Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi के MP दौरे से पहले सक्रिय हुई BJP, 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे नितिन नवीन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे को लेकर छात्रों के मुद्दों पर राज्य की सियासत में एक बार फिर टकराव के आसार बन गए हैं। राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ को संबोधित करने वाले हैं। इससे दो दिन पहले 17 सितंबर को नवीन का मध्यप्रदेश दौरा प्रस्तावित है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष के उज्जैन, मंदसौर या इंदौर में युवाओं के साथ बातचीत करने की उम्मीद है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक उनके विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नितिन नवीन की उज्जैन यात्रा 17 सितंबर को प्रस्तावित है।

इसे आज अंतिम रूप दिया जाएगा। उसके बाद, हम आपको उनके कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।’’ उन्होंने कहा कि नवीन का उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर जाने का कार्यक्रम है। खंडेलवाल ने कहा, ‘‘कार्यक्रम की योजना अंतिम चरण में है।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद, हम आप सभी के साथ विस्तृत कार्यक्रम साझा करेंगे।’’ राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि भाजपा ने शुरुआत में राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को हल्के में लिया था। वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य ने कहा, ‘‘अब जब इसकी गंभीरता को उन्होंने समझा है तब जाकर आनन-फानन में नवीन की मध्यप्रदेश दौरे की योजना बनायी जा रही है। मालवा, जिसमें इंदौर, उज्जैन, मंदसौर और अन्य जिले शामिल हैं, भाजपा का गढ़ रहा है।

यही कारण है कि कांग्रेस ने राहुल की यात्रा के लिए इस क्षेत्र को चुना है।’’ उन्होंने दावा किया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ‘फॉलोअर्स’ वाली दो प्रमुख हस्तियों के भी राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर से मालवा में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, जहां आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान हैं और देश भर के छात्र यहां पढ़ने आते हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को ‘छात्रों की गूंज’ को एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बताया था।

कांग्रेस ने शुरुआत में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम की तारीख 12 सितंबर से बदलकर 19 सितंबर कर दी गई। विपक्षी दल ने रीजनल पार्क के सामने करीब 12,000 वर्ग मीटर भूमि 17 सितंबर से 19 सितंबर तक तीन दिन के लिए अस्थायी लीज पर लेने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के पास 10.08 लाख रुपये जमा किए हैं। हालांकि, पार्टी को अभी तक इस कार्यक्रम के लिए अंतिम अनुमति नहीं मिली है।

‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस का विद्यार्थी-संवाद अभियान है जिसके जरिये राहुल गांधी प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में चार कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

Continue reading on the app

Delhi में 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए 266.26 करोड़ रुपये मंजूर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नीत सरकार राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में 266 करोड़ रुपये की लागत से 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण कराएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि शहरवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और राजधानी की पर्यटन छवि को मजबूत करने के लिए इन शौचालयों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम अगले एक साल में एक-एक हजार शौचालय ब्लॉक का निर्माण करेंगे।

सीएमओ ने बताया कि इनका निर्माण दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जाएगा और पहले चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद शेष 500 सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक दूसरे चरण में बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य को 14 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बयान में कहा गया है कि इस योजना के लिए सरकार की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने 266.26 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।

इसके मुताबिक, इन शौचालय ब्लॉक का निर्माण राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों, विरासत क्षेत्रों, बाजारों, प्रमुख मार्गों और पर्यटकों के आवागमन वाले क्षेत्रों में किया जाएगा। इनमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक के साथ दिव्यांगजनों सहित सभी लोगों के सुगम उपयोग के लिए रैंप की व्यवस्था होगी। बयान के अनुसार, प्रत्येक शौचालय ब्लॉक में रखरखावकर्ता कक्ष और चौकीदार के लिए भी स्थान होगा।

नागरिकों और पर्यटकों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक दुकान का प्रावधान किया गया है, जहां स्नैक्स, पेय पदार्थ और दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इसमें कहा गया है कि महिलाओं की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड के उचित निपटान के लिए भी मशीन की व्यवस्था होगी। बयान के मुताबिक, प्रस्तावित शौचालय ब्लॉक में सौर ऊर्जा, सीसीटीवी जैसी सुविधाएं भी होंगी।

नागरिकों और पर्यटकों को सूचना उपलब्ध कराने के लिए ‘आउटडोर-टाइप वीडियो वॉल डिस्प्ले बोर्ड’ लगाया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के सिंगलपुर गांव स्थित लेबर चौक पर नवनिर्मित आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी के लोगों को बेहतर और आधुनिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में दिल्ली में अगले एक वर्ष के भीतर 2,000 आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। गुप्ता ने बताया कि दिल्ली नगर निगम और पर्यटन विभाग 1,000-1,000 शौचालयों का निर्माण करेंगे और नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले 1,000 शौचालयों के लिए पूरा धन मुख्यमंत्री विकास कोष (सीएमडीएफ) से उपलब्ध कराया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? कुलदीप समेत रेस में 3 नाम

Varun Chakravarthy ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए उन तीन नामों के बारे में जानते हैं जो वरुण चक्रवर्ती के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में टीम में आने की रेस में शामिल हैं. Mon, 14 Sep 2026 22:59:32 +0530

  Videos
See all

Viral Video | पेज़ेशकियान के सामने हिंदू धर्मगुरु का सनातन संदेश! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T20:20:01+00:00

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में कब आएगी 24वीं किस्त? |PM Kisan 24th Installment | News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T20:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers