का स्वाद बिल्कुल अलग हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह के Breakfast टेंशन को कहें बाय: Bread से 5 मिनट में बनाएं 3 स्वादिष्ट Dishes

चिकन और क्रीम से बढ़ेगा स्वाद

अब तैयार ग्रेवी में रेशमी चिकन टिक्का डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें ताजी क्रीम और बचा हुआ मक्खन डालें और कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें कि इसे बहुत तेज आंच पर न पकाएं। आखिर में ऊपर से थोड़ी क्रीम डालें और कसूरी मेथी छिड़कें। आम के बचे हुए टुकड़ों और ताजे पुदीने से सजाएं।

नान के साथ परोसें गरमा-गरम मैंगो बटर चिकन

संजीव कपूर की यह खास रेसिपी उन लोगों को जरूर पसंद आ सकती है, जो बटर चिकन में कुछ नया और अलग स्वाद आजमाना चाहते हैं। आम की हल्की मिठास, मक्खन और क्रीम की मलाई और मसालों का स्वाद मिलकर इस व्यंजन को खास बना देते हैं।

गरमा-गरम मैंगो बटर चिकन को नान के साथ परोसें। अगर आपको आम और मसालेदार खाने का स्वाद पसंद है, तो आम के मौसम में बटर चिकन का यह नया अंदाज जरूर आजमाया जा सकता है।

Continue reading on the app

Aadhaar Card Photo Update: क्या ऐप से बदल सकती है फोटो? जानिए UIDAI का सही Process

आधार कार्ड सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। समय-समय पर हम सभी आधार कार्ड में कुछ न कुछ बदलाव करवाते रहते हैं। कोई नाम चेंज करवाता है, तो कुछ एड्रेस में बदलावा करवाते हैं या फिर जन्मतिथि में सुधार करवाते हैं। 
हालांकि, आधार कार्ड की फोटो चेंज करवाना बेहद जरुरी माना जाता है। लोग आधार कार्ड की पुरानी फोटो बदलवाते हैं, लेकिन आप आधार की फोटो को कैसे बदलवा सकते हैं? चलिए आपको बताते हैं आधार की फोटो बदलवाने का तरीका क्या है?....

क्या एप से अपडेट करवा सकते हैं आधार की फोटो?
 - बिल्कुल नहीं, आधार की एप से आप आधार की फोटो अपडेट नहीं करा सकते हैं।

 - असल में यूआईडीएआई द्वारा आधार की नई एप में इस प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी है।

 - वहीं, पुरानी एप में भी फोटो अपडेट करने का फीचर नहीं दिया गया था।

एप से क्यों अपडेट नहीं कर सकते आधार की फोटो?
 - असल में फोटो बदलवाने के लिए बायोमेट्रिक होना बेहद जरुरी है यानी फिंगरप्रिंट, आईरिस आदि और ये सब आधार सेंटर पर ही होता है।

 - इसके अलावा, सबसे बड़ा कारण है धोखाधड़ी से बचना।

 - पहचान की सुरक्षा सुनिश्चिच करने के लिए आधार के एप पर फोटो बदलने की सुविधा दी नहीं गई है।

कैसे बदलवाएं आधार की फोटो?

 स्टेप 1
 - इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट लेना काफी जरुरी है।

 - अब  यूआईडीएआई की इस ऑफिशियल वेबसाइट bookappointment.uidai.gov.in से या एप से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

 - फिर आपको अपॉइंटमेंट वाली तारीख और समय पर आधार सेवा केंद्र जाना होगा।

स्टेप 2
 - अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर टोकन नंबर लें और आधार दिखाकर अपना सत्यापन करवाएं।

 - फिर अपनी बारी आने पर जाएं, यहां पर आपके बायोमैट्रिक लिए जाते हैं और फिर आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी।

 - इसके बाद फीस लेकर आपकी नई फोटो अपडेट हो जाएगी, जो कुछ दिनों आधार पर आ जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

12000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले इस एथलीट का डोनाल्ड ट्रंप की बहू से अफेयर, दुनिया की नजरों से छिपाए नहीं छिपा इश्क

गोल्फ को हमेशा से एक महंगा खेल माना जाता है. यही कारण है कि ये खेल आम लोगों के पहुंच दूर है, लेकिन इसके बावजूद इस खेल में कुछ ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपना झंडा बुलंद किया. ऐसे ही एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स हैं. वैसे तो इनकी पहचान एक गोल्फर की रही है, लेकिन आइए जानतें हैं उनकी पर्सनल लाइफ जुड़ी कुछ ऐसी बातें तो जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. Thu, 17 Sep 2026 14:58:34 +0530

  Videos
See all

Iran America War : खाड़ी में जंग, तेल के दाम आसमान छुएंगे | Shorts | Oil Prices | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T10:03:47+00:00

Aaj Ki Taaza Khabar : Disha Salian Case | PM Modi | UCC |Amit Shah | New UPI Payment Rule | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers