Responsive Scrollable Menu

नंबर प्लेट का अनोखा फर्जीवाड़ा, गाड़ी खड़ी थी दूसरी जगह और इंदौर में कट रहे थे चालान, ITMS की मदद से खुलासा

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात विभाग की आईटीएमएस प्रणाली ने नंबर प्लेट से जुड़े एक अनोखे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। मामला ऐसा है कि गाड़ी किसी और की थी, लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चालान किसी दूसरे वाहन मालिक के नाम पहुंच रहे थे। लगातार चालान पहुंचने के बाद पुलिस से शिकायत की गई।

बता दें कि जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जांच में सामने आया कि कोई दूसरा व्यक्ति उनकी गाड़ी का नंबर अपनी कार पर लगाकर शहर में घूम रहा था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक पॉइंट्स को अलर्ट किया और देवगुराड़िया से तीन इमली के बीच सघन चेकिंग की और आखिरकार पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी पकड़ ली।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंदौर में ITMS यानी इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से पुलिस ने नंबर प्लेट के एक ऐसे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है जिसमें सोनू परमार की एर्टिगा गाड़ी के नंबर पर बार-बार ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चालान पहुंच रहे थे। जिससे परेशान होकर सोनू ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी तो किसी और स्थान पर है फिर उनके नंबर पर चालान कैसे कट रहे हैं?

अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था गाड़ी

उन्होंने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति उनकी गाड़ी का नंबर फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने सभी ट्रैफिक पॉइंट्स को अलर्ट कर दिया। इसी दौरान देवगुराड़िया से तीन इमली के बीच चेकिंग में इसी नंबर की एक दूसरी गाड़ी पुलिस के हाथ लगी। गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान दिनेश कुशवाह के रूप में हुई, जो सोनकच्छ, देवास का रहने वाला और पेशे से ड्राइवर है। जिससें पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दिनेश अपनी गाड़ी पर अलग-अलग नंबर प्लेटों का इस्तेमाल कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, एक उसकी गाड़ी की असली नंबर प्लेट थी, दूसरी में असली नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस द्वारा गाड़ी रोकने के बाद वही पूछताछ में प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बैंक की किस्त नहीं चुका पाने के कारण अपनी गाड़ी बचाने और असली नंबर प्लेट छिपाने के लिए उसने यह तरीका अपनाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले में आगे की पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अन्य जानकारी भी जुटाने में लगी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

PM मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलन से विश्व रिकॉर्ड की तैयारी, CM डॉ. मोहन यादव ने परखी तैयारियां; 17 सितंबर को MP में बड़ा आयोजन

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। 17 सितंबर की शाम 7 बजे उज्जैन के महाकाल महालोक से लेकर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में दीप जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद महाकाल महालोक में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार को उन्होंने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि आयोजन में जनभागीदारी इतनी व्यापक हो कि मध्य प्रदेश दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकॉर्ड कायम कर सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ग्राम और नगर स्तर तक कार्यक्रमों की तैयारी करने और जिम्मेदारियां पहले से तय करने को कहा है। दीप प्रज्ज्वलन में सरकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों और विभिन्न संस्थाओं को भी शामिल करने की तैयारी है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है। यह उनके सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के उजास का प्रतीक है। उन्होंने अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

17 सितंबर से एक महीने चलेगा सेवा-संकल्प अभियान

दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा-संकल्प अभियान’ शुरू होगा। इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, जनकल्याण, सामाजिक भागीदारी और सेवा से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

पहले ही दिन प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। बैठक में रक्त संग्रह, परिवहन और उसके सुरक्षित संग्रहण की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। अभियान में अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों को राज्य स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’

19 से 26 सितंबर तक जिला स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसके बाद 4 और 5 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्ताक्षर वाले प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

वहीं, 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

आंगनवाड़ियों में माताओं-बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम

26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रदेश की आंगनवाड़ियों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित होगी। इसमें बच्चों और माताओं के लिए स्वल्पाहार, खेल और पठन सामग्री की व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, एनीमिया और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ियों में मुख्यमंत्री की अपील का वीडियो भी दिखाया जाएगा।

इसके अलावा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम चलेगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के संदेश सामने लाए जाएंगे।

7 अक्टूबर को हर विधानसभा क्षेत्र में कलश यात्रा

7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी। इस दौरान जिला विकास पुस्तिकाओं का वितरण होगा और जिलों में हुई विकास गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच बड़नगर (गुजरात) से वाराणसी तक प्रस्तावित सेवा यात्रा प्रदेश के सभी जिलों से गुजरेगी।

6 शहरों में बनेगी ह्यूमन रंगोली

अभियान में 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ भी चलेंगे। सेवा सेतु के तहत विकासखंड और नगरीय निकायों में जोन स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही योजनाओं के पात्र लोगों को मौके पर लाभ देने की तैयारी है। इसे जनविश्वास अभियान से भी जोड़ा जाएगा।

वहीं 9 और 10 अक्टूबर को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, झाबुआ और अलीराजपुर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से ह्यूमन रंगोली बनाई जाएगी। 12 अक्टूबर को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में स्टार्टअप लीडर्स, इनक्यूबेटर्स और इनोवेटर्स शामिल होंगे। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। इसी दिन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर ‘सुशासन सेवा संवाद’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश के पंच-सरपंच भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों में होने वाले सभी कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ प्रतिभागियों के आवागमन, भ्रमण और भोजन जैसी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है. Wed, 16 Sep 2026 00:09:51 +0530

  Videos
See all

बप्पा के दर्शन को एंटीलिया पहुंचे सैफ करीना, साथ दिखीं करिश्मा कपूर! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T22:30:10+00:00

ग्रेटर नोएडा में ‘उल्लू गैंग’ का आतंक, 7 उल्लू पकड़े गए! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T22:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers