VPVV Scam: 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में केरल को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार अरेस्ट
निवेश योजना के जरिए निवेशकों से कथित तौर पर 700 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले की जांच के तहत पुलिस ने ‘वीपीवीवी टेक्नो कंस्ट्रक्शन’ के केरलम समन्वयक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोल्लम जिले के परिपल्ली निवासी पी. प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, कंपनी ने अमेरिकी रक्षा विभाग से ठेके मिलने का दावा करते हुए देशभर के लोगों से निवेश जुटाया था। कंपनी का नाम उसके चेयरमैन, निदेशकों और समन्वयकों के नामों के शुरुआती अक्षरों से लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कुमार को ए. एम. मुनीर की शिकायत पर वर्कला में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
मुनीर ने कथित तौर पर इस योजना में 70 लाख रुपये गंवाए थे। वर्कला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुनीर ने रविवार शाम चेरथला के एक होटल में कुमार को देखा और पुलिस को सूचना देने से पहले उसे रोक लिया। चेरथला पुलिस ने कुमार को हिरासत में लिया और बाद में उसे वर्कला पुलिस की टीम को सौंप दिया।
आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में वीपीवीवी के चेयरमैन वेंकिट्टा वेंकिट, कंपनी के निदेशक एवं समन्वयक डॉ. साब, येलाथी पद्मराजा गोपाल और जी. एस. बीजू भी आरोपी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने हाल में इसी तरह के एक मामले में वेंकिट और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अमेरिकी रक्षा विभाग के ठेकों से जुड़े फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों का भरोसा जीता और कंपनी द्वारा देशभर में विभिन्न परियोजनाएं शुरू करने का वादा किया। कई राज्यों में जमीन खरीदी गई, लेकिन कोई परियोजना शुरू नहीं हुई। पुलिस जल्द ही आगे की जांच के लिए कुमार की हिरासत के लिए अदालत का रुख करेगी।
अधिकारियों ने बताया कि केरलम में वीपीवीवी के खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं और कुछ मामलों में आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है।
2 महीने में दोबारा चोटिल... IND vs AFG दूसरे T20I में किसे मिलेगा वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम इंडिया में मौका?
Varun Chakaravarthy Injury: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें पहले T20 मैच के दौरान चोट लगी थी. वरुण के बाहर होने की वजह से अब टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि दूसरे टी-20 में उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जाता है.
वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में किसे मिलेगा मौका?
भारतीय टीम के पास वरुण चक्रवर्ती के विकल्प के तौर पर रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिनर्स मौजूद हैं. हालांकि, टीम मैनेजमेंट रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर ज्यादा विचार कर सकता है. इसकी बड़ी वजह यह है कि बिश्नोई एक बेहतरीन लेग-स्पिनर हैं और T20 इंटरनेशनल में नंबर-1 गेंदबाज भी रह चुके हैं, जो उन्हें वरुण का सबसे सटीक रिप्लेसमेंट बनाता है.
Varun Chakaravarthy cleans up the stumps to join the wicket-taking party! ????
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
Afghanistan 58/5 after 11 overs ????
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND | @chakaravarthy29 pic.twitter.com/8oVtfF6XOh
सीरीज के पहले मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने बेहद किफायती गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 16 रन खर्च करके 1 विकेट चटकाया था. उनके सामने अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं लगा पाया था. ऐसे में वरुण के अचानक चोटिल होने के कारण अब टीम इंडिया को दूसरे मैच के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करना होगा.
????UPDATE: Varun Chakaravarthy has suffered a side strain. His availability for Asian Games will be decided based on assessment of his scans in Bengaluru. https://t.co/Bbcq1CoBAd
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
कैसा है रवि बिश्नोई का T20I रिकॉर्ड?
लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई का T20 इंटरनेशनल करियर अब तक काफी शानदार रहा है. साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने इंटरनेशनल सफर की शुरुआत करने वाले बिश्नोई ने अब तक 49 टी20 मैचों की 48 पारियों में 20.55 के प्रभावी औसत और 7.46 की इकॉनमी से कुल 67 विकेट चटकाए हैं. टी20 में आईसीसी नंबर-1 गेंदबाज रह चुके बिश्नोई ने भारत के लिए एक वनडे मुकाबला भी खेला है, जिसमें उन्हें एक विकेट मिला था. वह आखिरी बार इसी साल जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए थे. अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट वरुण चक्रवर्ती की जगह दूसरे T20 की प्लेइंग 11 में उन्हें शामिल करता है या नहीं.
फिर चोटिल हुए वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके मेडिकल एमआरआई (MRI) स्कैन में इस खिंचाव की पुष्टि हुई है. बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वरुण की एक बिल्कुल नई चोट है, जिसकी वजह से अब आगामी एशियन गेम्स में भी उनके खेलने को लेकर बड़ी सस्पेंस खड़ी हो गई है. अपनी रिकवरी के लिए वरुण चक्रवर्ती अब सीधे बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) जाएंगे. वहां डॉक्टरों की टीम उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स की गहन जांच करेगी, जिसके बाद ही एशियन गेम्स में उनके खेलने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा.
????Varun Chakaravarthy has been ruled out of the ongoing T20I series against Afghanistan.
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
Here's what we know about his situation so far... pic.twitter.com/F0Pyz6t9wM
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation





