Responsive Scrollable Menu

Tech Tips: क्या आप Smart TV का सही इस्तेमाल कर रहे हैं? इन शानदार फीचर्स के बारे में शायद नहीं जानते होंगे

आज के दौर में स्मार्ट टीवी घर के मनोरंजन का अहम हिस्सा बन चुका है। Netflix, YouTube, Prime Video और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखने के लिए इसका खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन स्मार्ट टीवी की क्षमता केवल फिल्में और वेब सीरीज चलाने तक सीमित नहीं है। इसकी कुछ सेटिंग्स और फीचर्स रोजमर्रा के काम को आसान बनाने के साथ टीवी को एक मल्टीफंक्शनल डिवाइस में बदल सकते हैं।

1. स्क्रीन मिररिंग से बड़ी स्क्रीन का फायदा

स्मार्टफोन या लैपटॉप की स्क्रीन को टीवी पर मिरर करके आप प्रेजेंटेशन, फोटो और वीडियो बड़े डिस्प्ले पर देख सकते हैं। ऑफिस मीटिंग, कॉलेज प्रोजेक्ट या घर में फोटो दिखाने के लिए प्रोजेक्टर की जरूरत भी कम हो सकती है। कुछ टीवी में फोन को कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल करके गेमिंग का मजा लेने का विकल्प भी मिलता है।

2. वॉयस असिस्टेंट को बनाएं अपना डिजिटल हेल्पर

रिमोट से केवल चैनल बदलने के बजाय वॉयस कमांड का इस्तेमाल करें। आप मौसम, समाचार या किसी खास कंटेंट की जानकारी मांग सकते हैं। सपोर्ट मिलने पर टीवी से अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप्स में कंटेंट सर्च करना भी आसान हो जाता है। स्मार्ट होम डिवाइस जुड़े होने पर लाइट, एसी या अन्य उपकरणों को भी वॉयस कमांड से नियंत्रित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अब WhatsApp होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित! टू-स्टेप वेरिफिकेशन में होने जा रहा बड़ा बदलाव

3. पिक्चर और साउंड सेटिंग्स पर दें ध्यान

बेहतर विजुअल अनुभव के लिए टीवी में उपलब्ध पिक्चर मोड को जरूरत के मुताबिक बदलें। समर्थित मॉडल में AI अपस्केलिंग कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को ज्यादा स्पष्ट दिखाने में मदद कर सकती है। वहीं, Dolby Atmos या DTS:X जैसे ऑडियो फॉर्मेट और compatible soundbar का सही कॉन्फिगरेशन मूवी देखने के अनुभव को ज्यादा सिनेमैटिक बना सकता है।

4. USB पोर्ट का करें स्मार्ट इस्तेमाल

टीवी का USB पोर्ट सिर्फ पेन ड्राइव लगाने के लिए नहीं होता। इसमें एक्सटर्नल स्टोरेज जोड़कर ऑफलाइन फिल्में, गाने और तस्वीरें चलाई जा सकती हैं। कुछ मॉडल USB ड्राइव पर लाइव टीवी रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देते हैं। अपनी पसंदीदा तस्वीरों का स्लाइडशो चलाकर टीवी को डिजिटल फोटो फ्रेम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. टीवी को बनाएं वर्क और फिटनेस स्क्रीन

स्मार्ट टीवी का वेब ब्राउजर न्यूज पढ़ने, रेसिपी देखने या जानकारी खोजने के काम आ सकता है। Bluetooth कीबोर्ड और माउस सपोर्ट करने वाले मॉडल में कुछ productivity apps का इस्तेमाल बड़े स्क्रीन पर किया जा सकता है। वहीं, YouTube और फिटनेस ऐप्स के जरिए घर पर एक्सरसाइज करते समय बड़े डिस्प्ले का फायदा मिलता है।

6. Cloud Gaming से बिना कंसोल खेलें गेम

Cloud Gaming सपोर्ट करने वाले टीवी में compatible services के जरिए बिना महंगा गेमिंग कंसोल खरीदे गेम खेलने का विकल्प मिल सकता है। इसके लिए आमतौर पर तेज और स्थिर इंटरनेट तथा compatible controller की जरूरत होती है। यह सुविधा गेमिंग पसंद करने वालों के लिए टीवी को और उपयोगी बना देती है।

7. Smart Home का बन सकता है कंट्रोल सेंटर

कुछ स्मार्ट टीवी स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट होकर एक केंद्रीय डैशबोर्ड की तरह काम कर सकते हैं। सपोर्ट के अनुसार आप स्मार्ट लाइट, थर्मोस्टेट, डोरबेल या सिक्योरिटी कैमरे की जानकारी टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं। बेहतर 4K स्ट्रीमिंग के लिए कमजोर Wi-Fi की स्थिति में Ethernet कनेक्शन भी उपयोगी हो सकता है।

टीवी की स्पीड भी रखें बरकरार

स्मार्ट टीवी में लगातार इस्तेमाल के बाद अनावश्यक ऐप्स और कैश जमा हो सकते हैं। इसलिए जरूरत न होने वाले ऐप्स हटाएं, उपलब्ध होने पर कैश क्लियर करें और टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें। हालांकि सभी फीचर्स हर स्मार्ट टीवी में उपलब्ध नहीं होते, इसलिए अपने मॉडल की सेटिंग्स और सपोर्टेड फीचर्स जरूर जांच लें।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं खास भोग, घर पर इस तरह बनाएं Motichoor Modak

गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बप्पा को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है। यदि आप इस बार श्री गणेश को कुछ खास और अनोखा अर्पित करने जा रहे हैं, तो 'मोतीचूर मोदक' की यह बेहतरीन रेसिपी बनाएं। मोतीचूर के लड्डू और मोदक के कॉम्बिशेन से बनीं पारंपरिक मिठाई बेहद स्वादिष्ट और रसीली होती है।

इसे बनाना भी काफी आसान है और घर के सदस्यों को भी यह काफी पंसद आएंगे। आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप मोतीचूर मोदक बना सकते हैं।

बेसन का घोल तैयार करना

इसके लिए आप एक बड़े बाउल में बेसन को अच्छी तरह छान लें। ताकि उसमें कोई गुठली न रहे। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक पतला और स्मूथ पेस्ट तैयार करें। घोल की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए, जो झारे से आसानी से गिर सके। इसके बाद इसमें चुटकी भर ऑरेंज या केसरी फूड कलर डाल सकते हैं और फिर इसे अच्छे से फेंटकर मिलाएं।

बारीक मोतीचूर बूंदी तलना

अब आप एक कड़ाही में पर्याप्त मात्रा में घी या तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। फिर इसमें बारीक छेद वाला झारा या बूंदी मेकर लें। अब आप तैयार किए बेसन के घोल को झारे पर डालें, जिससे छोटी-छोटी मोती जैसी बूंदियां गर्म तेल में गिरेंगी। फिर बूंदी को धीमी से मध्यम आंच पर कुछ समय के लिए कुरकुरा होने तक तलें और फिर एक छलनी की मदद से तेल से बाहर निकाल लें।

इलायची वाली चाशनी बनाना

इसके बाद चाशनी के लिए एक अलग पैन या कड़ाही में पानी और चीनी डालकर उबलने के लिए रख दें। जब चीनी अच्छे से घुल जाए, तो इसमें थोड़ा-सा इलायची पाउडर मिला दें। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक यह हल्की चिपचिपी न हो जाए।

बूंदी को चाशनी में पकाना और रेस्ट देना

अब तैयार की गई कुरकुरी बूंदी को उबलती हुई चाशनी में डाल दें और चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें। फिर गैस को बंद कर दें या बिल्कुल धीमा कर दें, अब पैन को ढक्कन से ढक्कर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बूंदी चाशनी को पूरी तरह से सोख लेगी और नरम हो जाएगी।

मिक्सी में पीसना और मोदक का आकार देना

चाशनी सोखी हुई बूंदी थोड़ी ठंडी हो जाए, तो इसे एक ब्लेंडर या मिक्सी के जार में डालें। इसे हल्का-सा पीस लें, जिससे बूंदी आपस में अच्छी तरह बंधने योग्य और एकसार हो जाए। इसके बाद आप मोदक बनाने का सांचा लें। इसको पीसकर तैयार किए गए मिश्रण को सांचे के अंदर अच्छे से दबाकर भर लें। इसके बाद सांचे को खोलें, तैयार है मोतीचूर मोदक।

सजावट और सर्विंग

अब तैयार किए गए मोतीचूर मोदक को एक सुंदर प्लेट या सर्विंग डिश में रखें। इसे शाही लुक देने के लिए चांदी का वर्क लगाएं। टेस्टी, रसीले और आकर्षक मोतीचूर मोदक तैयार है, आप इनका भोग बप्पा को लगा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे भुवनेश्वर कुमार, BCCI ने 48 घंटे के भीतर कर दिया फैसला

Bhuvneshwar Kumar: अगर आप भी ये अरमान पाले बैठे थे कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से खेलेंगे तो अपने दिल पर पत्थर रखकर इस बात को मान लीजिए कि बीसीसीआई अपने दिग्गज स्विंग मास्टर के कमबैक को सिरे से खारिज कर चुकी है. Thu, 17 Sep 2026 10:27:55 +0530

  Videos
See all

PM Modi birthday : अहमदाबाद से दिल्ली तक....जलेगा 'आशीर्वाद का दीया' | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:40:58+00:00

PM Modi Birthday 2026 | मालिनी अवस्थी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई! Narendra Modi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers